एआई से जनरेट किए गए कॉन्टेंट पर लेबल लगाना
आपकी ऑडियंस के बीच पारदर्शिता और भरोसा बढ़ाने के लिए, एआई से जनरेट किए गए कॉन्टेंट पर ऐसा लेबल लगाएं जो साफ़ तौर पर दिखाई दे। यह आपकी साइट या किसी दूसरी जगह इस्तेमाल करने के लिए जनरेट किए गए कॉन्टेंट पर लागू होता है।
आपकी या आपकी ऑडियंस की लोकेशन के आधार पर, लेबल लगाना कानूनी रूप से भी आवश्यक हो सकता है। उदाहरण के लिए, EU AI Act जैसे नियमों के तहत कुछ खास तरह के एआई-जनरेटेड कॉन्टेंट के लिए पारदर्शिता से जुड़े दायित्व लागू होते हैं।
लेबल लगाना कब आवश्यक हो सकता है
जब आप एआई से जनरेट या मॉडिफ़ाई किया गया ऐसा कॉन्टेंट प्रकाशित करते हैं जो असली लोगों, चीज़ों, जगहों या इवेंट्स जैसा वास्तविक दिखता है और जिसे देखने वाला असली मान सकता है, तो आपको उस पर साफ़ तौर पर दिखने वाला लेबल लगाना पड़ सकता है।
इन तरह के कॉन्टेंट पर लेबल लगाने की ज़रूरत हो सकती है:
एआई से जनरेट या मॉडिफ़ाई किया गया ऐसा वीडियो, जिसमें कोई असली व्यक्ति कुछ ऐसा कहता या करता दिखे जो उसने वास्तव में नहीं कहा या किया
ऐसी इमेज जिसे गलती से किसी व्यक्ति या जगह की असली फ़ोटो समझा जा सकता है
ऐसी ऑडियो फ़ाइल जिसे गलती से किसी रिकॉर्डिंग आर्टिस्ट या किसी अन्य असली व्यक्ति की आवाज़ समझा जा सकता है
एआई से जनरेट किए गए कॉन्टेंट पर लेबल लगाना
लेबल को ऐसी जगह लगाएं जहां कॉन्टेंट देखते समय आपकी ऑडियंस उसे आसानी से देख सके। उदाहरण के लिए, इसे वीडियो की शुरुआत में या इमेज के पास लगाया जा सकता है।
कॉन्टेंट पर या उसके पास टेक्स्ट लेबल लगाएं: “एआई-जनरेटेड इमेज”, “एआई से बनाया गया” या “यह वीडियो एआई का इस्तेमाल करके जनरेट किया गया है” जैसा साफ़ लेबल इस्तेमाल करें।
कैप्शन या डिस्क्रिप्शन जोड़ें: इमेज या वीडियो प्रकाशित करते समय, ऐसा कैप्शन शामिल करें जिसमें बताया गया हो कि कॉन्टेंट एआई से जनरेट किया गया है या एआई का इस्तेमाल करके उसमें बड़े बदलाव किए गए हैं।
अपने एआई टूल से लेबल या कोई दूसरा संकेत जोड़ने के लिए कहें: आप एआई टूल्स से उनके आउटपुट में साफ़ तौर पर दिखने वाला एआई-जनरेटेड मार्क जोड़ने के लिए कह सकते हैं। इसी तरह, ऑडियो फ़ाइल की शुरुआत में ऐसा ऑडियो मैसेज जोड़ा जा सकता है जो बताए कि इसमें एआई कॉन्टेंट शामिल है।
इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से है। इसे कानूनी सलाह न माना जाए।
यह पक्का करना आपकी ज़िम्मेदारी है कि आपका एआई-जनरेटेड कॉन्टेंट आपके क्षेत्र में लागू कानूनों और नियमों का पालन करता हो।
यदि आप अपने दायित्वों को लेकर निश्चित नहीं हैं, तो किसी योग्य कानूनी विशेषज्ञ से परामर्श लें।

