# अपने डोमेन का कनेक्शन मेथड बदलना

Source: https://support.wix.com/hi/article/%E0%A4%85%E0%A4%AA%E0%A4%A8%E0%A5%87-%E0%A4%A1%E0%A5%8B%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%A8-%E0%A4%95%E0%A4%BE-%E0%A4%95%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B6%E0%A4%A8-%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%A5%E0%A4%A1-%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%9A-%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A4%A8%E0%A4%BE (updated 2026-09-17)
Related: Wix developer documentation, https://dev.wix.com/docs/llms.txt; Help Center index, https://support.wix.com/en/llms.txt

आपके डोमेन के DNS रिकॉर्ड कौन होस्ट करेगा, यह बदलने के लिए आप उसका कनेक्शन मेथड स्विच कर सकते हैं।

नेम सर्वर कनेक्शन इस्तेमाल करने पर Wix आपका DNS होस्ट करेगा और आप अपने Wix अकाउंट में डोमेन का DNS मैनेज कर पाएंगे।

पॉइंटिंग कनेक्शन इस्तेमाल करने पर आपके डोमेन का DNS, Wix के बाहर होस्ट किया जाता है और आप किसी दूसरी कंपनी के जरिए इसे मैनेज करेंगे।

> **पक्का नहीं है कि कौन-सा कनेक्शन मेथड इस्तेमाल करें?** ज़्यादातर मामलों में, हम नेम सर्वर के जरिए कनेक्ट करने का सुझाव देते हैं। हालांकि, अगर आपके पास कई DNS रिकॉर्ड हैं जिन्हें आप फिर से कॉन्फ़िगर नहीं करना चाहते, तो पॉइंटिंग बेहतर विकल्प हो सकता है।[पॉइंटिंग और नेम सर्वर कनेक्शन के बीच अंतर के बारे में ज़्यादा जानें](https://support.wix.com/hi/article/pointing-vs-name-servers-domain-connection-methods)।

---

## अपने कनेक्शन को पॉइंटिंग से नेम सर्वर में बदलना

आपके पास पहले से मौजूद डोमेन को Wix से कनेक्ट करने के लिए, उसका कनेक्शन मेथड पॉइंटिंग से नेम सर्वर में बदलें। Wix आपके DNS रिकॉर्ड होस्ट करेगा और आप उन्हें सीधे अपने Wix अकाउंट से मैनेज कर पाएंगे।

### अपने कनेक्शन को पॉइंटिंग से नेम सर्वर में बदलने के लिए:

1. अपने Wix अकाउंट में [डोमेन्स](https://manage.wix.com/account/domains) पर जाएं।
2. संबंधित डोमेन के आगे मौजूद **डोमेन एक्शंस** आइकन ![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/d6b40156-9694-4cfe-9209-54815ef9d6dc/2019/06/28/96c47964-91f2-4fc2-a3b9-869eb342b57a/ac38f09f-0dca-459b-9133-d47d229f7f02.png) पर क्लिक करें।
3. **रिमूव फ्रॉम Wix** पर क्लिक करें।

![Wix अकाउंट के डोमेन्स सेक्शन में मोर एक्शंस मेन्यू दिखाने वाला स्क्रीनशॉट। इसमें रिमूव फ्रॉम Wix ऑप्शन हाइलाइट किया गया है।](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/e960df7a-7f65-4692-b4a0-a80de5db52fa/2023/12/01/2c487027-2d73-4ed8-acd5-10dcba6e0aeb/1966281a-f8a2-4ff1-be9d-b9e802f388e6.png)

1. **रिमूव डोमेन** पर क्लिक करें।
2. **कनेक्ट अ डोमेन यू ऑलरेडी ओन** पर क्लिक करें।  
**ध्यान दें:** अगर आपको यह ऑप्शन नहीं दिखता, तो **ऐड एन एग्ज़िस्टिंग डोमेन** पर क्लिक करें। इसके बाद, **कनेक्ट अ डोमेन यू ऑलरेडी ओन** चुनें।
3. वह साइट चुनें जिससे आप अपना डोमेन कनेक्ट करना चाहते हैं। इसके बाद, **नेक्स्ट** पर क्लिक करें।
4. अपना डोमेन नेम डालें और **नेक्स्ट** पर क्लिक करें। अगर ज़रूरी हो, तो कन्फ़र्म करें कि आप उस डोमेन के मालिक हैं।  
**टिप:** इस विंडो को खुला रखें, ताकि आप स्टेप 7 में वापस आकर अपना कनेक्शन वेरिफ़ाई कर सकें।
5. **स्टार्ट** पर क्लिक करें और अपने डोमेन होस्ट के साथ DNS रिकॉर्ड अपडेट करने के लिए स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों को फ़ॉलो करें।

> **ध्यान दें:**
>
> * अगर आपको स्टेप 7 में DNS रिकॉर्ड अपडेट करने के निर्देश नहीं दिखते, तो इसका मतलब है कि आप उन्हें पहले ही अपडेट कर चुके हैं।
> * [DNS प्रोपेगेशन](https://support.wix.com/hi/article/about-domain-propagation) की वजह से आपके डोमेन कनेक्शन को दुनिया भर में लाइव होने में 48 घंटे तक लग सकते हैं।

---

## अपने कनेक्शन को नेम सर्वर से पॉइंटिंग में बदलना

अपने डोमेन के DNS को Wix के बाहर होस्ट रखने के लिए, आप उसका कनेक्शन मेथड नेम सर्वर से पॉइंटिंग में बदल सकते हैं। कनेक्शन मेथड को पॉइंटिंग में बदलने के लिए, आपके पास अपने डोमेन होस्ट अकाउंट का एक्सेस होना चाहिए।

> **ज़रूरी:** अगर आप अपना कनेक्शन मेथड पॉइंटिंग में बदलते हैं, तो Wix आपके DNS रिकॉर्ड मैनेज करने में आपकी मदद नहीं कर पाएगा, क्योंकि वे किसी दूसरी जगह होस्ट किए जाते हैं। अपने रिकॉर्ड से जुड़ी मदद के लिए, आपको अपने DNS होस्ट से संपर्क करना होगा।

### अपना कनेक्शन नेमसर्वर से पॉइंटिंग में बदलने के लिए:

1. अपने डोमेन होस्ट अकाउंट में लॉग इन करें।
2. वह सेक्शन खोजें जहां DNS रिकॉर्ड मौजूद हैं।
3. नीचे दिए गए फील्ड को इन रिकॉर्ड से बदलें:  
   * **A रिकॉर्ड:**  
         * होस्ट: @ या \[खाली\]  
         * पॉइंट्स टू: 185.230.63.107  
   * **CNAME:**  
         * होस्ट: www  
         * पॉइंट्स टू: pointing.wixdns.net  
   * **नेमसर्वर:** डोमेन होस्ट की डिफॉल्ट सेटिंग पर रीसेट करें।
4. बदलावों को सेव करें।

> **ध्यान दें:** रिकॉर्ड को प्रोपेगेट होने और बदलाव को आपके Wix अकाउंट में दिखने में 48 घंटे तक लग सकते हैं।
