Studio Two एडिटर: Aria का इस्तेमाल करके अपनी साइट के लिए कोड बनाना
यह आर्टिकल नवंबर 2026 में रिलीज़ हुए नए Studio Two एडिटर के बारे में है। अगर आपको पक्का नहीं पता कि आप Studio एडिटर या Studio Two एडिटर में से किसका इस्तेमाल कर रहे हैं, तो यहां ज़्यादा जानकारी देखें।
Wix Code की मदद से आप सिर्फ़ अपनी ज़रूरत बताकर साइट में कस्टम फ़ीचर्स जोड़ सकते हैं।
Wix का बिल्ट-इन AI असिस्टेंट, Aria, आपके लिए कोड लिखता और तैयार करता है। आप खुद कोड की एक भी लाइन लिखे बिना साइट कंपोनेंट्स बना सकते हैं, बैक-एंड टास्क ऑटोमेट कर सकते हैं, डैशबोर्ड पेज जोड़ सकते हैं और बहुत कुछ कर सकते हैं।

आप क्या बना सकते हैं
Aria सिर्फ़ एक डिस्क्रिप्शन से कई तरह के कस्टम फ़ीचर्स बना सकता है। यहां कुछ उदाहरण दिए गए हैं, जिन्हें बनाने के लिए आप Aria से कह सकते हैं:
अनाउंसमेंट बार: “मेरी साइट के सबसे ऊपर एक मैसेज और बटन वाला अनाउंसमेंट बार लगाएं और मुझे उसका टेक्स्ट और कलर जब चाहूं तब बदलने का विकल्प दें।”
ओपनिंग आवर्स: “मेरी साइट पर हर दिन के हिसाब से ओपनिंग आवर्स जोड़ें और आज वाली रो को हाइलाइट करें।”
ऑटोमैटिक टैगिंग: “जब भी कोई अपना पहला ऑर्डर करे, तो उसे अपने-आप ‘फ़र्स्ट परचेज़’ टैग करें।”
डैशबोर्ड व्यू: “आज की बुकिंग्स को स्टाफ़ मेंबर के हिसाब से ग्रुप करके दिखाने वाला डैशबोर्ड पेज जोड़ें।”
आपका डिस्क्रिप्शन जितना स्पष्ट होगा, नतीजा उतना ही सटीक होगा। Aria ने जो बनाया है, उसे बेहतर बनाने या एडजस्ट करने के लिए आप कभी भी उससे कह सकते हैं।
मुख्य कॉन्सेप्ट्स
Studio Two एडिटर में कोड का इस्तेमाल करने के लिए आपको कोडिंग की एडवांस जानकारी की ज़रूरत नहीं है। Aria ने जो बनाया है, उसे रिव्यू या एडजस्ट करने में ये 5 कॉन्सेप्ट आपकी मदद कर सकते हैं: एक्सटेंशंस, कस्टम कंपोनेंट्स, डेटा सोर्सेज, फ़ंक्शंस और बाइंडिंग।
ज़्यादा जानकारी पाने के लिए नीचे किसी विकल्प पर क्लिक करें।
शुरुआत करें
इन स्टेप्स को फ़ॉलो करके Aria और Wix कोड की मदद से अपने कस्टम कंपोनेंट बनाएं।
Aria की मदद से फीचर बनाने के लिए:
ऊपर दिए बार में कोड पर क्लिक करें।
नोट: अगर आप पहली बार इसका इस्तेमाल कर रहे हैं, तो वेलकम स्क्रीन पर स्टार्ट कोडिंग पर क्लिक करें। Wix आपका कोडिंग एनवायरनमेंट सेट अप करता है। इसमें लगभग एक मिनट लगता है।

Aria खोलने के लिए आस्क एआई पर क्लिक करें।
आप जो फीचर बनाना चाहते हैं, उसका विवरण टाइप करें। जितना हो सके, उतनी सटीक जानकारी दें। बताएं कि फीचर कैसा दिखना चाहिए, कहां दिखाई देना चाहिए और उसे कौन-सा डाटा इस्तेमाल करना चाहिए।
टिप: बेहतर नतीजों के लिए, एक बार में एक फीचर का विवरण दें। पहला फीचर पूरा होने के बाद, आप दूसरे फीचर बनाने के लिए कह सकते हैं।पब्लिश करने से पहले फीचर कैसा दिखता और काम करता है, यह चेक करने के लिए प्रीव्यू पर क्लिक करें।
अपने बदलाव लाइव साइट पर पब्लिश करने के लिए पब्लिश पर क्लिक करें।
Aria की मदद से समस्याएं ठीक करना
अगर कोई फीचर आपकी उम्मीद के मुताबिक काम नहीं कर रहा है, तो Aria समस्या पहचानने और उसे ठीक करने में आपकी मदद कर सकता है।
Aria की मदद से किसी फीचर की समस्या ठीक करने के लिए:
ऊपर दिए बार में कोड पर क्लिक करें।
Aria खोलने के लिए आस्क एआई पर क्लिक करें।
समस्या को आसान भाषा में बताएं। उदाहरण के लिए: "मेरे होमपेज पर अनाउंसमेंट बार दिखाई नहीं दे रहा है" या "ओपनिंग आवर्स विजेट गलत दिन दिखा रहा है।"
Aria से यह समझाने के लिए कहें कि समस्या की संभावित वजह क्या हो सकती है।
Aria से इसे ठीक करने के लिए कहें या उससे स्टेप-बाय-स्टेप पूछें कि आपको क्या बदलाव करने हैं।
अगर Aria समस्या हल नहीं कर पाता है, तो गलती की जानकारी देखने के लिए एडिटर के नीचे मौजूद प्रॉब्लम्स पैनल चेक करें। बैक-एंड की गलतियों के लिए, डेवलपर टूल्स पैनल में Wix लॉग्स चेक करें। बिल्ड से जुड़ी गलतियां ठीक करने का तरीका जानें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Wix कोड के बारे में और जानने के लिए किसी सवाल पर क्लिक करें।
पैनल में Wix लॉग्स चेक करें।