header-logo
Wix के साथ शुरुआत करनाWix के साथ अपनी वेबसाइट और बिज़नेस बनाएँअपनी वेबसाइट बनाने, टेम्पलेट कस्टमाइज़ करने, या अपनी ऑनलाइन प्रेज़ेंस बेहतर बनाने के लिए प्रोफ़ेशनल्स को हायर करने के लिए हमारे AIटूल्स देखे
वेबसाइट बनानापढ़ें कि Wix एडिटर का इस्तेमाल कैसे करें और अपनी साइट पर कंटेंट कैसे मैनेज करें। जानें कि अपने विज़िटर्स की प्राइवेसी कैसे सुरक्षित रखें और अपनी साइट को एक्सेसिबल कैसे बनाएं।
अकाउंट और बिलिंगअपनी अकाउंट सेटिंग्स देखें, अपने सब्सक्रिप्शन और प्लान मैनेज करें और अपने इनवॉइस समझें.
Wix मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करनाअपने बिज़नेस को चलते-फिरते अच्छे से चलाने के लिए हमारे मोबाइल ऐप्स का इस्तेमाल करें और अपनी साइट के मेंबर्स के टच में रहने के लिए एक खास ऐप सेट अप करें।
डोमेन कनेक्ट करनाअपनी साइट के लिए डोमेन खरीदने, कनेक्ट करने या ट्रांसफर करने का तरीका जानने के लिए हमारे स्टेप-बाय-स्टेप गाइड को फॉलो करें, और जानें कि अपनी साइट का डेटा कैसे सुरक्षित रखें।
अपना बिज़नेस मैनेज़ करनाअपने बिज़नेस और वेब प्रेजेंस को बढ़ाने के लिए टूल्स लें। अपनी खास ज़रूरतों के लिए सही टूल्स ढूंढें, ऑनलाइन पेमेंट सेट अप करें और अपनी साइट के एनालिटिक्स पर नज़र रखें।
अपनी साईट प्रमोट करना सर्च इंजन पर इसे प्रमोट करके, ईमेल भेजकर और पेड ऐड चलाकर अपनी साइट को ज़्यादा विज़िबल बनाना सीखें। प्रैक्टिकल टिप्स से अपनी ऑनलाइन प्रेजेंस को बेहतर बनाएं।
स्टूडियो, पार्टनर और एंटरप्राइअपने स्टूडियो या एंटरप्राइज़ अकाउंट का ज़्यादा से ज़्यादा फ़ायदा उठाएँ, एडवांस्ड फ़ीचर्स के साथ जो आपको ज़्यादा अच्छे से काम करने में मदद करेंगे.
और अधिक मदद की आवश्यकता है?साइट परफॉर्मेंस और टेक्निकल दिक्कतों के लिए सॉल्यूशन ढूंढें, उन दिक्कतों के बारे में जानें जिन्हें हम ठीक करने पर काम कर रहे हैं या मदद के लिए हमसे कॉन्टैक्ट करें।
placeholder-preview-image
Wix Learnहमारे कोर्सेज़ और ट्यूटोरियल के ज़रिए अपने स्किल्स का विकास करें।
Wix ब्लॉगवेब डिज़ाइन, मार्केटिंग आदि के लिए सुझाव पाएं।
SEO लर्निंग हबसर्च इंजन से ऑर्गेनिक साइट ट्रैफिक बढ़ाना सीखें।
वेबसाइट विकासहमारे फ़ुल-स्टैक प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग करके एक कस्टम साइट बनाएं।
किसी प्रोफेशनल को अपॉइन्ट करेंअपने लक्ष्यों तक पहुँचने में मदद के लिए किसी एक्सपर्ट से संपर्क करें।
placeholder-preview-image

ईमेल मार्केटिंग: जानें कि कैंपेन क्यों डिक्लाइन (Decline) हो जाते हैं

जब कोई ईमेल कैंपेन डिक्लाइन (declined) होता है, तो इसका मतलब है कि वह अपने टारगेट ऑडियंस तक नहीं पहुँचा और उसे या तो Wix Email Marketing द्वारा या Gmail या Yahoo Mail जैसे इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर (ISP) द्वारा रिजेक्ट कर दिया गया है। कैंपेन डिक्लाइन होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे कि फ्लैग किया गया कंटेंट या Wix Email Marketing की इस्तेमाल की शर्तों (Terms of Use) का उल्लंघन।

स्पैम ट्रैप्स

स्पैम ट्रैप का मतलब एक फेक या इनएक्टिव ईमेल एड्रेस से है, जिसका इस्तेमाल इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स (ISPs) और एंटी-स्पैम ग्रुप्स उन मार्केटर्स को पकड़ने के लिए करते हैं जो ईमेल नियमों का पालन नहीं करते हैं (जैसे ईमेल लिस्ट खरीदना या अनचाहे ईमेल भेजना)। स्पैम ट्रैप कई प्रकार के होते हैं, जिनमें गलत स्पेलिंग वाले ईमेल एड्रेस, इनएक्टिव ईमेल एड्रेस और अस्तित्व में न रहने वाले ईमेल एड्रेस शामिल हैं।
अगर आपकी प्राप्तकर्ता लिस्ट में ऐसे एड्रेस शामिल हैं जो मौजूद नहीं हैं या इनएक्टिव हैं, तो इसे इस बात के सबूत के तौर पर देखा जा सकता है कि आपका कैंपेन उन लोगों को भेजा जा रहा है जिन्होंने आपसे संपर्क करने की परमिशन नहीं दी थी।
स्पैम ट्रैप से बचने का सबसे अच्छा तरीका यह सुनिश्चित करना है कि आपके सभी प्राप्तकर्ताओं ने आपसे संपर्क करने के लिए स्पष्ट परमिशन (जैसे सब्सक्राइबर साइनअप फॉर्म के ज़रिए) दी हो। अपनी ईमेल लिस्ट को रिव्यू करना और पुराने ईमेल एड्रेस हटाकर उसे 'क्लीन' करना भी ज़रूरी है।
अपनी ईमेल डिलिवरेबिलिटी सुधारने के बारे में और जानें।

लो एंगेजमेंट

एंगेजमेंट से यह पता चलता है कि प्राप्तकर्ता आपके कैंपेन के साथ कैसे इंटरैक्ट करते हैं (जैसे ईमेल खोलना, किसी लिंक पर क्लिक करना)। लो एंगेजमेंट का मतलब है कि आपकी ऑडियंस आपके कैंपेन पर रिस्पॉन्स नहीं दे रही है, और बहुत कम एंगेजमेंट होने पर इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स (ISPs) आपके कंटेंट को संदिग्ध (suspicious) मान सकते हैं।
ऐसे कैंपेन भेजना जिनमें प्राप्तकर्ता दिलचस्पी नहीं लेते, समय के साथ आपके सेंडर रेप्युटेशन स्कोर को कम कर सकता है और इससे आपके कैंपेन डिक्लाइन हो सकते हैं।
लो एंगेजमेंट रेट से बचने का सबसे अच्छा तरीका यह सुनिश्चित करना है कि आप केवल उन्हीं लोगों को ईमेल भेज रहे हैं जिन्होंने आपकी मेलिंग लिस्ट को सब्सक्राइब किया है और आपसे कंटेंट प्राप्त करने की सहमति दी है।
उदाहरण के लिए, अगर आप कोई कैंपेन दोबारा भेजने जा रहे हैं, तो पक्का करें कि कैंपेन आपके सब्सक्राइबर्स के लिए काम का हो और उसमें ऐसा कंटेंट हो जिसे वे पढ़ना चाहते हों।
एंगेजिंग ईमेल कंटेंट बनाने के बारे में और जानें।

सस्पिशियस सेंडर ईमेल एड्रेस

कभी-कभी सेंडर का ईमेल एड्रेस या सेंडर डोमेन (एड्रेस में शामिल साइट) को Wix के सिस्टम द्वारा संदिग्ध (suspicious) के रूप में फ्लैग कर दिया जाता है। ऐसा तब होता है जब उस एड्रेस या डोमेन को अतीत में कई बार स्पैम के सोर्स के रूप में फ्लैग किया गया हो।
अगर आप उस कैंपेन को दोबारा भेजना चाहते हैं जिसे संदिग्ध सेंडर ईमेल एड्रेस की वजह से रिजेक्ट कर दिया गया था, तो आपको अपना रिप्लाई-टू ईमेल बदलना चाहिए और यह पक्का करना चाहिए कि आप ईमेल मार्केटिंग के बेस्ट प्रैक्टिसेस का पालन कर रहे हैं।

सस्पिशियस और प्रोहिबिटेड कंटेंट

अगर आपके ईमेल में ऐसा कंटेंट है जिसे संदिग्ध या प्रतिबंधित माना जाता है और वह Wix Email Marketing Terms of Use के सेक्शन 3 में बताई गई शर्तों का पालन नहीं करता है, तो आपका कैंपेन रिजेक्ट किया जा सकता है।
सस्पिशियस (संदिग्ध) और प्रोहिबिटेड (प्रतिबंधित) कंटेंट के विभिन्न प्रकारों के बारे में जानने के लिए नीचे क्लिक करें।

बहुत ज़्यादा रेसिपिएंट्स

एक बड़ी ईमेल लिस्ट को कैंपेन भेजने से उसे स्पैम के रूप में मार्क किया जा सकता है। ऐसा तब हो सकता है जब आप ऑनलाइन अच्छी सेंडर रेपुटेशन बनाने से पहले ही रेसिपिएंट्स की एक बड़ी लिस्ट को ईमेल भेज देते हैं। आपके कैंपेन के रिजेक्ट होने का एक और कारण यह हो सकता है कि आप पहले की तुलना में बहुत ज़्यादा संख्या में रेसिपिएंट्स को ईमेल कैंपेन भेज रहे हैं।
अगर आप उस कैंपेन को दोबारा भेजना चाहते हैं जिसे बहुत ज़्यादा रेसिपिएंट्स होने की वजह से रिजेक्ट कर दिया गया था, तो इसे कम रेसिपिएंट्स को भेजें और अपनी सेंडर रेपुटेशन बनाना जारी रखें ताकि आप भविष्य में बड़ी मेलिंग लिस्ट को ईमेल भेज सकें।

आपके प्राप्तकर्ताओं के पास हमेशा आपके ईमेल से अनसब्सक्राइब करने का विकल्प होना चाहिए। इसीलिए Wix द्वारा आपके द्वारा भेजे जाने वाले हर ईमेल में ऑटोमैटिक रूप से एक अनसब्सक्राइब लिंक जोड़ दिया जाता है।
अगर आप अनसब्सक्राइब लिंक को बदलते हैं, उसमें किसी भी तरह की छेड़छाड़ करते हैं, दूसरा अनसब्सक्राइब लिंक जोड़ते हैं, या अनसब्सक्राइब करने के लिए सीधे आपसे संपर्क करने जैसे अन्य विकल्प शामिल करते हैं, तो इससे आपका कैंपेन डिक्लाइन हो सकता है।
अगर आप इस कारण से रिजेक्ट हुए कैंपेन को दोबारा भेजना चाहते हैं, तो ध्यान रखें कि आप अपनी मेलिंग लिस्ट से अनसब्सक्राइब करने का कोई दूसरा तरीका न जोड़ें। लिंक का प्रिव्यू देखने के लिए, Preview & Test पर क्लिक करें और आपको अपने ईमेल के नीचे एक लिंक के साथ अनसब्सक्राइब लाइन दिखाई देगी।
ईमेल मार्केटिंग कैंपेन के नीचे दिए गए अनसब्सक्राइब लिंक का स्क्रीनशॉट।

ईमेल मार्केटिंग के Terms of Use का उल्लंघन

अगर आपने किसी भी तरह से Wix ईमेल मार्केटिंग की Terms of Use (उपयोग की शर्तों) का उल्लंघन किया है, तो आपके कैंपेन को रिजेक्ट किया जा सकता है। अपना कैंपेन भेजने से पहले उपयोग की शर्तों को अच्छी तरह समझ लें और ईमेल मार्केटिंग के बेस्ट प्रैक्टिसेस को फॉलो करें।