साइट परफॉरमेंस: अपनी साइट पर थर्ड-पार्टी कोड का इस्तेमाल करना
आप अपने विज़िटर्स के अनुभव को बेहतर बनाने और अधिक क्षमताएं जोड़ने के लिए अपनी साइट पर थर्ड-पार्टी कोड का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालाँकि, अगर इसे ऑप्टिमाइज़ नहीं किया गया, तो थर्ड-पार्टी कोड आपकी साइट की परफॉरमेंस और लोडिंग टाइम को प्रभावित कर सकता है।
अपनी साइट पर कोड को ऑप्टिमाइज़ करना
चूंकि थर्ड-पार्टी कोड आपकी साइट की परफॉरमेंस और स्पीड को प्रभावित कर सकता है, इसलिए जहाँ संभव हो इसे ऑप्टिमाइज़ करना ज़रूरी है। कोड को ऑप्टिमाइज़ करने से आपकी साइट पर इसका असर कम हो सकता है और विज़िटर्स को एक स्मूथ और तेज़ अनुभव मिल सकता है।
अपने कोड को ऑप्टिमाइज़ करने के कुछ तरीके यहाँ दिए गए हैं:
- अपनी थर्ड-पार्टी स्क्रिप्ट में defer एट्रिब्यूट जोड़ें। यह एट्रिब्यूट आपके विज़िटर्स के ब्राउज़र को स्क्रिप्ट का इंतज़ार न करने के लिए कहता है, ताकि आपकी साइट का कंटेंट बिना किसी रुकावट के लोड हो सके। थर्ड-पार्टी एम्बेड बैकग्राउंड में लोड होता है, और साइट का DOM पूरा होने पर चलता है।
- थर्ड-पार्टी स्क्रिप्ट को कोड बॉडी के अंत में रखें। यह सुनिश्चित करता है कि आपकी साइट का रेगुलर कंटेंट रेंडर होने में देरी न हो या रुके नहीं।
- जहाँ तक हो सके अपनी साइट पर थर्ड-पार्टी कोड की मात्रा कम करें। केवल वही कोड इस्तेमाल करें जो आपके बिज़नेस और साइट की ज़रूरतों के लिए ज़रूरी हो, और उन सभी को हटा दें जिनकी अब ज़रूरत नहीं है।
अपनी साइट पर मार्केटिंग कोड का इस्तेमाल करना
आप अपनी साइट पर मार्केटिंग के उद्देश्यों के लिए Facebook Ads और Google Analytics जैसे थर्ड-पार्टी टूल्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह कोड, भले ही उपयोगी हो, आपकी साइट के लोडिंग टाइम और परफॉरमेंस को प्रभावित कर सकता है। एक विकल्प के रूप में, हम अपनी साइट पर मार्केटिंग टूल्स को एम्बेड करने के लिए
Wix के इंटीग्रेशन का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं।
चूंकि ये विकल्प Wix के साथ इंटीग्रेटेड हैं, इसलिए इनका आपकी साइट की परफॉरमेंस पर कम असर पड़ता है, और आपको एट्रिब्यूट्स या स्क्रिप्ट प्लेसमेंट के बारे में चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। हालाँकि, चूंकि वे थर्ड-पार्टी कोड हैं, फिर भी हम उन्हें केवल ज़रूरत पड़ने पर ही लागू करने की सलाह देते हैं।
थर्ड-पार्टी कोड के साथ आने वाली समस्याएं
थर्ड-पार्टी कोड की Wix द्वारा टेस्टिंग नहीं की गई है और इसलिए हम इसके लिए सपोर्ट देने में असमर्थ हैं। अगर आप अपने कोड स्निपेट के साथ समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो आपको यह चेक करना चाहिए कि आपने प्रोवाइडर से कोड कॉपी किया है और उसे सही ढंग से पेस्ट किया है।
अगर कोड सही है और उसे दोबारा डालने से भी समस्या हल नहीं होती है, तो इस समस्या को सुलझाने के लिए सीधे कोड प्रोवाइडर से सपोर्ट के लिए संपर्क करें।

