डोमेन खरीदना बनाम साइट प्लान खरीदना
डोमेन और साइट प्लान दो अलग-अलग सब्सक्रिप्शन सेवाएँ हैं
- डोमेन: डोमेन आपकी साइट का एक यूनीक वर्चुअल एड्रेस होता है, जैसे www.mystunningwebsite.com। अपना डोमेन कनेक्ट करने के लिए, आपको पहले Wix या किसी दूसरे डोमेन होस्ट से एक डोमेन खरीदना होगा। डोमेन खरीदने के बारे में और जानें।
- प्रीमियम या Studio साइट प्लान: साइट प्लान, Wix साइट के लिए एक अपग्रेड है। प्रीमियम या Studio प्लान खरीदने से आप अपना डोमेन कनेक्ट कर सकते हैं, फिर चाहे आपने उसे Wix से खरीदा हो या किसी दूसरे डोमेन होस्ट से। साथ ही, आप Wix के विज्ञापन हटा सकते हैं और भी बहुत कुछ कर सकते हैं।

ज़रूरी:
अपना डोमेन कनेक्ट करने के लिए, आपको ये खरीदने होंगे:
- एक डोमेन: आप इसे Wix या किसी दूसरे डोमेन होस्ट से खरीद सकते हैं
- एक Wix साइट प्लान: आप इसे यहाँ से खरीद सकते हैं
टिप:
चुने गए प्रीमियम और Studio साइट प्लान के साथ, आप
एक साल के लिए मुफ़्त डोमेन का वाउचर पा सकते हैं।

