Wix हेल्प

Wix के साथ अपना ईमेल कन्फर्म करना

2 मिनट
अपनी कॉन्टैक्ट डिटेल्स अपडेट रखने के लिए, अपना ईमेल एड्रेस कन्फर्म करें। आपका ईमेल एड्रेस सही होने से लॉगिन से जुड़ी समस्याओं से बचने में मदद मिलती है और ज़रूरी अपडेट और नोटिफिकेशन सही व्यक्ति तक पहुंचते हैं।
अभी-अभी साइन अप किया है?
नए यूज़र के तौर पर Wix अकाउंट बनाने पर, आपको ईमेल कन्फर्मेशन की रिक्वेस्ट अपने-आप मिल जाएगी।

अपना ईमेल एड्रेस कन्फर्म करना

अकाउंट सेटिंग्स पेज से अपने ईमेल एड्रेस पर एक कन्फर्मेशन ईमेल भेजें।

अपना ईमेल एड्रेस कन्फर्म करने के लिए:

  1. अपने Wix अकाउंट में अकाउंट सेटिंग्स पर जाएं।
  2. कन्फर्म योर ईमेल पर क्लिक करें, जो लॉगिन इन्फो सेक्शन में है।
Wix अकाउंट सेटिंग्स पेज के लॉगिन इन्फो सेक्शन में मौजूद कन्फर्म योर ईमेल बटन का स्क्रीनशॉट।
  1. हमारी ओर से भेजा गया कन्फर्म योर ईमेल एड्रेस टाइटल वाला कन्फर्मेशन ईमेल खोलें।
    ध्यान दें: यह ईमेल wix-team@notifications.wix.com से भेजा जाता है।
  2. कन्फर्म ईमेल पर क्लिक करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

अपने Wix अकाउंट का ईमेल एड्रेस कन्फर्म करने के बारे में और जानने के लिए, नीचे दिए गए किसी सवाल पर क्लिक करें।