Wix द्वारा Hopp: एक अवलोकन
8 मिनट
Wix द्वारा Hopp एक पावरफुल प्लेटफॉर्म है, जिसे कंटेंट क्रिएटर्स, इंफ्लुएंसर्स और उन बिज़नेस के लिए डिज़ाइन किया गया है जो अपनी पहुंच बढ़ाना और सोशल मीडिया पर असरदार अनुभव बनाना चाहते हैं। चाहे आप प्रोडक्ट्स प्रोमोट कर रहे हों, कंटेंट शेयर कर रहे हों या एंगेजमेंट बढ़ा रहे हों, Hopp 4 मुख्य टूल्स देता है जो आपके ब्रैंड को आगे बढ़ाने और आपकी ऑडियंस से कनेक्ट करने के लिए एक साथ काम करते हैं।
अपने Hopp अकाउंट से आप लिंक इन बायो पृष्ठ बना सकते हैं, इंस्टेंट पृष्ठ सेट अप कर सकते हैं, लंबे URLs छोटे कर सकते हैं और ऐसे प्री-रोल्स सेट अप कर सकते हैं जो फ़ॉलोअर्स को उनके क्लिक किए गए लिंक पर पहुंचने से पहले कंटेंट दिखाते हैं।
शुरू करने के लिए तैयार हैं?
अकाउंट सेट अप करने का तरीका जानें।

Wix द्वारा Hopp के बारे में जानें
Hopp आपके सभी सोशल मीडिया और मार्केटिंग टूल्स को एक ही जगह पर लाता है, जिससे आप क्रिएटिव और असरदार तरीके से कंटेंट शेयर कर सकते हैं। आप इन टूल्स को अलग-अलग इस्तेमाल कर सकते हैं या ज़्यादा असर के लिए इन्हें एक साथ जोड़ सकते हैं।
- लिंक इन बायो: कस्टमाइज़ की जा सकने वाली मिनी वेबसाइट से अपने फ़ॉलोअर्स के लिए एक हब बनाएं। बेहतर अनुभव देने के लिए कई पृष्ठ बनाएं और उनमें प्रोडक्ट्स, लिंक्स, कंटेंट ब्लॉक्स और सर्च फीचर जोड़ें।
- शॉर्ट लिंक्स: लंबे URLs को ब्रैंडेड और शेयर किए जा सकने वाले लिंक्स में बदलें, जिन्हें ट्रैक करना आसान हो।
- इंस्टेंट पृष्ठ: कैंपेन, प्रोडक्ट लॉन्च या सीमित समय वाले प्रोमो के लिए तुरंत अलग मिनी लैंडिंग पृष्ठ बनाएं।
- प्री-रोल्स: यूज़र्स के टार्गेट पृष्ठ पर पहुंचने से पहले वीडियो या साइन-अप फ़ॉर्म जैसा ब्रैंडेड कंटेंट दिखाएं। यह आपके लिंक्स के लिए वीडियो प्री-रोल ऐड की तरह काम करता है।
लिंक इन बायो
लिंक इन बायो फीचर आपकी सोशल मीडिया प्रोफाइल को एक डायनेमिक बिज़नेस हब में बदल देता है। सामान्य सोशल मीडिया लिंक की जगह ऐसा इंटरैक्टिव पृष्ठ जोड़ें, जिसे आपकी ऑडियंस एक्सप्लोर कर सके।
लिंक इन बायो के मुख्य फीचर्स में ये शामिल हैं:
- एक से ज़्यादा पृष्ठों पर नेविगेशन: अपने फ़ैन्स को आपकी ऑफ़रिंग्स आसानी से और व्यवस्थित तरीके से देखने में मदद करने के लिए कई पृष्ठ या कैटेगरी बनाएं।
- इंटरैक्टिव ब्लॉक्स: प्रोडक्ट्स, सेवाओं, ब्लॉग पोस्ट या ऐसी किसी भी चीज़ को प्रोमोट करने के लिए कंटेंट ब्लॉक्स जोड़ें जिसे आप हाइलाइट करना चाहते हैं।
- सोशल मीडिया आइकन: अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर एंगेजमेंट बढ़ाने के लिए अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल्स को आइकन के रूप में दिखाएं।
- कस्टम डिज़ाइन: लेआउट, कलर्स और इमेजरी को अपनी पर्सनल या बिज़नेस ब्रैंडिंग के मुताबिक कस्टमाइज़ करें।
- सर्च फीचर: सर्च बार जोड़ें, ताकि यूज़र्स आसानी से कंटेंट एक्सप्लोर कर सकें या लिंक टाइटल सर्च और कस्टम कीवर्ड्स का इस्तेमाल करके खास प्रोडक्ट्स ढूंढ सकें।

लिंक्स छोटे करें
शॉर्ट लिंक्स टूल की मदद से आप ब्रैंडेड और ट्रैक किए जा सकने वाले लिंक्स बना सकते हैं, जो ऑनलाइन शेयर करने और कैंपेन की सफलता मॉनिटर करने के लिए बेहतरीन हैं। लंबे और जटिल URLs छोटे करने से आपका शेयर किया गया हर लिंक प्रोफेशनल दिखता है और उसे याद रखना आसान होता है।
शॉर्ट लिंक्स का इस्तेमाल इन कामों के लिए करें:
- अपने ब्रांड की पहचान दिखाने के लिए, यूआरएल को आसान और कस्टमाइज़ करें।
- क्लिक्स ट्रैक करें और देखें कि आपकी ऑडियंस कहां एंगेज हो रही है।
- बेहतर कैंपेन मैनेजमेंट के लिए, अपने यूट्यूब वीडियो डिस्क्रिप्शन में इस्तेमाल किए गए सभी लिंक्स को एक्सेस करें।

इंस्टेंट पेजेस
इंस्टेंट पेजेस एक बार इस्तेमाल होने वाले वेब पेज हैं, जिन्हें तेज़ी से सेटअप करने और बेहतर एंगेजमेंट के लिए डिज़ाइन किया गया है। ये अस्थायी कैंपेन को प्रोमोट करने और कन्वर्ज़न बढ़ाने के लिए बेहतरीन हैं। इनका इस्तेमाल करने से आपको अपनी पूरी वेबसाइट अपडेट करने या लगातार मेंटेनेंस करने की जरूरत नहीं होती।
इंस्टेंट पेजेस के मुख्य फीचर्स में ये शामिल हैं:
- तेज़ी से बनाएं और शेयर करें: बिना किसी टेक्निकल एक्सपर्टीज़ के, आसानी से पेज बनाएं और शेयर करें।
- फोकस्ड डिज़ाइन: सीमित समय के ऑफर्स, इवेंट्स या प्रोडक्ट लॉन्च को प्रोमोट करने के लिए खास तौर पर डिज़ाइन किए गए टार्गेटेड पेज बनाएं।
- अस्थायी प्रोमोशंस के लिए बेहतरीन: कम समय तक चलने वाले कैंपेन, जैसे इवेंट अनाउंसमेंट या फ्लैश सेल्स के लिए बिल्कुल सही।
- ट्रैफिक और कन्वर्ज़न बढ़ाएं: इन्हें इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि आपकी ऑडियंस खरीदारी करने, RSVP करने या साइन अप करने जैसे एक्शन ले सके।
- वर्चुअल कॉन्टैक्ट कार्ड्स: एक कस्टम कॉन्टैक्ट कार्ड बनाएं, जिसे नेटवर्किंग के दौरान आसानी से शेयर किया जा सके और संभावित कस्टमर्स एक क्लिक में आपकी कॉन्टैक्ट जानकारी सेव कर सकें।

प्री-रोल्स
प्री-रोल्स से अपनी ऑडियंस की जर्नी को बेहतर बनाएं। इस फीचर से आप अपने शेयर किए जाने वाले किसी भी लिंक में ब्रांडेड कॉन्टेंट जोड़ सकते हैं, ताकि यूज़र्स के उनके तय पेज पर पहुंचने से पहले ही उनका ध्यान खींच सकें।
प्री-रोल्स का इस्तेमाल इन कामों के लिए करें:
- संभावित कस्टमर्स को आपका हाइकिंग ब्लॉग देखने से पहले, अपने Wix Store का एक बैकपैक दिखाएं।
- साइट विज़िटर्स के खरीदारी या बुक करने से पहले, उन्हें अपना ऐसा वीडियो दिखाएं जिसमें आप किसी प्रोडक्ट या सर्विस के बारे में बता रहे हों।
- अपने फॉलोअर्स के प्रोडक्ट पेज पर पहुंचने से पहले, उन्हें एक कूपन दिखाएं।
टिप:
आपकी ऑडियंस के पास प्री-रोल को स्किप करके सीधे उस लिंक डेस्टिनेशन पर जाने का विकल्प भी होगा, जहां वह जाना चाहती है।

FAQs
Hopp टूल्स के बारे में और जानने के लिए, नीचे दिए गए किसी सवाल पर क्लिक करें।
मैं हॉप Pro प्लान में कैसे अपग्रेड कर सकता हूं?
मेरे पास पहले से Wix साइट है। क्या मैं अपने Wix अकाउंट से लिंक इन बायो पृष्ठ बना सकता हूं?
क्या मैं अपने लिंक इन बायो पृष्ठ को अपनी Wix साइट से कनेक्ट कर सकता हूं?
क्या मैं अपने Hopp अकाउंट में और कोलैबोरेटर्स जोड़ सकता हूं?
क्या मैं Hopp का इस्तेमाल करके कई अकाउंट बना सकता हूं?
Hopp का इस्तेमाल करने से किसे फायदा हो सकता है?
"Hopp.site" और "Hopp.co" में क्या अंतर है?
पर क्लिक करें।