साइट को ट्रैश में मूव करना
आप अपनी साइट्स पेज से इस्तेमाल न की जाने वाली साइट्स को ट्रैश फोल्डर में मूव करके डिलीट कर सकते हैं। साइट डिलीट करने से वह अनपब्लिश हो जाती है और ऑनलाइन विजिटर्स उसे एक्सेस नहीं कर पाते। हालांकि, अगर आपका इरादा बदलता है, तो साइट हमेशा के लिए डिलीट होने से पहले आपके पास उसे ट्रैश से रिस्टोर करने के लिए 90 दिन होते हैं।
साइट को ट्रैश में मूव करना (साइट डिलीट करना)
आप किसी साइट को सीधे उसके साइट डैशबोर्ड से ट्रैश में मूव कर सकते हैं।
साइट को ट्रैश में मूव करने के लिए:
- अपनी साइट के डैशबोर्ड पर जाएं।
मोर एक्शंस आइकन पर क्लिक करें। - मूव टू ट्रैश पर क्लिक करें।

- पुष्टि करने के लिए, मूव टू ट्रैश पर क्लिक करें।
एक से ज़्यादा साइट्स को ट्रैश में मूव करना
आप एक साथ कई साइट्स को ट्रैश फोल्डर में मूव करके अपनी साइट्स पेज को व्यवस्थित कर सकते हैं।
एक से ज़्यादा साइट्स को ट्रैश में मूव करने के लिए:
- अपने Wix अकाउंट में साइट्स पर जाएं।
- ऊपर दाईं ओर मौजूद लिस्ट आइकन
पर क्लिक करें।

- जिन साइट्स को ट्रैश में मूव करना है, उनके आगे दिए गए चेकबॉक्स चुनें।
- मूव टू ट्रैश पर क्लिक करें।

ट्रैश से साइट रिस्टोर करना
अगर आपने गलती से कोई साइट डिलीट कर दी है या आप उसे फिर से इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो उसे ट्रैश फोल्डर से रिस्टोर कर सकते हैं। साइट हमेशा के लिए डिलीट होने से पहले आपके पास उसे ट्रैश से रिस्टोर करने के लिए 90 दिन होते हैं।
ध्यान दें:
साइट को ट्रैश से रिस्टोर करने पर वह अपने-आप पब्लिश नहीं होती। उसे फिर से लाइव करने के लिए अपनी साइट का एडिटर खोलें और साइट पब्लिश करें।
ट्रैश फोल्डर एक्सेस करने और साइट रिस्टोर करने का तरीका जानने के लिए, अपनी साइट्स पेज पर इस्तेमाल किया जा रहा व्यू चुनें।
किसी साइट को ट्रैश से रिस्टोर करने के लिए:
ग्रिड व्यू
लिस्ट व्यू
ग्रिड व्यू में, ट्रैश फोल्डर पेज के सबसे ऊपर फोल्डर्स सेक्शन में दिखाई देता है।
- अपने Wix अकाउंट में साइट्स पर जाएँ।
- ट्रैश फोल्डर पर क्लिक करें।

- संबंधित साइट पर होवर करें और रिस्टोर साइट पर क्लिक करें।
- कन्फर्म करने के लिए, रिस्टोर पर क्लिक करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
ज्यादा जानकारी के लिए, नीचे दिए गए किसी सवाल पर क्लिक करें।
अपनी साइट को ट्रैश में मूव करने के बाद मुझे अपने डोमेन का क्या करना चाहिए?
क्या मैं सक्रिय थर्ड-पार्टी ऐप सब्सक्रिप्शन वाली साइट को डिलीट कर सकता हूँ?
क्या मेरी साइट ट्रैश से रिस्टोर करने के लिए हमेशा उपलब्ध रहेगी?
मेरे लिए साइट को ट्रैश में मूव करने का ऑप्शन उपलब्ध क्यों नहीं है?

