Wix हेल्प

जब आप Wix Editor से कोई साइट बनाते हैं, तो उसका मोबाइल वर्जन (या मोबाइल फ्रेंडली व्यू) अपने-आप बन जाता है। हमारा सुझाव है कि आप इसे इनेबल रखें, क्योंकि ऐसा करने से आपकी साइट का SEO बेहतर हो सकता है और विजिटर्स को बेहतरीन ब्राउजिंग एक्सपीरियंस मिलता है।

अपनी साइट के मोबाइल वर्जन को इनेबल और डिसेबल करना

अपनी साइट को मोबाइल फ्रेंडली रखने से मोबाइल डिवाइस पर उसकी परफॉर्मेंस ऑप्टिमाइज होती है और विजिटर्स चलते-फिरते आपकी साइट ब्राउज कर सकते हैं। अगर आप अपनी साइट का मोबाइल फ्रेंडली व्यू डिसेबल करते हैं, तो मोबाइल डिवाइस पर डेस्कटॉप व्यू दिखाई देता है।
ज़रूरी:
मोबाइल पर डेस्कटॉप व्यू दिखाने के दौरान आने वाली तकनीकी समस्याओं के लिए Wix सपोर्ट उपलब्ध नहीं कराता है।

मोबाइल फ्रेंडली व्यू को इनेबल या डिसेबल करने के लिए:

  1. एडिटर के टॉप बार में सेटिंग्स पर क्लिक करें।
  2. मोबाइल फ्रेंडली पर क्लिक करें।
  3. इसे इनेबल या डिसेबल करने के लिए पॉप-अप में टॉगल पर क्लिक करें।
  4. बंद करें पर क्लिक करें।
डेस्कटॉप एडिटर में पॉप-अप। कर्सर ने मोबाइल फ्रेंडली व्यू इनेबल करने के लिए टॉगल पर क्लिक किया है।

आपकी मोबाइल साइट और SEO

आपकी साइट का मोबाइल वर्जन मोबाइल डिवाइस के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है, इसलिए इसे डिसेबल करने से आपकी साइट की परफॉर्मेंस और SEO पर असर पड़ सकता है।
ऐसा इसलिए होता है क्योंकि मोबाइल फ्रेंडली व्यू डिसेबल होने पर आपकी साइट का डेस्कटॉप वर्जन मोबाइल डिवाइस पर दिखाई देता है। मोबाइल डिवाइस पर डेस्कटॉप साइट को लोड होने में ज़्यादा समय लग सकता है और हो सकता है कि विजिटर्स आपकी साइट का पूरा कंटेंट न देख पाएं।
आपकी मोबाइल साइट की परफॉर्मेंस पर उसके पेजों में मौजूद कंटेंट की मात्रा का भी असर पड़ सकता है। हमारा सुझाव है कि आप अपनी मोबाइल साइट को व्यवस्थित करने और उसकी परफॉर्मेंस बेहतर बनाने के लिए मोबाइल एडिटर का इस्तेमाल करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

अपनी मोबाइल साइट के बारे में ज़्यादा जानने के लिए कोई सवाल चुनें।
Wix स्टूडियो पर एक नज़र डालें:
Wix स्टूडियो, फ्रीलांसर्स और एजेंसियों के लिए बेहतरीन प्लेटफ़ॉर्म है। इस सुविधाजनक एंड-टू-एंड सॉल्यूशन में स्मार्ट डिज़ाइन क्षमताएं और सुविधाजनक डेवलपमेंट टूल शामिल हैं, जिनसे आप किसी भी इंडस्ट्री के क्लाइंट्स के लिए शानदार नतीजे दे सकते हैं।

Wix स्टूडियो के बारे में और जानें: