अपनी साइट के ट्रांसफर मैनेज करना
किसी साइट को दूसरे Wix अकाउंट में ट्रांसफर करने के बाद, आप ट्रांसफर का स्टेटस देख सकते हैं या अपनी साइट के डैशबोर्ड में रोल्स और परमिशन से इनवाइट फिर से भेज सकते हैं।
ट्रांसफर का स्टेटस देखना
साइट के प्राप्तकर्ता के पास ट्रांसफर इनवाइट स्वीकार करने के लिए 3 दिन होते हैं। ट्रांसफर स्वीकार हुआ है या नहीं, यह जानने के लिए आप उसका स्टेटस देख सकते हैं।
ट्रांसफर का स्टेटस देखने के लिए:
- अपनी साइट के डैशबोर्ड में रोल्स और परमिशन पर जाएं।
- प्राप्तकर्ता को सर्च करें और उनके नाम के आगे दिया गया स्टेटस देखें।

साइट ट्रांसफर का इनवाइट फिर से भेजना
अगर प्राप्तकर्ता ने समय पर ट्रांसफर स्वीकार नहीं किया, तो आप Wix के जरिए ईमेल से इनवाइट फिर से भेज सकते हैं। आप इनवाइट का लिंक लेकर उसे सीधे प्राप्तकर्ता को भी भेज सकते हैं।
साइट ट्रांसफर का इनवाइट फिर से भेजने के लिए:
- अपनी साइट के डैशबोर्ड में रोल्स और परमिशन पर जाएं।
- नए साइट ओनर पर होवर करें और मोर एक्शंस आइकन
पर क्लिक करें। - चुनें कि आप इनवाइट फिर से कैसे भेजना चाहते हैं:
- Wix के जरिए भेजें: रीसेंड ट्रांसफर ओनरशिप पर क्लिक करें। Wix आपके दिए गए ईमेल एड्रेस पर इनवाइट फिर से भेजेगा।
टिप: अगर प्राप्तकर्ता को इनवाइट नहीं दिखता, तो उनसे अपना स्पैम फोल्डर देखने के लिए कहें। - खुद भेजें: गेट ट्रांसफर लिंक पर क्लिक करें। लिंक अपने-आप आपके क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो जाएगा। इसे ईमेल या चैट मैसेज में पेस्ट करके अपने कोलैबोरेटर को भेजें।
- Wix के जरिए भेजें: रीसेंड ट्रांसफर ओनरशिप पर क्लिक करें। Wix आपके दिए गए ईमेल एड्रेस पर इनवाइट फिर से भेजेगा।

साइट ट्रांसफर रद्द करना
जब तक नया ओनर ट्रांसफर स्वीकार नहीं करता, तब तक साइट ट्रांसफर पर 'पेंडिंग ओनरशिप' लेबल दिखता है। नया ओनर ट्रांसफर स्वीकार करे, उससे पहले आप किसी भी समय साइट ट्रांसफर इनवाइट रद्द कर सकते हैं।
साइट ट्रांसफर रद्द करने के लिए:
- अपनी साइट के डैशबोर्ड में रोल्स और परमिशन पर जाएं।
- नए साइट ओनर पर होवर करें और मोर एक्शंस आइकन
पर क्लिक करें। - कैंसल ट्रांसफर पर क्लिक करें।

साइट ट्रांसफर से जुड़ी समस्याएं ठीक करना
अगर आपको किसी साइट को दूसरे Wix अकाउंट में ट्रांसफर करने में समस्या आ रही है, तो नीचे संभावित समस्याएं और उनके समाधान देखें:
ट्रांसफर इनवाइट एक्सपायर हो गया है
असाइन किया गया प्रीमियम प्लान रद्द कर दिया गया
कनेक्टेड डोमेन को डिस्कनेक्ट या रद्द कर दिया गया
प्राइमरी डोमेन बदल दिया गया
कनेक्टेड बिजनेस ईमेल रद्द कर दिया गया
कोई थर्ड-पार्टी ऐप जोड़ा या रद्द किया गया

