अपने चैट के घंटे शेड्यूल करें
आप अपनी साइट के डैशबोर्ड से चैट के लिए अपनी उपलब्धता पहले से शेड्यूल कर सकते हैं। इन घंटों के दौरान आपकी चैट अपने-आप ऑनलाइन हो जाएगी, ताकि विज़िटर आपसे चैट कर सकें। इससे आप अपने चुने हुए दिन, समय और टाइम ज़ोन के मुताबिक विज़िटर को रियल टाइम में जवाब दे सकते हैं।
अपने चैट के घंटे शेड्यूल करने के लिए:
- अपनी साइट के डैशबोर्ड में चैट सेटिंग्स पर जाएं।
- इनेबल चैट आवर्स टॉगल को चालू करें।
- वे दिन चुनें, जब आप चैट के लिए उपलब्ध रहना चाहते हैं।
- हर दिन का स्टार्ट टाइम और एंड टाइम एडिट करें।
टिप: कोई और टाइम रेंज जोड़ने के लिए, ऐड आइकन + पर क्लिक करें। - योर टाइम ज़ोन ड्रॉप-डाउन मेन्यू पर क्लिक करें और अपना टाइम ज़ोन चुनें।
टिप:
आप अपनी साइट के डैशबोर्ड और Wix ऐप में चैट स्टेटस को मैन्युअल रूप से ऑनलाइन या ऑफलाइन भी कर सकते हैं।

