header-logo
Wix के साथ शुरुआत करनाWix का इस्तेमाल करके अपनी वेबसाइट और बिज़नेस बनाना सीखें
वेबसाइट बनानास्मार्ट फंक्शनैलिटी के साथ अपनी साइट डिज़ाइन और मैनेज करें.
अकाउंट और बिलिंगसब्सक्रिप्शन, प्लान और इनवॉइस मैनेज करें।
Wix मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करनाअपना बिज़नेस चलाएं और मेंबर्स से जुड़ें.
डोमेन कनेक्ट करनाअपनी साइट पर डोमेन खरीदना, कनेक्ट करना या ट्रांसफर करना सीखें।.
अपना बिज़नेस मैनेज़ करनाअपने बिज़नेस और वेब प्रेजेंस को बढ़ाने के लिए टूल्स पाएं
अपनी साईट प्रमोट करना SEO और मार्केटिंग टूल्स से अपनी विज़िबिलिटी बढ़ाएँ।
स्टूडियो, पार्टनर और एंटरप्राइज़्यादा अच्छे से काम करने में मदद के लिए एडवांस्ड फ़ीचर पाएं।
और अधिक मदद की आवश्यकता है?सॉल्यूशन खोजें, जानी-पहचानी समस्याओं के बारे में जानें या हमसे संपर्क करें।
placeholder-preview-image
Wix Learnहमारे कोर्सेज़ और ट्यूटोरियल के ज़रिए अपने स्किल्स का विकास करें।
Wix ब्लॉगवेब डिज़ाइन, मार्केटिंग आदि के लिए सुझाव पाएं।
SEO लर्निंग हबसर्च इंजन से ऑर्गेनिक साइट ट्रैफिक बढ़ाना सीखें।
वेबसाइट विकासहमारे फ़ुल-स्टैक प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग करके एक कस्टम साइट बनाएं।
किसी प्रोफेशनल को अपॉइन्ट करेंअपने लक्ष्यों तक पहुँचने में मदद के लिए किसी एक्सपर्ट से संपर्क करें।
placeholder-preview-image

Wix मीडिया: मीडिया मैनेजर से फाइलें डाउनलोड करना

3 मिनट
Wix मीडिया मैनेजर वह जगह है जहाँ आपके द्वारा अपनी साइट पर अपलोड की गई सभी मीडिया फाइलें स्टोर होती हैं। आप अपनी किसी भी अपलोड की गई फाइल को अपने मीडिया मैनेजर से अपने कंप्यूटर पर डाउनलोड कर सकते हैं। आप एक बार में एक सिंगल फाइल या मल्टीपल फाइलें डाउनलोड करना चुन सकते हैं।
सिर्फ आपके द्वारा अपलोड की गई इमेज और वीडियो ही डाउनलोड किए जा सकते हैं। फ्री Wix और Shutterstock मीडिया को डाउनलोड नहीं किया जा सकता है।

मीडिया मैनेजर से एक सिंगल फाइल डाउनलोड करना

क्या आप कोई खास फाइल ढूंढ रहे हैं? पूरा एल्बम, गैलरी या प्लेलिस्ट आदि डाउनलोड करने के बजाय, आप सिर्फ वही फाइलें डाउनलोड कर सकते हैं जिनकी आपको जरूरत है।

एक सिंगल फाइल डाउनलोड करने के लिए:

  1. अपने मीडिया मैनेजर पर जाएँ
  2. संबंधित फाइल पर होवर करें।
  3. More Actions आइकन पर क्लिक करें।
  4. Download पर क्लिक करें।
मीडिया मैनेजर में साइट फाइल्स टैब से फाइल डाउनलोड करने का स्क्रीनशॉट।
नोट:
Google Chrome में, डाउनलोड तुरंत शुरू हो जाता है। Firefox, Internet Explorer और Safari में मीडिया एक नए टैब में खुलता है। फाइल को डाउनलोड करने के लिए उस पर राइट-क्लिक करें और Save Image As पर क्लिक करें।

मीडिया मैनेजर से मल्टीपल फाइलें डाउनलोड करना

अगर आपको काफी सारी फाइलें डाउनलोड करनी हैं, तो आप हर फाइल को अलग-अलग डाउनलोड करने के बजाय उन्हें एक साथ (bulk) डाउनलोड करना चुन सकते हैं।

एक साथ कई फाइलें डाउनलोड करने के लिए:

  1. अपने मीडिया मैनेजर पर जाएँ
  2. अपने कीबोर्ड पर Command / Control की (key) दबाकर रखें।
  3. उन फाइलों पर क्लिक करें जिन्हें आप डाउनलोड करना चाहते हैं।
  4. दाहिनी ओर के पैनल में Download पर क्लिक करें।
मीडिया मैनेजर से मल्टीपल फाइलें डाउनलोड करने का स्क्रीनशॉट।
नोट:
आप बोर्ड फोल्डर्स के कंटेंट को एक साथ (bulk) डाउनलोड नहीं कर सकते। आपको अपनी फाइलें एक-एक करके डाउनलोड करनी होंगी। बोर्ड्स इस्तेमाल करने के बारे में और जानें

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

मीडिया फाइलों को डाउनलोड करने के बारे में और जानने के लिए नीचे दिए गए सवाल पर क्लिक करें।