Wix मोबाइल ऐप्स: कस्टम विजेट्स के साथ शुरुआत करें
कस्टम विजेट्स से आपको अपने नेटिव मोबाइल ऐप की फ़ंक्शनैलिटी, डिज़ाइन और यूज़र एक्सपीरियंस पर पूरा कंट्रोल मिलता है। अपनी ज़रूरतों को पूरा करने वाले और आपके नज़रिए से मेल खाने वाले बिज़नेस-फोकस्ड फ़ीचर्स के साथ अपनी पसंद के मुताबिक ऐप बनाएं।
Wix के मज़बूत क्रॉस-प्लैटफ़ॉर्म डिज़ाइन सिस्टम का इस्तेमाल करके iOS और Android के लिए कोई भी यूज़र इंटरफ़ेस डिज़ाइन करें। शुरुआत से कस्टम विजेट्स बनाएं या Wix स्टोर्स, Wix बुकिंग्स और Wix इवेंट्स जैसे Wix सॉल्यूशंस से अपने ऐप की मुख्य फ़ंक्शनैलिटी को बेहतर बनाएं। अपने विजेट्स कस्टमाइज़ करने के लिए ड्रैग-एंड-ड्रॉप एडिटर का इस्तेमाल करें, Wix CMS से डायनेमिक कंटेंट कनेक्ट करें और Velo by Wix के साथ JavaScript का इस्तेमाल करके एडवांस क्षमताएं जोड़ें।

उदाहरण के लिए, आप अपनी स्पोर्ट्स लीग के लिए Wix सॉल्यूशंस वाला ऐप बना सकते हैं—जैसे टीम कम्युनिकेशन के लिए
Wix ग्रुप और घर से ट्रेनिंग के लिए
ऑनलाइन प्रोग्राम—और लीग स्टैंडिंग और प्लेयर स्टैट्स दिखाने वाले कस्टम विजेट्स बना सकते हैं।
ज़रूरी:
फ़िलहाल, आप अपने नेटिव मोबाइल ऐप के लिए कस्टम विजेट्स तभी बना सकते हैं, जब आपकी साइट Studio एडिटर पर बनी हो।
कस्टम विजेट्स बनाना
अपने ऐप की ज़रूरतों के मुताबिक कस्टम विजेट्स बनाने के लिए मोबाइल विजेट बिल्डर का इस्तेमाल करें। विजेट प्रकाशित करने के बाद, आप उसे अपने नेटिव मोबाइल ऐप की किसी भी स्क्रीन पर जोड़ सकते हैं।

कस्टम विजेट्स बनाने के लिए:
- अपनी साइट के डैशबोर्ड में गो टू मोबाइल ऐप पर क्लिक करें।
- अपने मोबाइल ऐप के नाम वाले टैब पर क्लिक करें।
- एडिट मोबाइल ऐप पर क्लिक करें।
- बाईं ओर कस्टम विजेट्स पर क्लिक करें।
- गो टू बिल्डर पर क्लिक करें।
- एलिमेंट जोड़कर, लेयर्स को व्यवस्थित करके और एडवांस्ड फंक्शनैलिटी के लिए कोड का इस्तेमाल करके अपना कस्टम विजेट बनाएं।
- (वैकल्पिक) अतिरिक्त विजेट बनाने के लिए + ऐड विजेट पर क्लिक करें।
- अपने विजेट को लाइव करने और ऐप में कहीं भी जोड़ने के लिए तैयार करने के लिए, पब्लिश पर क्लिक करें।
- आप क्या करना चाहते हैं, यह चुनने के लिए क्लिक करें:
- अपना ऐप एडिट करें: मोबाइल ऐप बिल्डर पर वापस जाने के लिए एडिट योर ऐप पर क्लिक करें।
- अपने मोबाइल ऐप बिल्डर में, सबसे ऊपर स्क्रीन ड्रॉप-डाउन पर क्लिक करें और वह स्क्रीन चुनें जिसमें आप अपना विजेट जोड़ना चाहते हैं।
- बाईं ओर कस्टम विजेट्स पर क्लिक करें।
- अपने विजेट पर होवर करें और उसे स्क्रीन पर जोड़ने के लिए ऐड आइकन
पर क्लिक करें।
- गॉट इट: मोबाइल विजेट बिल्डर में बने रहने के लिए गॉट इट पर क्लिक करें।
- अपना ऐप एडिट करें: मोबाइल ऐप बिल्डर पर वापस जाने के लिए एडिट योर ऐप पर क्लिक करें।
- अपने ऐप में किए गए बदलाव पब्लिश करने के लिए सेव और पब्लिश पर क्लिक करें।
कम्युनिटी से कनेक्ट करें:
दूसरे प्रोफेशनल्स से कनेक्ट करने और मोबाइल विजेट बिल्डर का पूरा फायदा पाने के लिए हमारा कम्युनिटी ऐप डाउनलोड करें। यहां आप सवाल पूछ सकते हैं, काम के टिप्स पा सकते हैं और अनुभवी एक्सपर्ट्स के साथ अपनी जानकारी शेयर कर सकते हैं। आपको उदाहरण, ट्यूटोरियल और गाइड जैसे लर्निंग रिसोर्स भी मिलेंगे, जिनसे आप पूरे आत्मविश्वास के साथ कस्टम विजेट बना सकते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
कस्टम विजेट के बारे में और जानने के लिए नीचे दिए गए किसी सवाल पर क्लिक करें।
मैं किस तरह के कस्टम विजेट बना सकता हूं?
क्या कस्टम विजेट बनाने के लिए मुझे कोडिंग स्किल्स की जरूरत है?
क्या मैं अपने ऐप में प्री-बिल्ट और कस्टम विजेट्स, दोनों का इस्तेमाल कर सकता हूं?
क्या कस्टम विजेट्स जोड़ने के लिए कनेक्टेड साइट ज़रूरी है?
क्या मैं Wix Editor पर बनाई गई साइट के ऐप में कस्टम विजेट्स जोड़ सकता हूं?
मेरे ऐप की थीम कस्टम विजेट्स पर कैसे असर डालती है?
क्या मैं अपने कस्टम विजेट में बदलाव कर सकता हूं?


पर क्लिक करें।