header-logo
Wix के साथ शुरुआत करनाWix के साथ अपनी वेबसाइट और बिज़नेस बनाएँअपनी वेबसाइट बनाने, टेम्पलेट कस्टमाइज़ करने, या अपनी ऑनलाइन प्रेज़ेंस बेहतर बनाने के लिए प्रोफ़ेशनल्स को हायर करने के लिए हमारे AIटूल्स देखे
वेबसाइट बनानापढ़ें कि Wix एडिटर का इस्तेमाल कैसे करें और अपनी साइट पर कंटेंट कैसे मैनेज करें। जानें कि अपने विज़िटर्स की प्राइवेसी कैसे सुरक्षित रखें और अपनी साइट को एक्सेसिबल कैसे बनाएं।
अकाउंट और बिलिंगअपनी अकाउंट सेटिंग्स देखें, अपने सब्सक्रिप्शन और प्लान मैनेज करें और अपने इनवॉइस समझें.
Wix मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करनाअपने बिज़नेस को चलते-फिरते अच्छे से चलाने के लिए हमारे मोबाइल ऐप्स का इस्तेमाल करें और अपनी साइट के मेंबर्स के टच में रहने के लिए एक खास ऐप सेट अप करें।
डोमेन कनेक्ट करनाअपनी साइट के लिए डोमेन खरीदने, कनेक्ट करने या ट्रांसफर करने का तरीका जानने के लिए हमारे स्टेप-बाय-स्टेप गाइड को फॉलो करें, और जानें कि अपनी साइट का डेटा कैसे सुरक्षित रखें।
अपना बिज़नेस मैनेज़ करनाअपने बिज़नेस और वेब प्रेजेंस को बढ़ाने के लिए टूल्स लें। अपनी खास ज़रूरतों के लिए सही टूल्स ढूंढें, ऑनलाइन पेमेंट सेट अप करें और अपनी साइट के एनालिटिक्स पर नज़र रखें।
अपनी साईट प्रमोट करना सर्च इंजन पर इसे प्रमोट करके, ईमेल भेजकर और पेड ऐड चलाकर अपनी साइट को ज़्यादा विज़िबल बनाना सीखें। प्रैक्टिकल टिप्स से अपनी ऑनलाइन प्रेजेंस को बेहतर बनाएं।
स्टूडियो, पार्टनर और एंटरप्राइअपने स्टूडियो या एंटरप्राइज़ अकाउंट का ज़्यादा से ज़्यादा फ़ायदा उठाएँ, एडवांस्ड फ़ीचर्स के साथ जो आपको ज़्यादा अच्छे से काम करने में मदद करेंगे.
और अधिक मदद की आवश्यकता है?साइट परफॉर्मेंस और टेक्निकल दिक्कतों के लिए सॉल्यूशन ढूंढें, उन दिक्कतों के बारे में जानें जिन्हें हम ठीक करने पर काम कर रहे हैं या मदद के लिए हमसे कॉन्टैक्ट करें।
placeholder-preview-image
Wix Learnहमारे कोर्सेज़ और ट्यूटोरियल के ज़रिए अपने स्किल्स का विकास करें।
Wix ब्लॉगवेब डिज़ाइन, मार्केटिंग आदि के लिए सुझाव पाएं।
SEO लर्निंग हबसर्च इंजन से ऑर्गेनिक साइट ट्रैफिक बढ़ाना सीखें।
वेबसाइट विकासहमारे फ़ुल-स्टैक प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग करके एक कस्टम साइट बनाएं।
किसी प्रोफेशनल को अपॉइन्ट करेंअपने लक्ष्यों तक पहुँचने में मदद के लिए किसी एक्सपर्ट से संपर्क करें।
placeholder-preview-image

सबडोमेन ओवरव्यू

सबडोमेन आपके प्राइमरी डोमेन नेम का एक्सटेंशन होता है। अलग वेब एड्रेस बनाने के लिए इसे आपके रूट डोमेन के आगे जोड़ा जाता है। आम तौर पर, सबडोमेन का इस्तेमाल विज़िटर्स को आपकी वेबसाइट के किसी खास पेज या सेक्शन पर ले जाने के लिए किया जाता है। यह आपकी मुख्य वेबसाइट का हिस्सा ही रहता है, लेकिन सर्च इंजन इसे एक अलग साइट मान सकते हैं।
उदाहरण के लिए, किसी ब्लॉग सबडोमेन का एड्रेस ऐसा हो सकता है: blog.example.com.
URL के हिस्से दिखाने वाली इमेज, जो बताती है कि URL में सबडोमेन कैसे दिखता है।

सबडोमेन के फायदे

सबडोमेन इस्तेमाल करने के कुछ फायदे ये हैं:
  • ऑर्गनाइजेशन: सबडोमेन इस्तेमाल करने से वेबसाइट के अलग-अलग सेक्शन व्यवस्थित रहते हैं और विज़िटर्स के लिए मनचाहा कंटेंट ढूंढना आसान हो जाता है। उदाहरण के लिए, आप ऑनलाइन स्टोर के लिए एक सबडोमेन और ब्लॉग के लिए दूसरा सबडोमेन इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • ब्रैंडिंग: सबडोमेन इस्तेमाल करने से आप अलग पहचान वाले वेबपेज बना सकते हैं, जो फिर भी आपकी मुख्य वेबसाइट से जुड़े रहते हैं। उदाहरण के लिए, कोई ऑनलाइन स्टोर अपने फिजिकल और ऑनलाइन स्टोर को अलग दिखा सकता है या कोई न्यूज़ वेबसाइट हर सेक्शन के लिए अलग सबडोमेन इस्तेमाल कर सकती है।
  • सर्च रिज़ल्ट: सबडोमेन इस्तेमाल करने से वेबसाइट का SEO बेहतर हो सकता है, क्योंकि हर सबडोमेन सर्च रिज़ल्ट में मुख्य साइट से अलग दिखाई दे सकता है। इससे वेबसाइट की विज़िबिलिटी बढ़ सकती है और साइट पर ज़्यादा ट्रैफिक आ सकता है।

अपने Wix अकाउंट में सबडोमेन सेट अप करने के तरीके

प्राइमरी (रूट) डोमेन को कनेक्ट करने का तरीकासबडोमेन डेस्टिनेशनज़रूरी एक्शन
Wix डोमेन या नेम सर्वर के ज़रिए Wix से कनेक्ट किया गया डोमेन
कोई एक्सटर्नल (गैर-Wix) वेबसाइट, रिसोर्स या ब्लॉग।

अपने Wix अकाउंट में ज़रूरी DNS रिकॉर्ड जोड़ें। किसी सबडोमेन को एक्सटर्नल साइट से कनेक्ट करने का तरीका जानें: सबडोमेन को एक्सटर्नल साइट से कनेक्ट करें।

Wix डोमेन या नेम सर्वर के ज़रिए Wix से कनेक्ट किया गया डोमेन।
Wix साइट

अपनी साइट अपग्रेड करें और अपने Wix अकाउंट में सबडोमेन जोड़ें। इसका तरीका जानें: अपने Wix अकाउंट में सबडोमेन को किसी साइट से कनेक्ट करें।
पॉइंटिंग के ज़रिए Wix से कनेक्ट किया गया या Wix से कनेक्ट नहीं किया गया डोमेन
Wix साइट
अपनी साइट अपग्रेड करें और अपने Wix अकाउंट में सबडोमेन जोड़ें। इसके बाद, अपने डोमेन होस्ट के पास ज़रूरी DNS रिकॉर्ड जोड़ें। इसका तरीका जानें: सबडोमेन को एक्सटर्नल साइट से कनेक्ट करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

सबडोमेन के साथ आपका Wix अकाउंट कैसे काम करता है, इसके बारे में ज़्यादा जानने के लिए नीचे किसी सवाल पर क्लिक करें।