# फ़ेसबुक पर अपने डोमेन को वेरिफ़ाई करना

Source: https://support.wix.com/hi/article/%E0%A4%AB%E0%A5%87%E0%A4%B8%E0%A4%AC%E0%A5%81%E0%A4%95-%E0%A4%AA%E0%A4%B0-%E0%A4%85%E0%A4%AA%E0%A4%A8%E0%A4%BE-%E0%A4%A1%E0%A5%8B%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%A8-%E0%A4%B5%E0%A5%87%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%AB%E0%A4%BE%E0%A4%88-%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A4%A8%E0%A4%BE (updated 2026-09-17)
Related: Wix developer documentation, https://dev.wix.com/docs/llms.txt; Help Center index, https://support.wix.com/en/llms.txt

फरवरी 2021 में iOS14 रिलीज़ होने के बाद, मेटा पिक्सेल का इस्तेमाल करके अपनी साइट के इवेंट ट्रैक करने के लिए आपको फ़ेसबुक पर अपना डोमेन वेरिफ़ाई करना होगा।

> **ज़रूरी:** इस सेवा का उपयोग करने पर आप सीधे किसी तृतीय-पक्ष सेवा प्रदाता के साथ जुड़ते हैं। हमारा सुझाव है कि ऐसी तृतीय-पक्ष सेवा का उपयोग करने से पहले आप सेवा प्रदाता की प्राइवेसी पॉलिसी और उपयोग की शर्तें रिव्यू करें। आप स्वीकार करते हैं कि ऐसी तृतीय-पक्ष सेवा के आपके उपयोग से होने वाली किसी भी हानि या नुकसान के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं। इसमें आपके और ऐसे तृतीय पक्ष के बीच शेयर किए गए किसी भी व्यक्तिगत डेटा से उत्पन्न दायित्व भी शामिल है।

---

## स्टेप 1 | फ़ेसबुक पर कन्फ़र्म करें कि साइट का डोमेन आपका है

1. फ़ेसबुक पर [मेटा टैग मेथड](https://developers.facebook.com/docs/sharing/domain-verification/verifying-your-domain#meta-tags) का इस्तेमाल करके अपना डोमेन वेरिफ़ाई करें। **नोट:** डोमेन का मालिकाना हक कन्फ़र्म करने के लिए HTML फ़ाइल अपलोड नहीं की जा सकती।
2. अपना मेटा टैग कॉपी करें।

---

## स्टेप 2 | अपनी साइट पर फ़ेसबुक मेटा टैग जोड़ें

1. अपनी साइट के डैशबोर्ड में [सेटिंग्स](https://www.wix.com/my-account/site-selector/?buttonText=Open%20Settings&title=Select%20a%20Site&autoSelectOnSingleSite=true&actionUrl=https://www.wix.com/dashboard/{{metaSiteId}}/settings) पर जाएं।
2. **एडवांस्ड सेटिंग्स** के नीचे **कस्टम कोड** पर क्लिक करें।
3. ऊपर दाईं ओर **ऐड कस्टम कोड** पर क्लिक करें।
4. टेक्स्ट बॉक्स में अपना फ़ेसबुक मेटा टैग पेस्ट करें।
5. अपने कोड के लिए ऐसा नाम डालें जिससे ज़रूरत पड़ने पर आप बाद में उसे तुरंत पहचान सकें।
6. **ऐड कोड टू पेजेस** में, **ऑल पेजेस** चुनें।
7. **प्लेस योर कोड इन** में, **हेड** चुनें।
8. **अप्लाई** पर क्लिक करें।

![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/1de041c3-9554-4d04-9ed8-d7e127f698b3/2021/02/23/83e8805c-de0d-4953-b97b-21d9b1a0ecbb/befb1270-7bda-41a0-8a5c-4c3873322ffc.png)

---

## स्टेप 3 | वेरिफ़िकेशन पूरा करने के लिए फ़ेसबुक पर वापस जाएं

[फ़ेसबुक पेजों को अपने वेरिफ़ाइड डोमेन से जोड़ने](https://developers.facebook.com/docs/sharing/domain-verification/verifying-your-domain#associate-pages) के लिए मेटा के निर्देश फ़ॉलो करें।
