Wix हेल्प

साइट से प्रीमियम प्लान अनअसाइन करना

2 मिनट
आप अपनी साइट से कभी भी प्रीमियम प्लान अनअसाइन कर सकते हैं। अनअसाइन किए गए प्लान को किसी भी समय अपने अकाउंट की दूसरी साइट को असाइन किया जा सकता है।
प्लान अनअसाइन करने के बाद उसे आसानी से एक्सेस करने के लिए, आप अपने Wix अकाउंट के अनअसाइन्ड सब्सक्रिप्शंस सेक्शन में उसे देख सकते हैं।
अगर आप किसी प्रीमियम प्लान को फिर से असाइन करते हैं, तो ओरिजिनल साइट से प्रीमियम फीचर्स हटा दिए जाते हैं, जैसे डोमेन कनेक्ट करना और Wix ऐड्स हटाना।

प्रीमियम प्लान अनअसाइन करना

  1. अपने Wix अकाउंट में प्रीमियम सब्सक्रिप्शंस पर जाएं।
  2. संबंधित प्लान के आगे मौजूद मोर ऐक्शंस आइकन पर क्लिक करें।
  3. अनअसाइन प्लान पर क्लिक करें।
Wix अकाउंट के प्रीमियम सब्सक्रिप्शन सेक्शन में किसी साइट से प्रीमियम प्लान अनअसाइन करने का तरीका दिखाने वाला स्क्रीनशॉट।
  1. कन्फर्म करने के लिए, पॉप-अप में अनअसाइन प्लान पर क्लिक करें।
क्या आपने अपना प्रीमियम प्लान पहले ही अनअसाइन कर दिया है?

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

अपनी साइट से प्लान अनअसाइन करने के बारे में और जानने के लिए, नीचे दिए गए किसी सवाल पर क्लिक करें।