# Wix एनालिटिक्स: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Source: https://support.wix.com/hi/article/wix-analytics-faqs (updated 2026-09-19)
Related: Wix developer documentation, https://dev.wix.com/docs/llms.txt; Help Center index, https://support.wix.com/en/llms.txt

यहां Wix एनालिटिक्स के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले कुछ सवाल दिए गए हैं।

> **सुझाव:** आप [एनालिटिक्स प्रो में अपने डाटा के बारे में सवाल पूछकर](https://support.wix.com/hi/article/wix-analytics-pro-an-overview) चार्ट के साथ जवाब भी पा सकते हैं।

## Wix एनालिटिक्स से जुड़े सामान्य सवाल

**क्या मैं अपने मोबाइल डिवाइस पर Wix एनालिटिक्स एक्सेस कर सकता हूं?**

हां, आप Wix ऐप या Wix स्टूडियो ऐप की मदद से कहीं भी Wix एनालिटिक्स के ओवरव्यू, रिपोर्ट और पेज देख सकते हैं।

**Wix ऐप:**

1. Wix ऐप में अपनी साइट पर जाएं।
2. सबसे नीचे **एनालिटिक्स** ![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/d6b40156-9694-4cfe-9209-54815ef9d6dc/2025/02/11/e5300035-3d83-48c6-a0a0-2f58b6101ce7/770edd2b-2ffb-4624-9b11-ebff77f7676d.png) पर टैप करें।
3. संबंधित सेक्शन तक नीचे स्क्रॉल करें।

**Wix स्टूडियो ऐप:**

1. Wix स्टूडियो ऐप में अपनी साइट पर जाएं।
2. **मैनेज** पर टैप करें।
3. **एनालिटिक्स** पर टैप करें और संबंधित पेज चुनें।

**ध्यान दें:** ऑनलाइन प्रोग्राम की रिपोर्ट केवल आपकी साइट के डैशबोर्ड में उपलब्ध हैं।

**Wix एनालिटिक्स में इस्तेमाल की गई टर्मिनोलॉजी के बारे में मुझे और जानकारी कहां मिल सकती है?**

हर Wix एनालिटिक्स रिपोर्ट में एक ग्लॉसरी होती है, जहां आप रिपोर्ट में इस्तेमाल किए गए शब्दों के बारे में और जान सकते हैं। किसी रिपोर्ट की ग्लॉसरी एक्सेस करने के लिए:

1. अपनी साइट के डैशबोर्ड में [रिपोर्ट्स](https://www.wix.com/my-account/site-selector/?title=Select%20a%20Site&buttonText=Analytics%20Reports&actionUrl=https%3A%2F%2Fmanage.wix.com%2Fdashboard%2F%7B%7BmetaSiteId%7D%7D%2Fanalytics/reports/?referralInfo=sidebar) पर जाएं।
2. जिस रिपोर्ट के बारे में आप और जानना चाहते हैं, उस पर क्लिक करें।
3. रिपोर्ट के टाइटल के नीचे **व्यू रिपोर्ट डेफिनिशंस** पर क्लिक करें।

**क्या मेरा डाटा रियल टाइम में अपडेट होता है?**

नहीं। किसी इवेंट के होने के 1 घंटे बाद डाटा अपडेट होता है। उदाहरण के लिए, अगर आपको कोई ऑनलाइन ऑर्डर मिला है या आपकी साइट पर कोई नया विजिटर आया है, तो यह जानकारी 1 घंटे बाद संबंधित रिपोर्ट में दिखाई देती है।

**मैं अपना एनालिटिक्स डाटा कैसे एक्सपोर्ट कर सकता हूं?**

आप रिपोर्ट को उनके कस्टमाइज किए गए व्यू सहित CSV फॉर्मेट में [डाउनलोड कर सकते हैं](https://support.wix.com/hi/article/scheduling-wix-analytics-report-emails)। अगर आप नियमित रूप से रिपोर्ट एक्सपोर्ट करना चाहते हैं, तो आप [किसी रिपोर्ट को सब्सक्राइब कर सकते हैं](https://support.wix.com/hi/article/scheduling-wix-analytics-report-emails#subscribing-to-a-wix-analytics-report)।

**क्या मैं साइट के खास बटन और लिंक पर होने वाले क्लिक्स ट्रैक कर सकता हूं?**

हां, अब आप Wix Analytics की 2 नई बिहेवियर रिपोर्ट से अपनी साइट के बटन और लिंक पर होने वाले विज़िटर क्लिक्स ट्रैक कर सकते हैं:**बटन क्लिक्स** और **बटन क्लिक्स ओवर टाइम**। [Wix Analytics बिहेवियर रिपोर्ट के बारे में और जानें](https://support.wix.com/hi/article/wix-analytics-about-your-behavior-reports#types-of-behavior-reports)।

**क्या मैं Wix Analytics में साइट के अलग-अलग लैंग्वेज वर्ज़न का डाटा देख सकता हूं?**

फिलहाल, साइट के अलग-अलग लैंग्वेज वर्ज़न का डाटा देखना संभव नहीं है।

**क्या साइट का कोलैबोरेटर/कंट्रीब्यूटर शेयर की गई रिपोर्ट देख सकता है?**

डिफ़ॉल्ट रूप से, पहले से बनी एनालिटिक्स रिपोर्ट उन सभी [साइट कोलैबोरेटर्स](https://support.wix.com/hi/article/roles-permissions-overview) को दिखाई देती हैं जिनके पास एनालिटिक्स डाटा देखने की परमिशन है। नई बनाई गई या डुप्लीकेट की गई कस्टम रिपोर्ट सिर्फ़ उन्हें बनाने वाले व्यक्ति और साइट ओनर को दिखाई देती हैं, जब तक कि उन्हें दूसरों के साथ शेयर न किया जाए। [रिपोर्ट शेयर करने](https://support.wix.com/hi/article/sharing-your-wix-analytics-reports-with-contributors#sharing-reports) के बारे में और जानें।

**मेरी साइट के डैशबोर्ड पर एनालिटिक्स टैब क्यों नहीं दिख रहा है?**

अगर आपकी साइट के डैशबोर्ड में बाईं ओर मौजूद मेन्यू पर एनालिटिक्स टैब नहीं दिख रहा है, तो [रोल्स और परमिशन](https://support.wix.com/hi/article/roles-permissions-overview) में जाकर देखें कि आपके अकाउंट को साइट एनालिटिक्स देखने की सही परमिशन मिली है या नहीं। 

![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/3eadcc04-813b-4e69-acf6-5bb047eced92/2025/07/20/c29c7baf-243d-4358-b4db-db284ca831a5/ef02ddf5-2b8a-459f-b40d-acab06725ff7.png)

**क्या किसी अकाउंट की सभी साइटों के एनालिटिक्स एक साथ देखे जा सकते हैं?**

एक ही अकाउंट में अपनी सभी साइटों के एनालिटिक्स देखने के लिए, आपको [Wix Studio एंटरप्राइज़ सॉल्यूशन](https://support.wix.com/hi/article/wix-enterprise-an-overview) इस्तेमाल करना होगा। यह फीचर खास तौर पर उन यूज़र्स के लिए डिज़ाइन किया गया है जो एक अकाउंट से कई साइटें मैनेज करते हैं।  

एंटरप्राइज़ सॉल्यूशन से आपको [एनालिटिक्स ओवरव्यू](https://support.wix.com/hi/article/wix-enterprise-viewing-your-sites-analytics) का एक्सेस मिलता है। इससे आप अपनी सभी साइटों के डाटा की समरी देख सकते हैं, उनकी पूरी परफ़ॉर्मेंस एक्सप्लोर कर सकते हैं और अपने काम के डाटा को ट्रैक करने के लिए डैशबोर्ड कस्टमाइज़ कर सकते हैं।

**मेरी किसी भी Wix Analytics रिपोर्ट में डाटा क्यों नहीं दिख रहा है?**

हो सकता है कि आपकी साइट या डोमेन को Wix से बाहर मूव कर दिया गया हो। Wix Analytics का डाटा सिर्फ़ उन साइटों के लिए दिखाई देता है जिनके डोमेन अभी Wix से कनेक्टेड हैं।

**मुझे हटाए गए साइट पेज का एनालिटिक्स डाटा अब भी क्यों दिखाई दे रहा है?**

Wix Analytics पुराना डाटा स्टोर करता है, इसलिए हटाए गए पेजों का डाटा रिपोर्ट से नहीं हटता। इसका मतलब है कि अगर रिपोर्ट के चुने गए टाइम फ़्रेम में पेज हटाए जाने से पहले की तारीखें शामिल हैं, तो आपको उस हटाए गए पेज का डाटा दिखाई देगा।  

**टिप:** अगर आप सिर्फ़ अपने मौजूदा पेजों का डाटा देखना चाहते हैं, तो रिपोर्ट का टाइम फ़्रेम उन तारीखों पर सेट करें जो साइट पेज हटाने के बाद की हैं।

---

## साइट ट्रैफ़िक से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

**मैं कैसे ट्रैक कर सकता हूं कि मेरी साइट का ट्रैफ़िक कहां से आ रहा है?**

Wix Analytics की विस्तृत ट्रैफ़िक रिपोर्ट और [ट्रैफ़िक ओवरव्यू](https://support.wix.com/hi/article/wix-analytics-traffic-sales-and-behavior-overviews) से आप साफ़ तौर पर देख सकते हैं कि आपकी साइट पर कौन आ रहा है और कहां से आ रहा है। आप दिन के समय, लोकेशन और डिवाइस के आधार पर ट्रैफ़िक देख सकते हैं। साथ ही, नए और दोबारा आने वाले कस्टमर्स का डाटा भी देख सकते हैं। [ट्रैफ़िक रिपोर्ट के बारे में और जानें](https://support.wix.com/hi/article/wix-analytics-about-your-traffic-reports)।

**मुझे हटाए गए साइट पेज का ट्रैफ़िक डाटा अब भी क्यों दिखाई दे रहा है?**

पुराना डाटा Wix Analytics में स्टोर होता है। अगर आपको हटाए गए पेज का ट्रैफ़िक डाटा दिखाई देता है, तो यह एग्रीगेटेड डाटा है जिसमें वे तारीखें भी शामिल हैं जब वह पेज प्रकाशित था।

**टाइम ऑन पेज में 00 सेकंड क्यों दिख रहा है?**

ऐसा तब होता है जब वह पेज किसी विज़िटर के साइट सेशन में देखा गया आखिरी पेज था। ऐसा इसलिए है क्योंकि टाइम ऑन पेज का हिसाब विज़िटर के मौजूदा पेज और साइट सेशन में उसके देखे गए अगले पेज के बीच के समय से लगाया जाता है। 

  
 उदाहरण के लिए, अगर कोई साइट विज़िटर पेज A पर 05:10:00 पूर्वाह्न पर आया और फिर 05:10:25 पूर्वाह्न पर पेज B पर गया, तो पेज A पर बिताया गया उसका समय 25 सेकंड होगा। अगर वह पेज B देखने के बाद आपकी साइट से चला जाता है, तो पेज B पर बिताया गया समय 00 दिखेगा, क्योंकि उसके देखे गए अगले पेज का कोई टाइमस्टैम्प मौजूद नहीं है।

---

## डाटा में अंतर से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

**मेरी रिपोर्ट में डाटा क्यों नहीं दिख रहा है?**

साइट पर कोई इवेंट होने के 1 घंटे बाद डाटा अपडेट होता है और Wix एनालिटिक्स रिपोर्ट आमतौर पर अपने-आप अपडेट हो जाती हैं। कभी-कभी डाटा को मैन्युअली अपडेट करने के लिए, आपको रिपोर्ट के ऊपर दिए गए **रिफ्रेश** बटन पर क्लिक करके रिपोर्ट रिफ्रेश करनी पड़ सकती है।

**मुझे Wix एनालिटिक्स और Facebook/Google Analytics के डाटा में अंतर क्यों दिखाई देता है?**

अगर आप Google ऐड्स, Google Analytics या Facebook Ads जैसे ट्रैकिंग टूल्स का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपको डाटा में अंतर दिखाई दे सकता है। आप जिस ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं, उसके आधार पर [डाटा में अंतर दिखाई देने की वजह के बारे में और जानें](https://support.wix.com/hi/article/discrepancies-between-wix-analytics-data-in-other-tracking-tools#other-reasons-for-data-discrepancies)।

**ईमेल मार्केटिंग और Wix एनालिटिक्स के डाटा में अंतर क्यों दिखाई देता है?**

अगर Wix एनालिटिक्स रिपोर्ट में विज़िटर की संख्या, Wix ईमेल मार्केटिंग कैंपेन के क्लिक्स की संख्या से कम दिखाई देती है, तो इसकी ये वजहें हो सकती हैं: 

* ईमेल मार्केटिंग रिपोर्ट में क्लिक्स की संख्या दिखाई जाती है। Wix एनालिटिक्स में साइट सेशन के दौरान विज़िटर के किए गए सभी एक्शन शामिल होते हैं और 30 मिनट तक कोई एक्टिविटी न होने पर सेशन खत्म हो जाता है।
* क्लिक्स और साइट सेशन की तुलना करने पर डाटा में अंतर दिखाई दे सकता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि एक ही विज़िटर किसी सेशन के दौरान ईमेल कैंपेन के लिंक्स पर एक से ज़्यादा बार क्लिक कर सकता है। साथ ही, हर क्लिक के बाद साइट पेज लोड हो, यह ज़रूरी नहीं है।
* अगर साइट पर कुकी कंसेंट बैनर है, तो Wix एनालिटिक्स केवल उन विज़िटर का डाटा कलेक्ट कर सकता है जिन्होंने “एक्सेप्ट” पर क्लिक किया है। इसलिए हो सकता है कि ईमेल मार्केटिंग कैंपेन के सभी क्लिक्स Wix एनालिटिक्स रिपोर्ट में दिखाई न दें।
* कुछ ब्राउज़र सेटिंग्स डाटा कलेक्ट होने से रोक सकती हैं। इस वजह से भी Wix एनालिटिक्स डाटा कलेक्ट नहीं कर पाएगा।

**विज़िटर नोटिफिकेशन और Wix एनालिटिक्स के डाटा में अंतर क्यों दिखाई देता है?**

अगर Wix मोबाइल ऐप में आपको विज़िटर के कई पुश नोटिफिकेशन मिल रहे हैं, लेकिन ट्रैफिक रिपोर्ट में विज़िटर की संख्या कम दिखाई दे रही है, तो इसकी ये वजहें हो सकती हैं: 

  
* (अगर आपकी साइट पर कुकी बैनर चालू है) आपकी साइट पर कुकी बैनर होने की वजह से, जब तक साइट विज़िटर कुकीज़ एक्सेप्ट नहीं करते, तब तक ट्रैफिक डाटा कलेक्ट नहीं किया जाएगा। Wix ऐप में भी एक **कुकी कंसेंट मैसेज** दिखाई देता है।
* Wix एनालिटिक्स केवल यूनिक विज़िटर और सेशन मापता है, जबकि Wix मोबाइल ऐप में हर बार किसी व्यक्ति के साइट एक्सेस करने पर नोटिफिकेशन भेजा जाता है।
* Wix एनालिटिक्स औरWix चैट, दोनों Wix मोबाइल ऐप पर लाइव साइट विज़िटर नोटिफिकेशन भेजते हैं, लेकिन वे अलग-अलग बॉट फ़िल्टरिंग एल्गोरिदम का इस्तेमाल करते हैं। आपकी साइट पर कौन-से बॉट और कितनी संख्या में आए, यह जानने के लिए [बॉट ट्रैफिक ओवर टाइम](https://support.wix.com/hi/article/wix-analytics-about-seo-reports) रिपोर्ट देखें।
* अगर आपने अपने Wix अकाउंट में लॉग इन किया हुआ है, तो उसी डिवाइस और ब्राउज़र से अपनी साइटों पर की गई आपकी विज़िट ट्रैफिक और कन्वर्ज़न रिपोर्ट में नहीं गिनी जाएंगी। अधिक जानकारी के लिए [यहां](https://support.wix.com/hi/article/request-excluding-site-owner-ip-from-wix-analytics-traffic-report-data) क्लिक करें।

  
**टिप:** Wix एनालिटिक्स में ट्रैफिक ट्रैक हो रहा है या नहीं, यह चेक करने के लिए अपनी साइट को इनकॉग्निटो मोड में खोलें या अपने Wix अकाउंट से लॉग आउट होकर साइट एक्सेस करें। अगर आपकी साइट पर कुकी बैनर चालू है, तो कुकीज़ एक्सेप्ट करना न भूलें। इसके बाद, [रीयल-टाइम एनालिटिक्स](https://support.wix.com/hi/article/wix-analytics-about-real-time-analytics) पेज देखें।

**ऑर्डर्स विजेट और ऑर्डर्स की तालिका के डाटा में अंतर क्यों दिखाई देता है?**

[ऑर्डर्स](https://www.wix.com/my-account/site-selector/?buttonText=Manage%20Orders&title=Select%20a%20Site&autoSelectOnSingleSite=true&actionUrl=https://www.wix.com/dashboard/{{metaSiteId}}/store/orders) टैब में, आपको पेज के ऊपर मौजूद विजेट और उसके नीचे दी गई तालिका के डाटा में अंतर दिखाई दे सकता है। इसकी ये वजहें हो सकती हैं: 

* गिफ़्ट कार्ड की खरीदारी विजेट में शामिल नहीं होती। गिफ़्ट कार्ड रिडीम होने पर ही उसकी बिक्री की रकम अपडेट होती है। उदाहरण के लिए, $50 के गिफ़्ट कार्ड का ऑर्डर तालिका में दिखाई देगा, लेकिन विजेट में तभी शामिल होगा जब उसे रिडीम किया जाएगा।
* ऑर्डर्स की तालिका में हर ऑर्डर की बिक्री उसकी मूल करेंसी में दिखाई जाती है। अगर आपकी साइट पर कई करेंसी इस्तेमाल होती हैं, तो सभी करेंसी को आपकी साइट की मुख्य करेंसी में कन्वर्ट करने के बाद विजेट में कुल बिक्री दिखाई जाएगी।  
**टिप:** अगर आप कई करेंसी में बिक्री करते हैं, तो हर करेंसी के हिसाब से बिक्री देखने के लिए अपनी [सेल्स बाय करेंसी रिपोर्ट](https://support.wix.com/hi/article/wix-analytics-about-your-sales-reports-4815635) खोलें।

![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/3eadcc04-813b-4e69-acf6-5bb047eced92/2025/06/10/d7341880-01ce-43db-be4d-dcd1001fa0c4/607e2517-b132-4e1d-b983-14bfab79e058.png)

---

## सेल्स और पेमेंट से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

**मैं अपनी सेल्स के बारे में ज़्यादा जानकारी कैसे पा सकता हूं (बेचे गए आइटम की डिटेल्स, टैक्स और ग्राहक की जानकारी)?**

अपनी सेल्स के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, अपनी [सेल्स रिपोर्ट](https://support.wix.com/hi/article/wix-analytics-about-your-sales-reports-4815635) पर जाएं। कस्टमर के खर्च करने के ट्रेंड को बेहतर तरीके से समझने के लिए, आप [सेल्स ओवरव्यू](https://support.wix.com/hi/article/wix-analytics-understanding-the-sales-overview) भी देख सकते हैं।

**मुझे Wix एनालिटिक्स रिपोर्ट में ऐसी बुकिंग्स क्यों दिखाई देती हैं जिनका पेमेंट नहीं हुआ है?**

Wix एनालिटिक्स में सभी बुकिंग्स को आपकी साइट पर बुक किए जाने के समय से ट्रैक किया जाता है। इसमें व्यक्तिगत रूप से किए गए पेमेंट सहित सभी पेमेंट मेथड शामिल हैं। 

  
 जिन क्लाइंट्स का पेमेंट बकाया है, उन्हें खोजने के लिए [क्लाइंट्स विद ओवरड्यू पेमेंट्स](https://support.wix.com/hi/article/wix-analytics-about-your-sales-reports-4815635#clients-with-overdue-payments) रिपोर्ट का इस्तेमाल करें।

**क्या सेल्स रिपोर्ट से टेस्ट ऑर्डर हटाए जा सकते हैं?**

Wix एनालिटिक्स से डाटा हटाना संभव नहीं है। हालांकि, किसी ऑर्डर को रद्द करने पर उसे आपकी सेल्स रिपोर्ट से हटा दिया जाएगा। किसी ऑर्डर को रद्द करने के लिए: 

1. इसे ऑर्डर्स टैब में रद्द करें
2. इसे अपने बुकिंग्स कैलेंडर में रद्द करें

 अपनी रिपोर्ट अपडेट होने के लिए 1 घंटे तक इंतज़ार करें। 

  
**नोट:** रद्द किए गए ऑर्डर और बुकिंग्स, बुकिंग्स रिपोर्ट में कैंसल्ड स्टेटस के साथ दिखाई देते हैं।

**मेरे पेआउट, Wix एनालिटिक्स में दिखाई देने वाली रकम से अलग क्यों हैं?**

कई वजहों से आपके वास्तविक पेआउट, Wix एनालिटिक्स या सेटलमेंट रिपोर्ट में दिखाई देने वाली रकम से अलग हो सकते हैं: 

* आपकी [सेटलमेंट रिपोर्ट](https://support.wix.com/hi/article/viewing-your-wix-payments-settlement-report) में केवल Wix Payments से किए गए ट्रांज़ैक्शन शामिल होते हैं, जबकि Wix एनालिटिक्स आपकी साइट पर सेट किए गए **सभी** पेमेंट मेथड से हुई सेल्स की जानकारी इकट्ठा करता है। इनमें Wix Payments या कोई दूसरा क्रेडिट कार्ड पेमेंट प्रोवाइडर, PayPal, मैन्युअल और व्यक्तिगत रूप से किए गए पेमेंट शामिल हैं।
* Wix एनालिटिक्स आपकी साइट पर ऑर्डर और बुकिंग्स किए जाने के बाद, उनके पेमेंट स्टेटस की परवाह किए बिना, सभी को ट्रैक करता है। पेआउट केवल उन ऑर्डर और बुकिंग्स के लिए किए जा सकते हैं जिनका पेमेंट ऑनलाइन हुआ हो।
* सेल्स रिपोर्ट में दिखाई देने वाले सेल्स के आंकड़े, जैसे टोटल सेल्स और नेट रेवेन्यू, ऑर्डर की तारीख पर आधारित होते हैं। अगर आप चाहते हैं कि सेल्स डाटा ऑर्डर की तारीख के बजाय पेमेंट की वास्तविक तारीख पर आधारित हो, तो [पेमेंट्स समरी रिपोर्ट](https://support.wix.com/hi/article/wix-analytics-about-your-accounting-reports) देखें।  
**टिप:** अलग-अलग पेमेंट मेथड, जैसे क्रेडिट कार्ड और व्यक्तिगत रूप से किए गए पेमेंट, के हिसाब से पेमेंट वॉल्यूम का ब्रेकडाउन देखने के लिए पेमेंट्स समरी रिपोर्ट में **पेमेंट मेथड** कॉलम जोड़ें।

  
[Wix Payments के पेआउट्स के बारे में और जानें](https://support.wix.com/hi/article/receiving-your-payouts-from-wix-payments)।

**अगर मैं अपनी साइट की करेंसी बदलता हूं, तो मेरी सेल्स और सेल्स डाटा का क्या होगा?**

अगर आप अपनी साइट की करेंसी अपडेट करते हैं, जैसे USD से EUR, तो आपकी सेल्स कन्वर्ज़न प्रोसेस से गुज़रती हैं। Wix पुरानी सेल्स के डाटा को पिछले दिन के एक्सचेंज रेट के आधार पर कन्वर्ट करता है। 

  
 मान लें कि आपने मार्च में अपनी साइट की करेंसी USD सेट की थी, लेकिन अप्रैल में इसे EUR में बदल दिया। 12/03 को USD में किए गए ऑर्डर को पिछले दिन यानी 11/03 के एक्सचेंज रेट के आधार पर EUR में कन्वर्ट किया जाएगा। 

  
 पिछले 1 साल में हुई सभी सेल्स इसी तरह कन्वर्ट की जाएंगी। ध्यान रखें कि अगर 1 साल पहले का एक्सचेंज रेट आज के रेट से बहुत अलग हो, तब भी इस प्रोसेस में आज के कन्वर्ज़न रेट के बजाय ऑर्डर किए जाने से _एक दिन पहले_ का कन्वर्ज़न रेट इस्तेमाल किया जाता है। 

  
**नोट:** 

* यह कन्वर्ज़न प्रोसेस साइट की करेंसी बदलने के अगले दिन लागू होती है। करेंसी बदलने वाले दिन सेल्स डाटा एडजस्ट नहीं किया जाएगा।
* अगर आपने सेल्स के लिए कोई अलर्ट सेट किया है, तो केवल करेंसी सिंबल अपडेट होगा, अलर्ट की थ्रेशोल्ड वैल्यू नहीं। उदाहरण के लिए, अगर आपने 100 USD से कम की सेल्स पर चेतावनी देने वाला अलर्ट सेट किया था, तो अब यह 100 EUR से कम की सेल्स के लिए काम करेगा।

---

## टैक्स रिपोर्टिंग से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

**आप अपनी सेल्स की टैक्स रिपोर्ट कहां देख सकते हैं?**

अगर आपकी साइट पर Wix बुकिंग्स, Wix स्टोर्स या Wix रेस्टोरेंट्स (नया) है, तो आप [टैक्स समरी रिपोर्ट](https://support.wix.com/hi/article/wix-analytics-about-your-accounting-reports) का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह रिपोर्ट [ऑल रिपोर्ट्स](https://manage.wix.com/account/site-selector/?actionUrl=https%3A%2F%2Fmanage.wix.com%2Fdashboard%2F%7BmetaSiteId%7D%2Fanalytics%2Freports%2F%3FreferralInfo%3Dsidebar&title=Select+a+Site&primaryButtonText=View+All+Reports) पेज पर मिलेगी। अगर आपकी साइट पर दूसरे ऐप्स से सेल्स होती हैं, तो आप [सेल्स रिपोर्ट्स](https://support.wix.com/hi/article/wix-analytics-about-your-sales-reports-4815635) या [रेस्टोरेंट्स (पुराना) रिपोर्ट्स](https://support.wix.com/hi/article/understanding-wix-restaurants-analytics-reports) में टैक्स कॉलम जोड़ सकते हैं। 

  
**नोट्स:** 

* अपनी टैक्स रिपोर्ट देखने के लिए, पक्का करें कि आपने संबंधित Wix ऐप्स में टैक्स सेट अप किए हैं।  
**टिप:**इनके लिए टैक्स सेट अप करने का तरीका जानें: [Wix बुकिंग्स](https://support.wix.com/hi/article/wix-bookings-setting-up-tax), [Wix स्टोर्स](https://support.wix.com/hi/article/wix-stores-setting-up-tax-9768352), [Wix रेस्टोरेंट्स (नया)](https://support.wix.com/hi/article/wix-restaurants-adding-and-setting-up-wix-restaurants-orders-new#step-4-set-up-tax), [मूल्य निर्धारण योजनाएं](https://support.wix.com/hi/article/pricing-plans-setting-up-tax-collection), और [Wix इवेंट्स](https://support.wix.com/hi/article/wix-events-adding-tax-to-tickets-sales)।
* अगर आप U.S. और कनाडा से बाहर हैं, तो Wix के कुछ ऐप्स, जैसे Wix बुकिंग्स और Wix रेस्टोरेंट्स, टैक्स सपोर्ट नहीं करते हैं।

**क्या आप ज्यूरिस्डिक्शन के हिसाब से टैक्स दिखा सकते हैं?**

अगर आप [टैक्स समरी रिपोर्ट](https://support.wix.com/hi/article/wix-analytics-about-your-accounting-reports) का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो रिपोर्ट में **टैक्स लोकेशन** कॉलम जोड़ सकते हैं। अपनी साइट की डैशबोर्ड सेटिंग्स में [टैक्स लोकेशन सेट अप करने](https://support.wix.com/hi/article/tax-collection-an-overview) का तरीका जानें। 

  
**नोट:** अगर आप [Avalara](https://support.wix.com/hi/article/tax-collection-an-overview#automatic-tax-collection-with-avalara) का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, तो इस रिपोर्ट में फिलहाल ज्यूरिस्डिक्शन डाटा सपोर्ट नहीं किया जाता है। 

  
 ज्यूरिस्डिक्शन के हिसाब से टैक्स दिखाने के लिए, आप **सेल्स बाय बिलिंग लोकेशन** रिपोर्ट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, किसी भी [सेल्स रिपोर्ट](https://support.wix.com/hi/article/wix-analytics-about-your-sales-reports-4815635) या [अकाउंटिंग रिपोर्ट](https://support.wix.com/hi/article/wix-analytics-about-your-accounting-reports) में **टैक्स** और **बिलिंग रीजन** मेट्रिक्स जोड़ें।
