Wix ऐप्स: फ़ाइल शेयर ऐप के बारे में
फ़ाइल शेयर ऐप से आप एक फ़ाइल-शेयरिंग लाइब्रेरी बना सकते हैं, जहां लोग आइडिया शेयर कर सकते हैं और प्रोजेक्ट्स पर मिलकर काम कर सकते हैं। यह स्कूलों, बिज़नेस और कम्युनिटीज़ के लिए डॉक्यूमेंट्स को सुरक्षित तरीके से अपलोड और शेयर करने का बेहतरीन विकल्प है।
इसका पूरा फ़ायदा उठाने के कुछ तरीके यहां दिए गए हैं:
- क्लाइंट्स के साथ फ़ाइलें शेयर करें, ताकि वे उन्हें डाउनलोड और शेयर कर सकें
- अपनी कम्युनिटी में फ़ाइलें शेयर करने के लिए मेंबर्स एरिया बनाएं
- साइट के सदस्यों से फ़ाइलें पाएं
- ज़रूरी फ़ाइलों को फ़ेवरेट के तौर पर मार्क करके उन्हें आसानी से ट्रैक करें
- एक ऐसा स्पेस बनाएं, जहां अलग-अलग ग्रुप उन फ़ाइलों को शेयर कर सकें जिन पर वे मिलकर काम कर रहे हैं
- साइट के सदस्यों के लिए फ़ाइलें देखने, अपलोड करने, डाउनलोड करने और मैनेज करने की एक्सेस परमिशन कस्टमाइज़ करें।

फ़ोल्डर्स बनाएं और फ़ाइलें अपलोड करें
फ़ाइल शेयर ऐप से आप फ़ोल्डर्स बनाकर और इमेज, वीडियो, ऑडियो और डॉक्यूमेंट जैसे अलग-अलग फ़ाइल फ़ॉर्मैट अपलोड करके अपनी फ़ाइलों को आसानी से ऑर्गनाइज़ कर सकते हैं। Wix के अलग-अलग प्रोडक्ट्स में कई तरह के फ़ाइल फ़ॉर्मैट सपोर्ट किए जाते हैं।
फ़ाइल शेयर ऐप का इस्तेमाल करने पर आप बड़ी साइज़ की फ़ाइलें अपलोड कर सकते हैं। साथ ही, अपनी साइट पर अपलोड की जाने वाली फ़ाइलों की संख्या पर कोई लिमिट नहीं है। ज़्यादा जानकारी के लिए सपोर्ट किए जाने वाले फ़ाइल टाइप देखें।

फ़ाइलों की लाइब्रेरी बनाएं
एक फ़ाइल लाइब्रेरी बनाएं, जहां आप और आपकी कम्युनिटी आसानी से एक-दूसरे के साथ फ़ाइलें शेयर कर सकें। साइट के सदस्य खास फ़ाइलों को सर्च कर सकते हैं और आसान एक्सेस के लिए उन्हें फ़ोल्डर्स में ऑर्गनाइज़ कर सकते हैं।
यह क्लाइंट्स, टीम्स, स्टूडेंट्स और कम्युनिटी मेंबर्स के साथ मिलकर काम करने के लिए बेहतरीन है। लाइब्रेरी परमिशन सेट करने के बारे में और जानें।

कुछ कस्टमाइज़ेशन जोड़ें:
चुनें कि फ़ाइलों के बारे में कौन-सी जानकारी दिखानी है, अपनी फ़ाइलों को सॉर्ट करने का तरीका चुनें और इस्तेमाल किए गए रंगों और फ़ॉन्ट्स को कस्टमाइज़ करें।
कुछ मेंबर्स के लिए फ़ोल्डर्स का एक्सेस सीमित करें
क्या आप कुछ फ़ाइलों का एक्सेस सीमित करना चाहते हैं? परमिशन सेट करके आप प्राइवेट फ़ोल्डर्स बना सकते हैं, ताकि आपकी साइट के सिर्फ़ चुने गए मेंबर्स ही उन्हें एक्सेस कर सकें। उदाहरण के लिए, पेशेंट फ़ाइलें जिन्हें सिर्फ़ डॉक्टर्स एक्सेस कर सकते हैं। आप इन फ़ोल्डर्स को छिपा भी सकते हैं, ताकि वे साइट विज़िटर्स को दिखाई न दें।

सब्सक्रिप्शन प्लान ऑफ़र करें और अपने फ़ोल्डर्स से कमाई करें
क्या आपके पास ऐसी फ़ाइलें हैं जिनके लिए लोग पेमेंट करने को तैयार हैं? आप कुछ फ़ोल्डर्स में प्राइसिंग प्लान जोड़कर फीस के बदले फ़ाइलों का एक्सेस दे सकते हैं। इसका मतलब है कि इन फ़ाइलों को डाउनलोड करने के लिए लोगों को एक्सेस की फीस देनी होगी, जैसे रेसिपी कार्ड्स या डिजिटल टेम्पलेट्स।


