header-logo
Wix के साथ शुरुआत करनाWix का इस्तेमाल करके अपनी वेबसाइट और बिज़नेस बनाना सीखें
वेबसाइट बनानास्मार्ट फंक्शनैलिटी के साथ अपनी साइट डिज़ाइन और मैनेज करें.
अकाउंट और बिलिंगसब्सक्रिप्शन, प्लान और इनवॉइस मैनेज करें।
Wix मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करनाअपना बिज़नेस चलाएं और मेंबर्स से जुड़ें.
डोमेन कनेक्ट करनाअपनी साइट पर डोमेन खरीदना, कनेक्ट करना या ट्रांसफर करना सीखें।.
अपना बिज़नेस मैनेज़ करनाअपने बिज़नेस और वेब प्रेजेंस को बढ़ाने के लिए टूल्स पाएं
अपनी साईट प्रमोट करना SEO और मार्केटिंग टूल्स से अपनी विज़िबिलिटी बढ़ाएँ।
स्टूडियो, पार्टनर और एंटरप्राइज़्यादा अच्छे से काम करने में मदद के लिए एडवांस्ड फ़ीचर पाएं।
और अधिक मदद की आवश्यकता है?सॉल्यूशन खोजें, जानी-पहचानी समस्याओं के बारे में जानें या हमसे संपर्क करें।
placeholder-preview-image
Wix Learnहमारे कोर्सेज़ और ट्यूटोरियल के ज़रिए अपने स्किल्स का विकास करें।
Wix ब्लॉगवेब डिज़ाइन, मार्केटिंग आदि के लिए सुझाव पाएं।
SEO लर्निंग हबसर्च इंजन से ऑर्गेनिक साइट ट्रैफिक बढ़ाना सीखें।
वेबसाइट विकासहमारे फ़ुल-स्टैक प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग करके एक कस्टम साइट बनाएं।
किसी प्रोफेशनल को अपॉइन्ट करेंअपने लक्ष्यों तक पहुँचने में मदद के लिए किसी एक्सपर्ट से संपर्क करें।
placeholder-preview-image

Wix मीडिया: अपने मीडिया स्टोरेज से मीडिया फाइलें डिलीट करना

6 मिनट
अपने मीडिया मैनेजर से फाइलों को स्थायी रूप से (permanently) डिलीट करें या उन्हें ट्रैश में मूव करें। जिन फाइलों को आप ट्रैश में मूव करते हैं, उन्हें आपके मीडिया स्टोरेज में रिस्टोर किया जा सकता है और वे आपकी साइट पर बनी रहती हैं। एक बार जब आप ट्रैश से फाइलें डिलीट कर देते हैं, तो वे आपकी साइट और Wix सर्वर से स्थायी रूप से डिलीट हो जाती हैं।
जरूरी:
मैनेज स्टोरेज सेटिंग अभी सभी Wix अकाउंट्स में उपलब्ध नहीं है। अगर आपके पास मैनेज स्टोरेज सेटिंग नहीं है, तो नीचे दिए गए निर्देशों के लिए मीडिया मैनेजर टैब का इस्तेमाल करें।

मीडिया फाइल्स को ट्रैश में मूव करना

क्या आप अपने मीडिया स्टोरेज से कोई फाइल हटाना चाहते हैं, लेकिन पक्का नहीं हैं कि बाद में इसकी ज़रूरत होगी या नहीं? इसे ट्रैश (Trash) में मूव करें, जहाँ से ज़रूरत पड़ने पर आप इसे बाद में रिस्टोर कर सकते हैं।
  1. अपनी साइट के डैशबोर्ड में Settings पर जाएँ
  2. Manage Storage पर क्लिक करें।
  3. संबंधित फाइल (फाइलों) पर More Actions आइकन पर क्लिक करें।
  4. Move to Trash पर क्लिक करें।
टिप:
इन एक्शन्स को एक साथ करने के लिए कई मीडिया फाइल्स को सिलेक्ट करें।

ट्रैश से मीडिया फाइल को रिस्टोर करना

मीडिया मैनेजर में जिन फाइलों को आप ट्रैश में मूव करते हैं, वे स्थायी रूप से डिलीट नहीं होती हैं और उन्हें रिस्टोर किया जा सकता है।
  1. अपनी साइट के डैशबोर्ड में Settings पर जाएँ
  2. Manage Storage पर क्लिक करें।
  3. Trash टैब पर क्लिक करें।
  4. बाईं ओर के चेकबॉक्स पर क्लिक करके उस फाइल को चुनें जिसे आप रिस्टोर करना चाहते हैं।
  5. Restore पर क्लिक करें।

मीडिया फाइल को हमेशा के लिए डिलीट करना

अपनी साइट और Wix सर्वर से अपने मीडिया को स्थायी रूप से हटाएँ।
  1. अपनी साइट के डैशबोर्ड में Settings पर जाएँ
  2. Manage Storage पर क्लिक करें।
  3. Trash टैब पर क्लिक करें।
  4. बाईं ओर के चेकबॉक्स पर क्लिक करके उस फाइल को चुनें जिसे आप डिलीट करना चाहते हैं।
  5. Permanently Delete पर क्लिक करें।
  6. Yes, I want to delete files. के बगल में स्थित चेकबॉक्स पर क्लिक करें।
  7. Delete Files पर क्लिक करें।
    नोट: यदि आपके द्वारा डिलीट की जाने वाली कोई भी फाइल आपकी साइट पर उपयोग की जा रही है, तो आपको एक पॉपअप मेनू दिखाई देगा जो आपको फाइलों को रखने या डिलीट करने का विकल्प देगा।
क्या मैं उन फाइलों को रिस्टोर कर सकता हूँ जिन्हें स्थायी रूप से डिलीट कर दिया गया है?
आप उन फाइलों को खुद रिस्टोर नहीं कर सकते जिन्हें स्थायी रूप से (permanently) डिलीट कर दिया गया है, हालांकि आप यह जानने के लिए कि क्या फाइलों को रिस्टोर करना संभव है, कस्टमर केयर से संपर्क कर सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

हम आपके सभी सवालों के जवाब देने के लिए यहाँ मौजूद हैं। अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए किसी भी सवाल पर क्लिक करें।