# Wix मैसेजिंग: ऐप ऑटोमेशन्स का इस्तेमाल करके कस्टमर्स को SMS भेजना

Source: https://support.wix.com/hi/article/wix-automations-sending-an-sms-to-customers-using-pre-installed-automations (updated 2026-09-21)
Related: Wix developer documentation, https://dev.wix.com/docs/llms.txt; Help Center index, https://support.wix.com/en/llms.txt

कस्टमर्स के साथ चलते-फिरते कनेक्ट रहें और उन्हें अपॉइंटमेंट और ऑर्डर के बारे में मैन्युअल रूप से याद दिलाने में लगने वाला समय बचाएं। इसके लिए, ऑटोमेटेड SMS मैसेज (Short Message Service यानी मोबाइल टेक्स्ट मैसेज) भेजें। अपनी साइट के डैशबोर्ड से ऐसा ऐप ऑटोमेशन ऐक्टिवेट करें, जो कस्टमर के ऑटोमेशन ट्रिगर करने पर SMS मैसेज भेजता है।

उदाहरण के लिए, अगर कोई कस्टमर 'बुक्स अ सेशन' ऑटोमेशन ट्रिगर करता है, तो उसे सेशन शुरू होने से 24 घंटे पहले SMS रिमाइंडर मिलेगा। SMS मैसेज एक सामान्य Wix फोन नंबर से आता है।

> **शुरू करने से पहले:** फिलहाल Wix SMS ऐप ऑटोमेशन्स सिर्फ़ [Wix Bookings](https://support.wix.com/hi/article/sending-sms-reminders-to-clients-in-wix-bookings), [Wix Table Reservations](https://support.wix.com/hi/article/wix-restaurants-sending-reservation-notifications-to-guests) और [Wix Restaurants Orders (नया)](https://support.wix.com/hi/article/wix-restaurants-managing-notifications-for-online-orders) के साथ उपलब्ध हैं। उपलब्ध खास ट्रिगर्स के बारे में जानने के लिए, [इस आर्टिकल का FAQ सेक्शन देखें](https://support.wix.com/hi/article/wix-automations-sending-an-sms-to-customers-using-pre-installed-automations#faqs)।

![रिज़र्वेशन की जानकारी वाले SMS मैसेज का स्क्रीनशॉट।](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/71d20af0-560e-44a5-bb38-bf3f513b58fa/2024/02/15/2a0f677f-db40-44a7-a7f6-236172d1c0f8/aaef931d-4389-46b3-97df-592368dc4089.jpg)

---

## SMS ऐप ऑटोमेशन्स ऐक्टिवेट करना

अपनी साइट के डैशबोर्ड में ऑटोमेशन्स से, आप उपलब्ध सभी ऐप ऑटोमेशन्स देख सकते हैं और उन ऑटोमेशन्स को ऐक्टिवेट कर सकते हैं जिनमें 'SMS भेजें' ऐक्शन है। SMS ऑटोमेशन को किसी भी समय चालू या बंद करने के लिए, **इनऐक्टिव/ऐक्टिव** टॉगल पर क्लिक करें।

> **ज़रूरी:** SMS ऐप ऑटोमेशन ऐक्टिवेट होने के बाद, हर बार ट्रिगर होने पर आपके SMS कोटा से SMS की संख्या कम होने लगती है। अपने कोटा से SMS की संख्या कम होने से रोकने के लिए, टॉगल बंद करें।

### SMS ऐप ऑटोमेशन ऐक्टिवेट करने के लिए:

1. अपनी साइट के डैशबोर्ड में [ऑटोमेशन्स पर जाएं](https://www.wix.com/my-account/site-selector/?buttonText=Open%20Wix%20Automations&title=Select%20a%20Site&autoSelectOnSingleSite=true&actionUrl=https://www.wix.com/dashboard/{{metaSiteId}}/triggers/)।
2. आपके लिए जोड़े गए उपलब्ध ऑटोमेशन्स देखने के लिए, **योर ऑटोमेशन्स** के नीचे   **ऐप ऑटोमेशन्स** टैब पर क्लिक करें।  
**टिप:** आप किसी SMS ऑटोमेशन को 'SMS भेजें' ऐक्शन से पहचान सकते हैं।

![पहले से इंस्टॉल किए गए ऑटोमेशन्स का स्क्रीनशॉट, जिसमें ऐक्शन के रूप में SMS भेजें चुना गया है।](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/71d20af0-560e-44a5-bb38-bf3f513b58fa/2024/02/15/98361b34-5ab0-4df4-9d10-4ac1a53db68e/b4f1d773-f7f8-4fed-9e87-798cfa056440.jpg)

1. जिस ऑटोमेशन को आप ऐक्टिवेट करना चाहते हैं, उसके आगे मौजूद **मोर ऐक्शन्स** आइकन ![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/71d20af0-560e-44a5-bb38-bf3f513b58fa/2024/02/09/2ee913fc-f417-4333-8a6e-06f48622ec4a/27a76e70-7383-4fd5-b80d-9c66a46528a3.png) पर क्लिक करें।
2. इसे चालू करने के लिए, **इनऐक्टिव** टॉगल पर क्लिक करें।  
**टिप:** इससे ऑटोमेशन का **स्टेटस** कॉलम भी बदल जाता है और दिखाता है कि वह अब ऐक्टिव है।

![ऐक्टिव ऑटोमेशन्स टॉगल का स्क्रीनशॉट।](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/71d20af0-560e-44a5-bb38-bf3f513b58fa/2024/02/13/d7593ec4-1ca8-44f4-b034-7cb953425ce7/3e29ac61-7873-47e1-8f2f-54164e62a4a7.jpg)

---

## अपना SMS कोटा मैनेज करना

आपका हर माह का SMS कोटा इन बातों से तय होता है: 

* आपके [साइट प्लान](https://www.wix.com/upgrade/website?referralAdditionalInfo=HelpCenter) में शामिल टेक्स्ट मैसेज की संख्या।
* आपके खरीदे गए किसी भी अलग SMS प्लान में शामिल टेक्स्ट मैसेज की संख्या।

दोनों प्लान आपके कोटा पर असर डालते हैं। उदाहरण के लिए, आपके साइट प्लान में 200 टेक्स्ट मैसेज और SMS प्लान में 500 अतिरिक्त टेक्स्ट मैसेज शामिल हो सकते हैं। अपने मौजूदा प्लान में शामिल टेक्स्ट मैसेज की संख्या देखने के लिए, ऑटोमेशन्स में **मैनेज योर कोटा** पर जाएं।

### अपना Wix SMS कोटा मैनेज करने के लिए:

1. अपनी साइट के डैशबोर्ड में [ऑटोमेशन्स पर जाएं](https://www.wix.com/my-account/site-selector/?buttonText=Open%20Wix%20Automations&title=Select%20a%20Site&autoSelectOnSingleSite=true&actionUrl=https://www.wix.com/dashboard/{{metaSiteId}}/triggers/)।
2. **योर ऑटोमेशन्स** के आगे मौजूद **मैनेज योर कोटा** पर क्लिक करें।
3. अब आगे क्या करना है, चुनें:  
   * अपना उपलब्ध SMS कोटा **SMS सेंट** में देखें।  
   * उपलब्ध SMS प्लान देखने और कोई दूसरा प्लान चुनने के लिए, **अपग्रेड SMS प्लान** पर क्लिक करें।

![ऑटोमेशन्स डैशबोर्ड के मैनेज कोटा एरिया का स्क्रीनशॉट।](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/71d20af0-560e-44a5-bb38-bf3f513b58fa/2024/02/15/ba43a09a-9302-48cf-ae68-1ec5461f5623/cb35dcc6-417d-4eee-bcdd-a5f8b5a1bfdf.jpg)

> **सुझाव:** आप अपनी साइट की सेटिंग्स में [कम्युनिकेशन चैनल्स](https://www.wix.com/my-account/site-selector/?buttonText=Communication%20Channels&title=Select%20a%20Site&autoSelectOnSingleSite=true&actionUrl=https://www.wix.com/dashboard/{{metaSiteId}}/channels/settings?referralInfo=settings-lobby) से भी अपना कोटा देख सकते हैं।

---

## अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Wix SMS को ऐप ऑटोमेशन के रूप में इस्तेमाल करने के बारे में कुछ आम सवाल यहां दिए गए हैं:

**पहले से इंस्टॉल किए गए SMS ऑटोमेशन किन Wix ऐप्स के लिए उपलब्ध हैं?**

फिलहाल, SMS ऑटोमेशन [Wix बुकिंग्स](https://support.wix.com/hi/article/sending-sms-reminders-to-clients-in-wix-bookings), [Wix टेबल रिज़र्वेशन](https://support.wix.com/hi/article/wix-restaurants-sending-reservation-notifications-to-guests) और [Wix रेस्टोरेंट्स ऑर्डर्स (नया)](https://support.wix.com/hi/article/wix-restaurants-managing-notifications-for-online-orders) के लिए उपलब्ध हैं। आप अपनी साइट के डैशबोर्ड में [आउटगोइंग नोटिफिकेशन्स](https://support.wix.com/hi/article/managing-outgoing-notifications) पेज से सभी नोटिफिकेशन मैनेज कर सकते हैं। 

  
 आप **Wix बुकिंग्स** के लिए ये नोटिफिकेशन चालू कर सकते हैं: 

* क्लाइंट की बुकिंग कंफर्म करें।
* क्लाइंट की बुकिंग कैंसल होने पर उन्हें बताएं।
* क्लाइंट की बुक की गई अपॉइंटमेंट या क्लास में बदलाव होने पर उन्हें बताएं।
* क्लाइंट के कोर्स में बदलाव होने पर उन्हें बताएं।
* क्लाइंट को बताएं कि उनकी अपॉइंटमेंट का कंफर्मेशन बाकी है।
* क्लाइंट को बताएं कि उनकी अपॉइंटमेंट रिक्वेस्ट अप्रूव हो गई है।
* क्लाइंट को बताएं कि उनकी अपॉइंटमेंट रिक्वेस्ट रिजेक्ट हो गई है।
* क्लाइंट को आने वाले सेशन की याद दिलाएं।

  
 आप **Wix टेबल रिज़र्वेशन** के लिए ये नोटिफिकेशन चालू कर सकते हैं: 

* कस्टमर का रिज़र्वेशन कंफर्म करें, चाहे वह ऑनलाइन या मैन्युअली बुक किया गया हो।
* टेबल रिज़र्वेशन अपडेट होने पर नोटिफिकेशन भेजें।
* टेबल रिज़र्वेशन कैंसल होने पर नोटिफिकेशन भेजें।
* कस्टमर को आने वाले रिज़र्वेशन की याद दिलाएं।
* रिज़र्वेशन रिजेक्ट या अप्रूव होने पर या उसका रिव्यू किए जाने पर कस्टमर को बताएं (मैन्युअल अप्रूवल)।

  
 आप **Wix रेस्टोरेंट्स ऑर्डर्स (नया)** के लिए ये नोटिफिकेशन चालू कर सकते हैं: 

* ऑर्डर मिलने पर नोटिफिकेशन भेजें।
* ऑर्डर डिलीवरी के लिए निकलने पर नोटिफिकेशन भेजें।
* पिकअप ऑर्डर तैयार होने पर नोटिफिकेशन भेजें।

**SMS मैसेज किस नंबर से भेजे जाते हैं?**

मैसेज आपके कस्टमर को एक जनरिक Wix फोन नंबर से भेजे जाते हैं। आप इस नंबर को बदल नहीं सकते।

**क्या मैं SMS मैसेज का कंटेंट एडिट कर सकता हूं?**

फिलहाल, आप पहले से इंस्टॉल किए गए SMS मैसेज का कंटेंट एडिट नहीं कर सकते।

**मेरा SMS कोटा कब रिन्यू होगा?**

आपका SMS कोटा हर माह की 1 तारीख को रिन्यू होता है, चाहे आपने साइट अपग्रेड या SMS प्लान कभी भी खरीदा हो। 

  
 आपका कोटा रिन्यू या "टॉप अप" होने पर, दोनों प्लान में उपलब्ध कुल कोटे से कभी ज्यादा नहीं होगा। 

  
 उदाहरण के लिए, Frank ने 10 फरवरी को एक साइट अपग्रेड खरीदा, जिसमें 50 SMS शामिल थे। फिर उन्होंने 20 फरवरी को SMS Starter प्लान खरीदा, जिससे उनके कोटे में 500 SMS जुड़ गए और कुल कोटा 550 हो गया। 1 मार्च को उनका कोटा "टॉप अप" होकर अधिकतम 550 SMS मैसेज हो जाएगा।

**मुझे कैसे पता चलेगा कि SMS मेरे साइट अपग्रेड के कोटे से इस्तेमाल हो रहे हैं या अलग SMS प्लान से?**

अगर आप अपनी साइट को प्रीमियम या Studio प्लान में अपग्रेड करने के साथ SMS प्लान भी खरीदते हैं, तो दोनों प्लान के कोटे जुड़ जाते हैं। 

  
 उदाहरण के लिए, अगर आपके प्रीमियम/Studio प्लान में 100 SMS मैसेज शामिल हैं और आप 1,000 SMS मैसेज वाला Wix SMS प्लान खरीदते हैं, तो अब आपका कोटा हर माह 1,100 SMS मैसेज होगा। 

  
 SMS भेजे जाने पर, जरूरी नहीं कि वे पहले एक प्लान और फिर दूसरे प्लान के कोटे से इस्तेमाल हों। आपका कोटा हर माह की 1 तारीख को रिन्यू होगा। ऊपर दिए गए अक्सर पूछे जाने वाले सवाल देखें।[साइट अपग्रेड प्लान की जानकारी देखें](https://www.wix.com/upgrade/website)।

**कोटा रिन्यू होने पर, क्या इस्तेमाल न किए गए मैसेज अगले माह में ट्रांसफर हो जाएंगे?**

नहीं, इस्तेमाल न किए गए मैसेज अगले माह में ट्रांसफर नहीं होंगे। आपका कोटा रिन्यू होने पर, यह आपके प्लान में उपलब्ध कुल कोटे से कभी ज्यादा नहीं होगा।
