# अपनी साइट्स को फोल्डर में व्यवस्थित करना

Source: https://support.wix.com/hi/article/organizing-your-sites-into-folders-hi (updated 2026-10-28)
Related: Wix developer documentation, https://dev.wix.com/docs/llms.txt; Help Center index, https://support.wix.com/en/llms.txt

जब आप कई साइट्स वाले Wix अकाउंट में साइन इन करते हैं, तो सबसे पहले साइट्स पेज खुलता है। यहां से, आप वह साइट चुन सकते हैं जिसे आप एडिट या मैनेज करना चाहते हैं।

अगर आपके अकाउंट में बहुत सारी साइट्स हैं, तो उन्हें फोल्डर और सबफोल्डर में व्यवस्थित करना बेहतर रहता है। यह डिजाइनर्स या कई साइट्स मैनेज करने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए एक उपयोगी टूल है।

![साइट्स पेज पर फोल्डर का स्क्रीनशॉट।](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/d6583964-8756-4344-ae8a-f24ce7803d0f/2026/09/08/b2c3fde3-9489-4f4b-8364-9dc566a3ec15/sitefoldersnew.png)

---

## नया साइट फोल्डर बनाना

शुरुआत से एक बिल्कुल नया फोल्डर बनाएं। अपने फोल्डर को ऐसा नाम दें जो आपके और आपके ब्रैंड या बिजनेस के हिसाब से सही हो। फोल्डर बनाने के बाद, आप उसमें अपनी साइट्स जोड़ सकते हैं।

### नया साइट फोल्डर बनाने के लिए:

1. अपने Wix अकाउंट में [साइट्स पर जाएं](https://www.wix.com/account/sites)।
2. ऊपर दाईं ओर **क्रिएट न्यू फोल्डर** पर क्लिक करें।
3. फोल्डर का नाम डालें और **क्रिएट** पर क्लिक करें।

![क्रिएट न्यू फोल्डर बटन दिखाने वाला स्क्रीनशॉट।](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/d6583964-8756-4344-ae8a-f24ce7803d0f/2026/09/08/69de8901-96a4-4ad0-8d47-4c0fb9f720a1/createnewfolderbutton.png)

> **टिप:** सबफोल्डर बनाने के लिए, आप एक फोल्डर को दूसरे फोल्डर में मूव कर सकते हैं।   
> ![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/d6583964-8756-4344-ae8a-f24ce7803d0f/2026/09/08/44655c1b-e75f-4d0f-8a11-1025c246f6a3/movefolderbutton.png)

---

## किसी साइट को फोल्डर में मूव करना

फोल्डर बनाने के बाद, आप उसमें अपनी साइट्स जोड़ सकते हैं। अपनी साइट्स को ग्रुप करके एक या एक से ज्यादा फोल्डर में व्यवस्थित करें।

### किसी साइट को फोल्डर में मूव करने के लिए:

1. अपने Wix अकाउंट में [साइट्स पर जाएं](https://www.wix.com/account/sites)।
2. जिस साइट को आप मूव करना चाहते हैं, उसके आगे मौजूद **साइट एक्शंस** आइकन![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/c9645f94-44fe-471f-91a6-7d149990294c/167ab57b-a2e3-4210-add6-1ca1e1cbded1/2018/09/27/9d32e72d-3977-496f-a6a1-cbb014c37cb5.png) पर क्लिक करें।
3. **मूव टू फोल्डर** चुनें।
4. सही फोल्डर चुनें।  
**टिप:** उसी समय नया फोल्डर बनाने के लिए **न्यू फोल्डर** पर क्लिक करें।
5. **मूव हियर** पर क्लिक करें।

![साइट एक्शंस का स्क्रीनशॉट, जिसमें अपनी साइट को फोल्डर में मूव करने सहित उपलब्ध एक्शंस दिखाए गए हैं।](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/d6583964-8756-4344-ae8a-f24ce7803d0f/2026/09/08/b4c82498-e1ee-4f05-b72a-e56f82190764/movetofolderbutton.png)
