Wix के साथ शुरुआत करनाWix के साथ अपनी वेबसाइट और बिज़नेस बनाएँअपनी वेबसाइट बनाने, टेम्पलेट कस्टमाइज़ करने, या अपनी ऑनलाइन प्रेज़ेंस बेहतर बनाने के लिए प्रोफ़ेशनल्स को हायर करने के लिए हमारे AIटूल्स देखे
वेबसाइट बनानापढ़ें कि Wix एडिटर का इस्तेमाल कैसे करें और अपनी साइट पर कंटेंट कैसे मैनेज करें। जानें कि अपने विज़िटर्स की प्राइवेसी कैसे सुरक्षित रखें और अपनी साइट को एक्सेसिबल कैसे बनाएं।
अकाउंट और बिलिंगअपनी अकाउंट सेटिंग्स देखें, अपने सब्सक्रिप्शन और प्लान मैनेज करें और अपने इनवॉइस समझें.
Wix मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करनाअपने बिज़नेस को चलते-फिरते अच्छे से चलाने के लिए हमारे मोबाइल ऐप्स का इस्तेमाल करें और अपनी साइट के मेंबर्स के टच में रहने के लिए एक खास ऐप सेट अप करें।
डोमेन कनेक्ट करनाअपनी साइट के लिए डोमेन खरीदने, कनेक्ट करने या ट्रांसफर करने का तरीका जानने के लिए हमारे स्टेप-बाय-स्टेप गाइड को फॉलो करें, और जानें कि अपनी साइट का डेटा कैसे सुरक्षित रखें।
अपना बिज़नेस मैनेज़ करनाअपने बिज़नेस और वेब प्रेजेंस को बढ़ाने के लिए टूल्स लें। अपनी खास ज़रूरतों के लिए सही टूल्स ढूंढें, ऑनलाइन पेमेंट सेट अप करें और अपनी साइट के एनालिटिक्स पर नज़र रखें।
अपनी साईट प्रमोट करना सर्च इंजन पर इसे प्रमोट करके, ईमेल भेजकर और पेड ऐड चलाकर अपनी साइट को ज़्यादा विज़िबल बनाना सीखें। प्रैक्टिकल टिप्स से अपनी ऑनलाइन प्रेजेंस को बेहतर बनाएं।
स्टूडियो, पार्टनर और एंटरप्राइअपने स्टूडियो या एंटरप्राइज़ अकाउंट का ज़्यादा से ज़्यादा फ़ायदा उठाएँ, एडवांस्ड फ़ीचर्स के साथ जो आपको ज़्यादा अच्छे से काम करने में मदद करेंगे.
और अधिक मदद की आवश्यकता है?साइट परफॉर्मेंस और टेक्निकल दिक्कतों के लिए सॉल्यूशन ढूंढें, उन दिक्कतों के बारे में जानें जिन्हें हम ठीक करने पर काम कर रहे हैं या मदद के लिए हमसे कॉन्टैक्ट करें।
placeholder-preview-image
Wix Learnहमारे कोर्सेज़ और ट्यूटोरियल के ज़रिए अपने स्किल्स का विकास करें।
Wix ब्लॉगवेब डिज़ाइन, मार्केटिंग आदि के लिए सुझाव पाएं।
SEO लर्निंग हबसर्च इंजन से ऑर्गेनिक साइट ट्रैफिक बढ़ाना सीखें।
वेबसाइट विकासहमारे फ़ुल-स्टैक प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग करके एक कस्टम साइट बनाएं।
placeholder-preview-image

Wix ऑटोमेशन्स: गूगल शीट्स में डाटा भेजना

फ़ॉर्म सबमिशन या इनवॉइस की जानकारी जैसा डाटा गूगल शीट्स में भेजने वाला ऑटोमेशन बनाएं। इससे आप लोगों को अपनी साइट के डैशबोर्ड का एक्सेस दिए बिना, गूगल शीट्स पर उनके साथ मिलकर काम कर सकते हैं।

स्टेप 1 | नया ऑटोमेशन बनाएं और अपना गूगल अकाउंट कनेक्ट करें

शुरू करने के लिए, नया ऑटोमेशन बनाएं और अपडेट गूगल शीट्स एक्शन जोड़ें। इसके बाद, अपना गूगल अकाउंट कनेक्ट करें, ताकि ऑटोमेशन स्प्रेडशीट को एक्सेस कर सके।

नया ऑटोमेशन बनाने और अपना गूगल अकाउंट कनेक्ट करने के लिए:

  1. अपनी साइट के डैशबोर्ड में ऑटोमेशन्स पर जाएं।
  2. ऊपर दाईं ओर + क्रिएट ऑटोमेशन पर क्लिक करें।
  3. + स्टार्ट फ्रॉम स्क्रैच पर क्लिक करें।
  4. अपने ऑटोमेशन को एक टाइटल दें और ट्रिगर चुनें।
  5. ऐड स्टेप आइकन पर क्लिक करें और एक एक्शन जोड़ें।
  6. बाईं ओर इंटीग्रेशन्स के तहत अपडेट गूगल शीट्स चुनें।
ऑटोमेशन बिल्डर का स्क्रीनशॉट, जिसमें एक्शन के रूप में अपडेट गूगल शीट्स चुना गया है
  1. कनेक्ट गूगल अकाउंट पर क्लिक करें।
  2. संबंधित गूगल अकाउंट चुनें।
  3. अलाउ पर क्लिक करें।
ज़रूरी:
अपना गूगल अकाउंट कनेक्ट करने पर, आप Wix को अपने स्प्रेडशीट डाटा को एक्सेस करने की परमिशन देते हैं। आप अपने गूगल अकाउंट से किसी भी समय परमिशन हटा सकते हैं।

अगर आप Wix की परमिशन हटा देते हैं, तो गूगल शीट्स का इस्तेमाल करने वाले सभी ऑटोमेशन्स डिस्कनेक्ट हो जाएंगे और काम करना बंद कर देंगे। आप किसी ऑटोमेशन में अपनी गूगल परमिशन रीसेट कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि ट्रिगर पिछली अवधि के लिए काम नहीं कर सकता या ऑटोमेशन के डिस्कनेक्ट रहने के दौरान "स्किप" हुई जानकारी नहीं जोड़ सकता।

स्टेप 2 | अपने ऑटोमेशन से स्प्रेडशीट कनेक्ट करें

इसके बाद, संबंधित स्प्रेडशीट को अपने ऑटोमेशन से कनेक्ट करें। आपके कनेक्टेड गूगल अकाउंट की सभी स्प्रेडशीट्स को ऑटोमेशन्स में इस्तेमाल किया जा सकता है। आप गूगल शीट्स में नई स्प्रेडशीट्स बनाकर उनका भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
चुनें कि आप क्या करना चाहते हैं:

स्टेप 3 | ट्रिगर डाटा को स्प्रेडशीट से मैच करें

इसके बाद, अपने चुने गए ट्रिगर के डाटा को स्प्रेडशीट के सही कॉलम से मैच करें। उदाहरण के लिए, अगर आपके ट्रिगर डाटा में कस्टमर और इनवॉइस टोटल फ़ील्ड शामिल हैं, तो आपको उस डाटा को स्प्रेडशीट के "कस्टमर" और "इनवॉइस टोटल" कॉलम से मैच करना होगा।

अपने ट्रिगर डाटा को मैच करने के लिए:

  1. मैच डाटा टू शीट पर क्लिक करें।
ऑटोमेशन बिल्डर में मैच डाटा टू शीट बटन का स्क्रीनशॉट
  1. डाटा फ्रॉम ट्रिगर के नीचे दिए गए ड्रॉप-डाउन पर क्लिक करके डाटा को गूगल शीट के कॉलम से मैच करें।
    नोट: अगर आपको कॉलम टाइटल में बदलाव करने हैं, तो उन्हें अपनी गूगल स्प्रेडशीट में एडिट करें। फिर ये बदलाव देखने के लिए नीचे बाईं ओर रिफ्रेश डाटा पर क्लिक करें।
  2. सेव पर क्लिक करें।
ऑटोमेशन सेक्शन का स्क्रीनशॉट, जहां आप डाटा को अपनी गूगल शीट से मैच करते हैं।
टिप:
आप स्प्रेडशीट में किस तरह का डाटा भेज सकते हैं, यह ऐप के हिसाब से अलग होता है। उदाहरण के लिए, Wix फ़ॉर्म्स फ़ॉर्म सबमिशन का डाटा भेजता है, जैसे नाम और ईमेल फ़ील्ड। वहीं, Wix स्टोर्स हाल के स्टोर ऑर्डर जैसा डाटा भेजता है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

गूगल शीट्स ऑटोमेशन के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले कुछ सवाल यहां दिए गए हैं:
टिप:
गूगल स्प्रेडशीट को तुरंत देखने के लिए, ऑटोमेशन्स डैशबोर्ड में मौजूद ऑटोमेशन के आगे मोर एक्शन्स आइकन पर क्लिक करें, फिर ओपन गूगल शीट पर क्लिक करें।

Screenshot of