प्रोडक्ट की कीमत में टैक्स शामिल करना
ज़रूरी जानकारी:
- यह टैक्स सॉल्यूशन फिलहाल Wix Stores, Wix Bookings, Wix Restaurants Orders (New) के ऑर्डर और Wix Donations के लिए उपलब्ध है। इसे Pricing Plans के लिए उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी है।
- क्या आप कोई दूसरा ऐप इस्तेमाल कर रहे हैं? नीचे दिए गए किसी विकल्प पर क्लिक करें:
कुछ देशों में मर्चेंट के लिए टैक्स सहित कीमतें दिखाना ज़रूरी है। वहीं, अमेरिका और कनाडा जैसे देशों में प्रोडक्ट की कीमतें टैक्स के बिना दिखाई जाती हैं। सेल्स टैक्स बाद में चेकआउट के दौरान जोड़ा जाता है।
ज़रूरी जानकारी:
अपने स्टोर में टैक्स दिखाने के तरीके से जुड़े स्थानीय नियमों की जानकारी पाने के लिए, अपने देश के नियम चेक करें।
यह सेट करने के लिए कि प्रोडक्ट की कीमत में टैक्स शामिल है या नहीं:
- अपनी साइट के डैशबोर्ड में टैक्स पर जाएं।
- नीचे स्क्रॉल करके टैक्स सेटिंग्स सेक्शन पर जाएं।

- कोई विकल्प चुनें:
- चेकआउट पर टैक्स जोड़ें: 100 $ की कीमत वाला आइटम खरीदने पर, कस्टमर को चेकआउट के दौरान कुल 110 $ दिखाई देता है:
- आइटम की कीमत में टैक्स शामिल करें: टैक्स की रकम कुल कीमत से घटाई जाती है। 100 $ की कीमत वाला आइटम खरीदने पर, कस्टमर को चेकआउट के दौरान कुल 100 $ दिखाई देता है और सेल्स टैक्स अलग से लिस्ट किया जाता है।

- चेकआउट पर टैक्स जोड़ें: 100 $ की कीमत वाला आइटम खरीदने पर, कस्टमर को चेकआउट के दौरान कुल 110 $ दिखाई देता है:
नोट्स:
- सेल्स टैक्स कैलकुलेट करने के लिए, आप इस टूल का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह बताना न भूलें कि टैक्स (VAT) चेकआउट पर जोड़ा जाता है या कीमत में शामिल नहीं है।
- क्या आपने कीमत के आधार पर शिपिंग रूल या कूपन बनाए हैं, जैसे 100 $ से ज़्यादा की खरीदारी पर फ्री शिपिंग? ध्यान रखें कि इन कैलकुलेशन के लिए टैक्स के बिना वाली कीमत इस्तेमाल होती है, जैसे ऊपर दिए गए उदाहरण में 90.91 $।

