ट्रबलशूटिंग: अपने अकाउंट में साइट नहीं मिल पा रही है
1 मिनट
अपने अकाउंट में साइट न मिल पाने के कुछ कारण हो सकते हैं। हो सकता है कि आपने पहली बार साइन अप करते समय किसी दूसरे ईमेल एड्रेस का इस्तेमाल किया हो, या आपके पास 1 से ज़्यादा अकाउंट हों। हमारे 'अकाउंट ईमेल लोकेटर' का इस्तेमाल करके, आप चेक कर सकते हैं कि अपनी साइट बनाते समय आपने किस ईमेल एड्रेस का इस्तेमाल किया था।
आपने किस ईमेल एड्रेस का इस्तेमाल किया है, यह चेक करने के लिए:
- अकाउंट ईमेल लोकेटर पर जाने के लिए क्लिक करें।
- अपनी साइट का URL दर्ज करें।
- Next पर क्लिक करें।
आपको अपने अकाउंट से जुड़ा ईमेल एड्रेस आपका Wix अकाउंट ईमेल है: के नीचे मिल जाएगा। अगर आपको अपना पासवर्ड याद है, तो Log In पर क्लिक करें, अगर नहीं, तो Reset Password पर क्लिक करें।
ईमेल एड्रेस एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं?
अगर आप अपना पासवर्ड भूल गए हैं, और आप 'अकाउंट ईमेल लोकेटर' द्वारा बताए गए ईमेल एड्रेस को एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं, तो आप यहाँ दिए गए अकाउंट रिकवरी ऑप्शंस का इस्तेमाल कर सकते हैं।
अन्य समस्याएं:
अगर आप अभी भी अपने अकाउंट में साइन इन नहीं कर पा रहे हैं, तो नीचे दिए गए कारणों में से एक चुनें:

