Wix हेल्प

Google सर्च रिजल्ट्स में अपनी साइट की थंबनेल इमेज ऑप्टिमाइज करना

2 मिनट
थंबनेल इमेज वह इमेज है जो कभी-कभी Google सर्च रिजल्ट्स में आपकी साइट के नाम के पास दिखाई देती है।
जब कोई यूजर सर्च क्वेरी डालता है, तो Google उस सर्च फ्रेज से सबसे अच्छा मैच होने वाली साइटें ढूंढता है और साइट की इमेज में से अपने-आप एक थंबनेल इमेज बनाता है। Google ऐसी इमेज चुनने के लिए अपने क्राइटेरिया का इस्तेमाल करता है, जो साइट का मकसद और सर्च क्वेरी से उसका संबंध सबसे अच्छी तरह दिखाती हो।

यहां एक उदाहरण दिया गया है:
Google सर्च रिजल्ट का स्क्रीनशॉट, जिसमें थंबनेल इमेज दिखाई दे रही है।
ज़रूरी जानकारी:
इस बात की गारंटी नहीं है कि Google आपकी साइट के सर्च रिजल्ट में थंबनेल इमेज जोड़ेगा।

अपनी पसंद का थंबनेल Google से इस्तेमाल करवाने के टिप्स:

Google जिस थंबनेल इमेज का इस्तेमाल करता है, उसे मैन्युअल रूप से बदलना संभव नहीं है। हालांकि, कुछ स्टेप्स पूरे करने से आपकी पसंद का थंबनेल इस्तेमाल होने की संभावना बढ़ सकती है।
  • अपनी साइट पर हाई-क्वालिटी इमेज इस्तेमाल करें। छोटी या कम रिजॉल्यूशन वाली इमेज सर्च रिजल्ट्स में इस्तेमाल नहीं की जा सकतीं।

  • अपनी इमेज में Alt टेक्स्ट जोड़ें। सर्च इंजन बॉट इमेज को पढ़ नहीं सकते, इसलिए वे इमेज की जानकारी पाने के लिए Alt टेक्स्ट का इस्तेमाल करते हैं। Alt टेक्स्ट जोड़ने के बारे में और जानें।

  • अपने थंबनेल के साथ मैच करने वाला फेविकॉन और साइट नेम इस्तेमाल करें। इन्हें साथ इस्तेमाल करने से AI टूल्स आपके ब्रैंड का एक जैसा और आसानी से पहचाना जाने वाला वर्जन दिखा सकते हैं।