Wix मीडिया रिक्वेस्ट: इमेज URL के static.wixstatic.com/media वाले हिस्से को अपने डोमेन नेम से बदलना
फ़ीचर अनुरोध करना|हम इस समस्या के लिए वोट एकत्र कर रहे हैं
आप देख सकते हैं कि इमेज के URL में static.wixstatic.com/media दिखाई देता है। उदाहरण के लिए, यह तब दिखता है जब आप किसी इमेज पर राइट-क्लिक करते हैं और उसे नए टैब में खोलते हैं।
फिलहाल, इमेज URL के static.wixstatic.com/media वाले हिस्से को अपने डोमेन नेम से बदलना संभव नहीं है। Static.wixstatic.com/media वह सर्वर है जहाँ Wix अपनी सभी इमेज होस्ट करता है। यह हमें इन इमेज को आप तक और आपके यूज़र्स तक तेज़ी से और कुशलता से पहुँचाने में मदद करता है।
हम अपने प्रोडक्ट्स को अपडेट और बेहतर बनाने के लिए हमेशा काम कर रहे हैं, और आपके फीडबैक की हम बहुत सराहना करते हैं।

