# अपने प्राइमरी और रिडायरेक्टेड डोमेन स्विच करना

Source: https://support.wix.com/hi/article/%E0%A4%85%E0%A4%AA%E0%A4%A8%E0%A5%87-%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%87%E0%A4%AE%E0%A4%B0%E0%A5%80-%E0%A4%94%E0%A4%B0-%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%A1%E0%A4%BE%E0%A4%AF%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%9F%E0%A5%87%E0%A4%A1-%E0%A4%A1%E0%A5%8B%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%A8-%E0%A4%95%E0%A5%8B-%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%9A-%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A4%A8%E0%A4%BE (updated 2026-09-18)
Related: Wix developer documentation, https://dev.wix.com/docs/llms.txt; Help Center index, https://support.wix.com/en/llms.txt

आपका प्राइमरी डोमेन आपकी साइट का मुख्य एड्रेस (URL) होता है। आप अपनी साइट से जो भी अतिरिक्त डोमेन कनेक्ट करते हैं, वे आपके प्राइमरी डोमेन पर रिडायरेक्ट होते हैं। आप किसी भी समय रिडायरेक्टेड डोमेन को अपना प्राइमरी डोमेन सेट कर सकते हैं। ऐसा करने से आपका मौजूदा प्राइमरी डोमेन, रिडायरेक्टेड डोमेन बन जाता है।

### किसी रिडायरेक्टेड डोमेन को अपनी साइट का प्राइमरी डोमेन सेट करने के लिए:

1. अपने Wix अकाउंट में [डोमेन्स पर जाएं](https://manage.wix.com/account/domains)।
2. जिस डोमेन को आप प्राइमरी डोमेन सेट करना चाहते हैं, उसके आगे **सेट ऐज प्राइमरी** पर क्लिक करें।

![Wix साइट के लिए किसी सबडोमेन को प्राइमरी डोमेन सेट करने वाला सेट ऐज प्राइमरी बटन दिखाता स्क्रीनशॉट।](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/d6b40156-9694-4cfe-9209-54815ef9d6dc/2019/06/28/5e77ab0b-3d61-44be-a600-537ab83d66a7/32d072c0-11b4-499e-b968-e23e3f4681e8.png)

1. **सेट ऐज प्राइमरी डोमेन** पर क्लिक करें।

> **रिडायरेक्शन पूरी तरह लागू होने के लिए 24 घंटे दें:** पहले 24 घंटों तक, साइट दोनों डोमेन नामों (प्राइमरी और रिडायरेक्टेड डोमेन) पर उपलब्ध रहती है। 24 घंटे बाद, जब आप रिडायरेक्टेड डोमेन का URL डालते हैं, तो आपके ब्राउजर के एड्रेस बार में URL बदलकर आपका प्राइमरी डोमेन दिखने लगता है।

> **ध्यान दें:** अगर आपको कोई एरर मैसेज मिलता है, तो पक्का करें कि आपने अपने प्राइमरी और रिडायरेक्टेड, दोनों डोमेन को Wix से सही तरीके से कनेक्ट किया है। [डोमेन कनेक्शन से जुड़ी समस्या को ट्रबलशूट करने का तरीका जानें](https://support.wix.com/hi/article/wix-domain-assistant-3777632)।
