Wix हेल्प

Studio एडिटर: ग्लास इफेक्ट अप्लाई करना

1 मिनट
अपने कंटेनर, सेल या रिपीटर आइटम के बैकग्राउंड पर फ्रॉस्टेड ग्लास इफेक्ट अप्लाई करें। यह ब्लर इफेक्ट आपके डिजाइन को स्लीक लुक देता है और जरूरी कंटेंट को हाइलाइट करने के लिए बेहतरीन है। आप ब्लर इंटेंसिटी को कंट्रोल करके मनचाहा लुक पा सकते हैं।
इमेज के ऊपर रखे कई कंटेनर का उदाहरण, जिन पर टेक्स्ट को ज्यादा साफ दिखाने के लिए ग्लास इफेक्ट अप्लाई किया गया है

ग्लास इफेक्ट अप्लाई करने के लिए:

  1. संबंधित कंटेनर, सेल या रिपीटर आइटम चुनें।
  2. एडिटर में सबसे ऊपर दाईं ओर मौजूद ओपन इंस्पेक्टर आइकन पर क्लिक करें।
Studio एडिटर में इंस्पेक्टर पैनल खोलने का स्क्रीनशॉट।
  1. (वैकल्पिक) कोई बैकग्राउंड कलर चुनें और स्लाइडर से उसकी अपारदर्शिता एडजस्ट करें।
  2. अप्लाई ग्लास इफेक्ट टॉगल ऑन करें।
  3. ब्लर को बढ़ाने या घटाने के लिए ब्लर इंटेंसिटी के नीचे मौजूद स्लाइडर का इस्तेमाल करें।
Studio एडिटर में एक कंटेनर और इंस्पेक्टर पैनल, जिसमें ग्लास इफेक्ट अप्लाई किया जा रहा है।