Wix Customer Care के उपयोग की शर्तें
Wix Customer Care आपकी साइट और Wix अकाउंट से जुड़ी समस्याओं में आपकी मदद के लिए उपलब्ध है। नीचे दी गई अपेक्षित आचार संहिता का पालन करने से आप हमारा सहयोग कर सकते हैं।
सामान्य नियम
- कॉलबैक का अनुरोध करने, Wix Customer Care को कॉल करने या चैट करने पर, आप इस उपयोग की शर्तों वाले पेज पर बताए गए सभी नियमों के साथ-साथ संपूर्ण Wix उपयोग की शर्तों से सहमत होते हैं।
- Wix Customer Care टीम के सदस्यों के साथ बहस और चर्चा स्वीकार्य है। हालांकि, हम नीचे दिए गए व्यवहार को सहन नहीं करेंगे:
- ऐसी सपोर्ट रिक्वेस्ट (इनमें Wix Customer Care के साथ टिकट, चैट या फोन कॉल शामिल हैं), जो अपमानजनक और उकसाने वाली हों।
- व्यक्तिगत हमले, अपमानजनक नामों से बुलाना और भेदभावपूर्ण टिप्पणियां।
- निराधार आरोप लगाना (मानहानि)।
- Wix की नीतियों को चुनौती देने वाली सपोर्ट रिक्वेस्ट।
- Wix के कार्यों और नीतियों के विरुद्ध सार्वजनिक रूप से अभियान चलाना।
- एक से अधिक सपोर्ट रिक्वेस्ट सबमिट करके जानबूझकर Wix Customer Care टीम के काम में बाधा डालने की कोशिश करना।
- ऐसी सपोर्ट रिक्वेस्ट, जो यौन प्रकृति की, भेदभावपूर्ण, नुकसानदेह, धमकी देने वाली, अपमानजनक, मानहानिकारक, अश्लील, घृणास्पद या नस्लीय अथवा जातीय रूप से आपत्तिजनक हों।
- ऐसी सपोर्ट रिक्वेस्ट, जिनमें स्पष्ट यौन टिप्पणियां या अत्यधिक अश्लील अथवा अभद्र भाषा हो।
- ऐसी सपोर्ट रिक्वेस्ट, जिनमें सॉफ्टवेयर और म्यूजिक पाइरेसी या बौद्धिक संपदा के अन्य उल्लंघनों जैसी गैरकानूनी गतिविधियों पर चर्चा की गई हो या उन्हें दर्शाया गया हो।
- ऐसी साइटों के लिंक, जिनमें ऊपर बताई गई कोई भी सामग्री (A–I) शामिल हो।
- Wix बिना किसी चेतावनी या स्पष्टीकरण के, उपयोग की इन शर्तों का उल्लंघन करने वाली किसी भी सपोर्ट रिक्वेस्ट को हटाने का अधिकार सुरक्षित रखता है।
- Wix उपयोग की इन शर्तों का जानबूझकर उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति को बैन करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।
- उपयोग की इन शर्तों का उल्लंघन किसे माना जाएगा और किसे नहीं, इसका निर्णय लेने का एकमात्र अधिकार Wix टीम के पास होगा।
- Wix यह सुनिश्चित करने के लिए उचित समझी जाने वाली कोई भी कार्रवाई करने का अधिकार सुरक्षित रखता है कि Wix Customer Care के काम में किसी भी तरह से बाधा न डाली जाए या उसका दुरुपयोग न किया जाए।
विज्ञापन और प्रचार
हमारी एंटी-स्पैम पॉलिसी के तहत स्पैम को बिल्कुल भी स्वीकार नहीं किया जाता। स्पैम करने वाले लोगों का सपोर्ट एक्सेस रद्द कर दिया जाएगा और उनकी सभी सपोर्ट रिक्वेस्ट (वैध रिक्वेस्ट सहित) हटा दी जाएंगी। इन मामलों में हमारा निर्णय अंतिम होगा।

