Wix सर्विसेज़ के इनवॉइस की करेंसी बदलना
अगर आप किसी नए देश में जाते हैं, तो ऑटो-रिन्यू पर सेट की गई आपकी Wix सर्विसेज़ के लिए पिछली करेंसी में ही चार्ज लिया जाता रहेगा।
करेंसी सीधे बदलने का कोई तरीका नहीं है, लेकिन इस आर्टिकल में दिए गए वैकल्पिक तरीकों का इस्तेमाल करने से आपको अपनी नई लोकेशन की करेंसी में बिल मिलना शुरू हो सकता है।
अपने प्रीमियम प्लान के पेमेंट की करेंसी बदलना
अपने प्रीमियम प्लान के पेमेंट की करेंसी बदलने के लिए, आप नीचे दिया गया वैकल्पिक तरीका अपना सकते हैं। इस प्रोसेस में आपको अपनी साइट डुप्लिकेट करनी होगी, मौजूदा प्रीमियम प्लान को उस साइट पर मूव करना होगा और इस बीच नई लोकेशन से अपनी ओरिजिनल साइट को अपग्रेड करना होगा।
टिप:
इस प्रोसेस में कई स्टेप शामिल हैं, इसलिए निर्देशों को फ़ॉलो करते समय इस आर्टिकल को खुला रखना बेहतर होगा।
अपने प्रीमियम प्लान के पेमेंट की करेंसी बदलने के लिए:
- जिस प्रीमियम प्लान में आप बदलाव करना चाहते हैं, उसे रद्द करें:
- अपने Wix अकाउंट में प्रीमियम सब्सक्रिप्शन पर जाएं।
- संबंधित साइट से जुड़े प्लान के आगे मोर ऐक्शंस आइकन
पर क्लिक करें। - कैंसल प्लान पर क्लिक करें।
- कैंसल नाउ पर क्लिक करें।
- जिस साइट को प्लान असाइन किया गया है, उसे डुप्लीकेट करें:
- साइट के डैशबोर्ड पर जाएं।
- मोर ऐक्शंस आइकन
पर क्लिक करें और फिर डुप्लीकेट साइट पर क्लिक करें। - डुप्लीकेट साइट के लिए नाम डालें।
- डुप्लीकेट पर क्लिक करें।
- रद्द किए गए प्रीमियम प्लान को डुप्लीकेट साइट पर फिर से असाइन करें:
- अपने Wix अकाउंट में प्रीमियम सब्सक्रिप्शन पर जाएं।
- संबंधित प्लान के आगे मोर ऐक्शंस आइकन
पर क्लिक करें। - असाइन टू अ डिफरेंट साइट पर क्लिक करें और डुप्लीकेट की गई साइट चुनें।
- नेक्स्ट पर क्लिक करें।
- असाइन पर क्लिक करें।
- अपनी नई लोकेशन से ओरिजिनल साइट को अपग्रेड करें:
- ओरिजिनल साइट के डैशबोर्ड पर जाएं।
- बाईं ओर मौजूद अपग्रेड पर क्लिक करें।
- आप जिस प्रीमियम प्लान को खरीदना चाहते हैं, उसके नीचे सिलेक्ट पर क्लिक करें।
- खरीदारी पूरी करने के लिए दिए गए स्टेप्स फ़ॉलो करें।
- अपने डोमेन को फिर से ओरिजिनल साइट पर असाइन करें:
- अपने Wix अकाउंट में डोमेन्स पर जाएं।
ध्यान दें: अगर आपके अकाउंट में एक से ज़्यादा डोमेन हैं, तो वह डोमेन चुनें जिसे आप फिर से असाइन करना चाहते हैं। - अनअसाइन्ड डोमेन्स सेक्शन तक नीचे स्क्रॉल करें।
- संबंधित डोमेन के आगे डोमेन ऐक्शंस आइकन
पर क्लिक करें। - असाइन टू अ साइट पर क्लिक करें।
- अगर एक से ज़्यादा साइट हैं, तो विकल्पों में से कोई एक साइट चुनें और फिर आगे जाएं पर क्लिक करें।
- असाइन पर क्लिक करें।
- अपने Wix अकाउंट में डोमेन्स पर जाएं।
अपने डोमेन के लिए पेमेंट की करेंसी बदलना
डोमेन पेमेंट के इनवॉइस में इस्तेमाल होने वाली करेंसी अपडेट करने के लिए, आपको अपनी नई जियोलोकेशन से डोमेन सब्सक्रिप्शन एक्सटेंड करना होगा।
अपने डोमेन के लिए पेमेंट की करेंसी बदलने के लिए:
- अपने Wix अकाउंट में डोमेन्स पर जाएं।
ध्यान दें: अगर आपके अकाउंट में एक से ज़्यादा डोमेन हैं, तो ट्रांसफर किया गया डोमेन चुनें। - एक्सटेंड पर क्लिक करें।

- रजिस्ट्रेशन की अवधि चुनें।
- कंटिन्यू पर क्लिक करें।
- अपनी कॉन्टैक्ट जानकारी डालें या संपादित करें।
- कंटिन्यू पर क्लिक करें।
- कोई प्राइवेसी विकल्प चुनें:
- प्राइवेट रजिस्ट्रेशन: आपकी कॉन्टैक्ट डिटेल्स हूइज़ डोमेन इन्फॉर्मेशन रिकॉर्ड में दिखाई नहीं देंगी। आप जब चाहें प्राइवेसी प्रोटेक्शन विकल्प को चालू या बंद कर सकते हैं। इस विकल्प के लिए थोड़ी अतिरिक्त फीस देनी होगी।
- पब्लिक रजिस्ट्रेशन: आपकी जानकारी हूइज़ डोमेन इन्फॉर्मेशन रिकॉर्ड में हमेशा पब्लिक रहती है। आप इसे प्राइवेट में केवल तभी बदल सकते हैं, जब डोमेन रजिस्ट्रेशन को मैन्युअल रूप से एक्सटेंड करें।
- कंटिन्यू पर क्लिक करें।
- अपना पेमेंट मेथड चुनें।
- सबमिट परचेज पर क्लिक करें।
अपने बिजनेस ईमेल के लिए पेमेंट की करेंसी बदलना
अपने बिजनेस ईमेल सब्सक्रिप्शन के लिए पेमेंट की करेंसी बदलने के लिए, आपको इसे रद्द करना होगा यानी ऑटो-रिन्यू बंद करना होगा। इसके बाद, मौजूदा सब्सक्रिप्शन खत्म होने के बाद अपनी नई लोकेशन से इसे दोबारा खरीदना होगा।
ज़रूरी:
आप अपने बिजनेस ईमेल के लिए पेमेंट की करेंसी केवल सब्सक्रिप्शन अवधि के अंत में बदल सकते हैं। इसका मतलब है कि अगर आप इसे अभी रद्द कर देते हैं, तब भी दोबारा खरीदने से पहले आपको अपने बिजनेस ईमेल सब्सक्रिप्शन के खत्म होने तक इंतज़ार करना होगा।
अपने बिजनेस ईमेल के लिए पेमेंट की करेंसी बदलने के लिए:
- अपने बिज़नेस ईमेल का ऑटो-रिन्यूअल बंद करें:
- अपने Wix अकाउंट में प्रीमियम सब्सक्रिप्शन पर जाएं।
- संबंधित बिज़नेस ईमेल के आगे मोर एक्शंस आइकन
पर क्लिक करें। - कैंसल बिज़नेस ईमेल पर क्लिक करें।
- आई स्टिल वांट टू कैंसल चेकबॉक्स चुनें।
- कैंसल बिज़नेस ईमेल पर क्लिक करें। ऐसा करने से ऑटो-रिन्यूअल बंद हो जाएगा।
- (आपका सब्सक्रिप्शन खत्म होने के बाद) अपनी नई लोकेशन से बिज़नेस ईमेल फिर से खरीदें:
- अपने Wix अकाउंट में बिज़नेस ईमेल पर जाएं।
- संबंधित डोमेन के आगे गेट अ बिज़नेस ईमेल पर क्लिक करें।
- (वैकल्पिक) अतिरिक्त मेलबॉक्स खरीदने के लिए ऐड आइकन + पर क्लिक करें।
- अपने ईमेल प्रीफ़िक्स डालें।
- कंटिन्यू पर क्लिक करें।
- दिए गए विकल्पों में से अपना पसंदीदा Google वर्कस्पेस प्लान चुनें।
- बिज़नेस ईमेल सब्सक्रिप्शन चुनें: हर माह या वार्षिक।
- गेट इट पर क्लिक करें।
- अपने क्रेडिट कार्ड की जानकारी डालें।
- सबमिट परचेज पर क्लिक करें।
अपने ऐप्स के पेमेंट की करेंसी बदलना
अपने ऐप सब्सक्रिप्शन के पेमेंट की करेंसी बदलने के लिए, उन्हें कैंसल करें यानी ऑटो-रिन्यू बंद करें। इसके बाद, आपका सब्सक्रिप्शन खत्म होने के बाद उन्हें अपनी नई लोकेशन से फिर से खरीदें।
ज़रूरी जानकारी:
आप अपने ऐप के पेमेंट की करेंसी केवल सब्सक्रिप्शन अवधि खत्म होने पर बदल सकते हैं। इसका मतलब है कि अगर आप अभी कैंसल करते हैं, तब भी दोबारा खरीदने से पहले आपको अपना सब्सक्रिप्शन खत्म होने तक इंतज़ार करना होगा।
अपने ऐप सब्सक्रिप्शन के पेमेंट की करेंसी बदलने के लिए:
- अपने Wix अकाउंट में प्रीमियम सब्सक्रिप्शन पर जाएं।
- संबंधित ऐप के आगे मोर एक्शंस आइकन
पर क्लिक करें। - कैंसल ऐप पर क्लिक करें।
- कैंसल ऑटो रिन्यू चुनें और सबमिट पर क्लिक करें।
- संबंधित ऐप के आगे मोर एक्शंस आइकन
- (आपका सब्सक्रिप्शन खत्म होने के बाद) अपनी नई लोकेशन से एडिटर या साइट के डैशबोर्ड में ऐप अपग्रेड करें:
अपने एडिटर से ऐप अपग्रेड करें
अपनी साइट के डैशबोर्ड से ऐप अपग्रेड करें
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
आपके सभी सवालों के जवाब देने के लिए हम यहां हैं। ज़्यादा जानने के लिए नीचे किसी सवाल पर क्लिक करें।
करेंसी बदलने का यह वर्कअराउंड कैसे काम करता है?
क्या Wix मेरे पिछले इनवॉइस की करेंसी बदल सकता है?
मैंने आपके निर्देश फ़ॉलो किए, लेकिन मुझसे USD में बिल लिया जा रहा है। मेरी करेंसी मेरी मौजूदा लोकेशन के हिसाब से अपडेट क्यों नहीं हुई?


पर जाएं।
पर क्लिक करें या सेटिंग्स चुनकर अपग्रेड पर क्लिक करें।