Wix प्राइस कोट्स: प्राइस कोट बनाना
4 मिनट
अपने प्रोडक्ट या सेवाओं के लिए प्रोफेशनल प्राइस कोट दें, जिनमें चार्ज, टैक्स, डिस्काउंट और ज़रूरी शर्तें शामिल हों। ऑर्डर मैनेजमेंट को आसान बनाने के लिए, प्राइस कोट स्वीकार होते ही इनवॉइस अपने-आप जनरेट करने का विकल्प चुनें। आप अपनी साइट के डैशबोर्ड या Wix ऐप से प्राइस कोट बना सकते हैं।

प्राइस कोट बनाने के लिए:
डैशबोर्ड
Wix ऐप
- अपनी साइट के डैशबोर्ड में प्राइस कोट्स पर जाएँ।
- (सिर्फ़ पहली बार) अपने प्राइस कोट्स सेट अप करें:
- क्रिएट प्राइस कोट पर क्लिक करें।
- अगर आपसे कहा जाए, तो अपनी बेसिक व्यावसायिक जानकारी दें या कंफर्म करें।
टिप: प्राइस कोट्स को अपने-आप इनवॉइस में बदलने के लिए टॉगल इनेबल करें। - सेव और कंटिन्यू पर क्लिक करें।
- नीचे दिया गया स्टेप 3 स्किप करें और स्टेप 4 पर जाएँ।

- ऊपर दाईं ओर क्रिएट न्यू पर क्लिक करें।
- इस प्राइस कोट के लिए कोट इन्फो दर्ज करें:
- टाइटल: पेमेंट का कारण साफ तौर पर बताने वाला टाइटल दर्ज करें।
- कस्टमर: अपनी कॉन्टैक्ट लिस्ट से कोई कॉन्टैक्ट चुनने के लिए, ड्रॉपडाउन पर क्लिक करें।
- एक्सपायरेशन डेट: इस कोट के एक्सपायर होने की तारीख चुनें।
- पेमेंट टर्म्स: पेमेंट टर्म चुनने के लिए, ड्रॉपडाउन पर क्लिक करें:
- ड्यू ऑन रिसीट: आपके कस्टमर को इनवॉइस मिलते ही पेमेंट देय होगा।
- नेट 15/30/60: पेमेंट 15, 30 या 60 दिन बाद देय होगा।
- इस इनवॉइस के लिए कोट डिटेल्स यानी प्रोडक्ट/सर्विस की जानकारी दर्ज करें:
- प्रोडक्ट या सर्विस दर्ज करें: ड्रॉपडाउन पर क्लिक करें और संबंधित प्रोडक्ट या सर्विस चुनें। टिप: किसी नए आइटम के लिए प्राइस कोट बनाने हेतु + ऐड लाइन आइटम चुनें। फिर उसकी जानकारी दर्ज करें और सेव पर क्लिक करें।
- डिस्क्रिप्शन दर्ज करें: (वैकल्पिक) प्रोडक्ट/सर्विस से जुड़ा डिस्क्रिप्शन दें।
- प्राइस: प्रति यूनिट कीमत दर्ज करें।
- क्वांटिटी: प्रोडक्ट या सर्विस की मात्रा दर्ज करें।
- टैक्स 1/टैक्स 2: (वैकल्पिक) एक या दो टैक्स रेट लागू करने के लिए, ड्रॉपडाउन मेन्यू पर क्लिक करें।
ध्यान दें: नया टैक्स रेट बनाने के लिए, + ऐड टैक्स पर क्लिक करें। - डिस्काउंट: (वैकल्पिक) +ऐड डिस्काउंट पर क्लिक करें और कुल रकम पर प्रतिशत डिस्काउंट लागू करने के लिए कोई वैल्यू दर्ज करें।
- (वैकल्पिक) इस प्राइस कोट के लिए ऐडिशनल इन्फो में नोट्स या टर्म्स जैसी जानकारी दर्ज करें।
- अपना प्राइस कोट सेव करने या भेजने का विकल्प चुनें:
- सेव: प्राइस कोट को बाद में भेजने के लिए सेव करने हेतु, ऊपर दाईं ओर सेव ऐज़ ड्राफ्ट पर क्लिक करें।
- भेजें: अपने कोट का प्रीव्यू देखने के लिए, ऊपर दाईं ओर प्रीव्यू और शेयर पर क्लिक करें। फिर ईमेल के कंटेंट को रिव्यू या संपादित करने के लिए सेंड पर क्लिक करें। तैयार होने पर फिर से सेंड पर क्लिक करें।
टिप:
अगर आपकी साइट पर Wix चैट इंस्टॉल है, तो आपके कोट पर एक चैट बॉक्स दिखाई देगा। आपका कस्टमर कोट मिलने पर चैट बॉक्स से प्रोजेक्ट्स और सेवाओं पर चर्चा कर सकता है और आपके साथ रियल टाइम में नेगोशिएट कर सकता है।
Wix चैट के बारे में और जानें।