# ईमेल मार्केटिंग: अपने कैंपेन की डिलिवरेबिलिटी बेहतर बनाना

Source: https://support.wix.com/hi/article/%E0%A4%88%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%B2-%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95%E0%A5%87%E0%A4%9F%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%97-%E0%A4%85%E0%A4%AA%E0%A4%A8%E0%A5%87-%E0%A4%95%E0%A5%88%E0%A4%82%E0%A4%AA%E0%A5%87%E0%A4%A8-%E0%A4%95%E0%A5%80-%E0%A4%A1%E0%A4%BF%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%AC%E0%A4%BF%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%9F%E0%A5%80-%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82-%E0%A4%B8%E0%A5%81%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A4%A8%E0%A4%BE (updated 2026-09-17)
Related: Wix developer documentation, https://dev.wix.com/docs/llms.txt; Help Center index, https://support.wix.com/en/llms.txt

पक्का करें कि आपका कैंपेन वास्तव में आपके प्राप्तकर्ताओं के इनबॉक्स में डिलीवर हो। ईमेल डिलिवरेबिलिटी पर कई फैक्टर असर डालते हैं। बेस्ट प्रैक्टिस फॉलो करने से आपके कैंपेन के कॉन्टैक्ट्स तक पहुंचने की संभावना बढ़ जाती है।

---

## ईमेल डिलिवरेबिलिटी क्या है?

ईमेल डिलिवरेबिलिटी वह प्रोसेस है, जिससे ईमेल सफलतापूर्वक तय प्राप्तकर्ता के इनबॉक्स तक पहुंचता है।इससे तय होता है कि आपका ईमेल किसी के इनबॉक्स या स्पैम फोल्डर में जाएगा या बाउंस होकर वापस आ जाएगा और प्राप्तकर्ता तक कभी नहीं पहुंचेगा।

किसी ईमेल के तय इनबॉक्स तक नहीं पहुंचने की कुछ वजहें हो सकती हैं:

* **हार्ड बाउंस:** ईमेल एड्रेस अमान्य है या मौजूद नहीं है।
* **सॉफ्ट बाउंस:** एड्रेस पर ईमेल भेजते समय कोई टेक्निकल समस्या हुई थी।
* **स्पैम फोल्डर:** ईमेल को स्पैम के तौर पर फिल्टर किया गया।
* **ब्लॉक किया गया:** किसी ISP या इंटरनेट प्रोटोकॉल ने इसे ब्लॉक किया।

---

## ईमेल डिलिवरेबिलिटी पर असर डालने वाले फैक्टर

जब आप कोई ईमेल भेजते हैं, तो बैकग्राउंड में कई प्रोटोकॉल काम करते हैं, जो आपके IP एड्रेस, कॉन्टेंट और दूसरी जानकारी की विश्वसनीयता जांचते हैं। आपके ईमेल ब्लॉक न हों या स्पैम के तौर पर मार्क न किए जाएं, इसके लिए ईमेल डिलिवरेबिलिटी पर असर डालने वाले इन 3 मुख्य फैक्टर को समझें:

* **आपके ईमेल का कॉन्टेंट:** [ईमेल मार्केटिंग की बेस्ट प्रैक्टिस](https://support.wix.com/hi/article/wix-email-marketing-best-practices) फॉलो करने से आपके ईमेल के डिलीवर होने की संभावना बढ़ जाती है। आपके कैंपेन की सब्जेक्ट लाइन, इमेज और कॉन्टेंट सहित हर चीज प्रासंगिक, प्रूफरीड की हुई और सही तरीके से फॉर्मैट की हुई होनी चाहिए।

* **सेंडर रेप्युटेशन:** सेंडर रेप्युटेशन स्कोर से इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर (ISP) को पता चलता है कि आप कितने भरोसेमंद हैं। ऑनलाइन प्रभाव की तरह यह भी समय के साथ बनता है। सब्सक्राइबर के पॉजिटिव एक्शन (जैसे, किसी कैंपेन पर क्लिक करना) और अच्छी तरह मैनेज की गई ईमेल लिस्ट से यह बेहतर होता है। [अपना ईमेल सेंडर रेप्युटेशन बेहतर बनाने](https://support.wix.com/hi/article/improving-your-email-sender-reputation) का तरीका जानें।

* **आपकी पहचान:** आपकी ऑनलाइन वैधता पक्की करने के लिए कई ऑनलाइन प्रोटोकॉल बैकग्राउंड चेक की तरह काम करते हैं। इनमें सेंडर पॉलिसी फ्रेमवर्क (SPF) और DomainKeys Identified Mail (DKIM) शामिल हैं। अगर आपने Wix के जरिए [बिजनेस ईमेल](https://support.wix.com/hi/article/business-email-an-overview) खरीदा है या अपने मेलबॉक्स डोमेन को Wix नेम सर्वर से कनेक्ट किया है, तो वे रिकॉर्ड भी कनेक्ट हो जाते हैं।

> **ध्यान दें:** आपके कैंपेन की डिलिवरेबिलिटी और पहचान में मदद करने के लिए, कैंपेन भेजे जाने के बाद Wix Email Marketing अपने-आप 5 DNS रिकॉर्ड जोड़ता है। इनमें 3 sendgrid.net की और 2 ascendbywix.com की शामिल हैं। ये की आपके कैंपेन को वैलिडेट करने के लिए बैकग्राउंड में काम करती हैं। किसी कस्टम मेलबॉक्स को सेंडर एड्रेस के तौर पर सेट करने पर ऐसा होना सामान्य है।

---

## अपनी ईमेल डिलिवरेबिलिटी बेहतर बनाने के टिप्स

आपके कैंपेन आपके सब्सक्राइबर के इनबॉक्स तक पहुंचें, इसके लिए हम नीचे दी गई बेस्ट प्रैक्टिस फॉलो करने की सलाह देते हैं।

ज़्यादा जानकारी के लिए, नीचे क्लिक करें।

**सिर्फ़ अपने सब्सक्राइबर को ईमेल भेजें (वे लोग जिन्होंने आपकी मेलिंग लिस्ट के लिए साइन अप किया है)**

आपको कैंपेन सिर्फ़ उन लोगों को भेजने चाहिए जिन्होंने पहले ही आपसे ईमेल पाने की सहमति दी है। 

  
 जिन लोगों ने आपके बिजनेस के बारे में कभी नहीं सुना या आपसे जानकारी नहीं मांगी, उन्हें ईमेल भेजने से बहुत जल्दी[स्पैम शिकायतें](https://support.wix.com/hi/article/email-marketing-campaigns-marked-as-spam) मिल सकती हैं और आपका सेंडर रेप्युटेशन कम हो सकता है।

**अपनी ईमेल लिस्ट को ऑर्गेनिक तरीके से बढ़ाएं**

लंबे समय तक ईमेल मार्केटिंग में सफलता पाने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप धीरे-धीरे ऐसे लोगों की लिस्ट बनाएं, जो आपके कंटेंट में दिलचस्पी रखते हैं और आपके ईमेल पाना चाहते हैं। 

  
 अगर आप अपना कैंपेन खरीदे गए या इंटरनेट से स्क्रैप किए गए ईमेल एड्रेस पर भेजते हैं, तो इससे फायदे से ज़्यादा नुकसान होगा। 

  
 अपनी मेलिंग लिस्ट को ऑर्गेनिक तरीके से बढ़ाने के लिए, अपनी साइट पर सब्सक्राइबर फॉर्म जोड़ें और न्यूज़लेटर या नए ऑफर के लिए साइन अप करने के बदले उपयोगी कंटेंट ऑफर करें। 

  
 बेस्ट प्रैक्टिस के मुताबिक काम करने के लिए, डबल ऑप्ट-इन भी जोड़ें, ताकि विज़िटर आपके ईमेल पाने के लिए अपनी सहमति कंफर्म कर सकें।

**अपनी ईमेल लिस्ट को नियमित रूप से अपडेट रखें**

इनऐक्टिव सब्सक्राइबर, स्पैम ईमेल और अब मौजूद नहीं रहने वाले ईमेल एड्रेस हटाने के लिए अपनी ईमेल लिस्ट नियमित रूप से चेक करें। मौजूद नहीं रहने वाले ईमेल एड्रेस पर कैंपेन भेजने से हार्ड बाउंस मिलता है, जिससे आपका सेंडर रेप्युटेशन स्कोर खराब होता है। 

  
**टिप:** ईमेल मार्केटिंग की बेस्ट प्रैक्टिस फ़ॉलो करने के लिए, लोगों को अपनी मेलिंग लिस्ट से आसानी से अनसब्सक्राइब करने का विकल्प दें।

**जानकारी देने वाली और दिलचस्प सब्जेक्ट लाइन लिखें**

आपकी सब्जेक्ट लाइन सीधी और स्पष्ट होनी चाहिए, ताकि उसे देखते ही पता चल जाए कि ईमेल में क्या है। अगर आपकी सब्जेक्ट लाइन स्पैम या क्लिकबेट जैसी लगती है, जैसे ‘अभी क्लिक करें, वरना बाद में पछताएंगे!’, तो लोग शिकायत कर सकते हैं या आपका ईमेल स्पैम में फिल्टर हो सकता है।

**अपनी और अपने बिज़नेस की पहचान साफ तौर पर बताएं**

आपका ईमेल खोलते ही सब्सक्राइबर को समझ आना चाहिए कि ईमेल किसने भेजा है और यह किस बारे में है। अपने बिज़नेस का नाम और एड्रेस ईमेल के कंटेंट या फुटर में साफ तौर पर दिखाएं। ऐसा करने से भरोसा बढ़ता है और जवाब मिलने की संभावना भी बढ़ सकती है।

**अपनी ऑडियंस को एंगेज रखें**

ऐसा काम का और दिलचस्प कंटेंट भेजें, जो सब्सक्राइबर को आपके कैंपेन से इंटरैक्ट करने के लिए प्रेरित करे। साइन अप करने या ज़्यादा कंटेंट देखने के लिंक शामिल करें, फीडबैक मांगें और बातचीत जारी रखें। एंगेजमेंट बढ़ाने के लिए, अपनी ऑडियंस के सेगमेंट बनाएं और हर सेगमेंट की दिलचस्पी के मुताबिक ज़्यादा पर्सनलाइज़्ड कंटेंट भेजें।आपके सब्सक्राइबर आपके ईमेल से एंगेज होते हैं, तो इससे ISP को पता चलता है कि आपका कंटेंट उपयोगी है।  
  
**नोट:** बहुत ज़्यादा कंटेंट, बहुत सारी इमेज या बहुत बड़े अटैचमेंट होने पर ईमेल को फ्लैग किया जा सकता है। [दिलचस्प कंटेंट बनाने](https://support.wix.com/hi/article/email-marketing-creating-engaging-content) का तरीका जानें।

**टेक्स्ट और इमेज का सही रेशियो रखें**

जिन ईमेल में इमेज और टेक्स्ट का संतुलित रेशियो होता है, उनके स्पैम में जाने के बजाय इनबॉक्स तक पहुंचने की संभावना ज़्यादा होती है। अगर आपके ईमेल कैंपेन में ज़्यादातर एक बड़ी इमेज, जैसे फ्लायर या पोस्टर, और बहुत कम टेक्स्ट है, तो ईमेल प्रोवाइडर उसे स्पैम के तौर पर मार्क कर सकते हैं। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि स्पैमर सिक्योरिटी फिल्टर से टेक्स्ट छिपाने के लिए लंबे समय से इमेज का इस्तेमाल करते आए हैं। 

  
 ज़रूरी जानकारी टेक्स्ट में दें, ताकि इमेज ब्लॉक होने पर भी यूज़र उसे पढ़ सकें। ज़रूरी जानकारी और अभिवादन को सीधे इमेज में जोड़ने के बजाय हमेशा टेक्स्ट के तौर पर टाइप करें।

**आपके भेजे जाने वाले ईमेल की संख्या धीरे-धीरे बढ़ाएं**

स्पैम फिल्टर ट्रिगर होने से बचने के लिए अपनी ईमेल लिस्ट को धीरे-धीरे वॉर्म अप करें, खासकर अगर आपका डोमेन नया है। ISP ईमेल भेजने के पैटर्न ट्रैक करते हैं और ईमेल की संख्या में अचानक बढ़ोतरी होने से आपका कैंपेन ब्लैकलिस्ट हो सकता है। शुरुआत में कम ईमेल भेजें और एंगेजमेंट व अच्छे रिस्पॉन्स मिलने पर उनकी फ्रीक्वेंसी बढ़ाएं। 

  
**टिप:** अनियमित शेड्यूल पर ईमेल भेजने से बचें। आपके लिए सही शेड्यूल मिलने के बाद उसे नियमित रखें, ताकि सब्सक्राइबर परेशान न हों और स्पैम फिल्टर ट्रिगर न हो।

---

## सैंपल मेलिंग भेजना

जब आप कॉन्टैक्ट की नई लिस्ट पर ईमेल कैंपेन भेजते हैं, तो Wix पहले एक सैंपल मेलिंग भेज सकता है। इसका मतलब है कि उस लिस्ट के सभी कॉन्टैक्ट को ईमेल भेजने से पहले, कुछ रिसीपिएंट को आपका कंटेंट भेजा जाता है।

आपके कैंपेन की डिलीवरेबिलिटी बेहतर बनाने के लिए सैंपल मेलिंग भेजी जाती है। अगर किसी लिस्ट में बहुत ज़्यादा गलत एड्रेस हैं या बहुत ज़्यादा ईमेल बाउंस/रिजेक्ट होते हैं, तो आपकी सेंडिंग रेप्युटेशन खराब हो सकती है। कम सेंडिंग रेप्युटेशन से आपकी आने वाली मेलिंग की डिलीवरेबिलिटी पर असर पड़ता है।

अगर आपके ईमेल का एक तय प्रतिशत बाउंस या रिजेक्ट होता है, जिसका इंडस्ट्री स्टैंडर्ड 2% है, तो आपका ईमेल फिलहाल बाकी कॉन्टैक्ट को नहीं भेजा जाएगा। आपका सैंपल फेल होने पर ये 2 चीज़ें होती हैं:

1. यह कैंपेन व्यू ऑल कैंपेन्स में "नॉट सेंट टू ऑल" के तौर पर लिस्ट किया गया है।
2. जिन कॉन्टैक्ट्स को आपका ईमेल नहीं मिला, वे उस कैंपेन के [स्टैटिस्टिक्स](https://support.wix.com/hi/article/viewing-your-email-marketing-statistics) ![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/59ef43fb-880d-46b2-bdce-82e4aaffaaec/2019/11/16/3c506d26-cc55-4fb7-b3c5-5733157c8463/e1caa8d4-2cd5-4f68-9f65-c9c147d1aab6.jpg) में "नॉट सेंट" लेबल के साथ लिस्ट किए जाएंगे।

![नॉट सेंट टू ऑल एरर मैसेज का स्क्रीनशॉट।](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/1d4b9a27-f0a5-449a-99cc-188228a9c725/2026/07/01/025d9820-bc9b-4077-8072-5cd3fea9aee9/72ae2289-e789-476c-95a1-b4fda5ca61e0.png)

**यह पक्का करने के लिए कि आपका सैंपल सफल रहे:**

1. पक्का करें कि आपकी लिस्ट में केवल मान्य ईमेल एड्रेस हों। अपनी [कॉन्टैक्ट लिस्ट](https://www.wix.com/my-account/site-selector/?buttonText=Go%20to%20Contact%20List&title=Select%20a%20Site&autoSelectOnSingleSite=true&actionUrl=https://www.wix.com/dashboard/{{metaSiteId}}/contacts/) से सभी अमान्य कॉन्टैक्ट्स हटाएं, जैसे टाइपो वाले और रोल-बेस्ड ईमेल। ईमेल वैलिडेट करने के बाद, नया कैंपेन भेजने से पहले पक्का करें कि आप केवल मान्य कॉन्टैक्ट्स ही जोड़ रहे हैं।  
**टिप:** ऑफलाइन या बहुत पहले इकट्ठा किए गए ईमेल एड्रेस वेरिफाई करने के लिए ऑनलाइन ईमेल लिस्ट वैलिडेशन टूल का इस्तेमाल करें, जैसे Wix ऐप मार्केट में ZeroBounce।
2. अपने ईमेल केवल उन कॉन्टैक्ट्स को भेजें जिन्होंने आपको लिखित सहमति दी है, जैसे [सब्सक्राइब फॉर्म](https://support.wix.com/hi/article/wix-forms-adding-and-setting-up-a-subscribe-form) के जरिए।
3. अपनी लिस्ट क्लीन करने के बाद, उसे फिर से इंपोर्ट करें और केवल मान्य प्राप्तकर्ताओं के साथ [कॉन्टैक्ट्स में एक सेगमेंट](https://support.wix.com/hi/article/wix-contacts-creating-a-segment) बनाएं। अपना ईमेल कैंपेन केवल उसी सेगमेंट को दोबारा भेजें। ऐसा करने से आप पक्का कर सकते हैं कि सभी ईमेल एड्रेस मान्य हैं।

---

## अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

अधिक जानकारी के लिए नीचे किसी सवाल पर क्लिक करें।

**अगर मेरा कैंपेन अब भी इनबॉक्स तक नहीं पहुंच रहा है, तो मुझे क्या करना चाहिए?**

अगर आपका कैंपेन इनबॉक्स तक नहीं पहुंच रहा है, तो अपनी सेंडर रेप्युटेशन, ईमेल कॉन्टेंट और आइडेंटिफिकेशन प्रोटोकॉल रिव्यू करें। [ईमेल मार्केटिंग की बेस्ट प्रैक्टिस](https://support.wix.com/hi/article/wix-email-marketing-best-practices) के बारे में अधिक जानें।

**मेरे सब्सक्राइबर्स को मेरा कैंपेन क्यों नहीं मिल रहा है?**

आपके सब्सक्राइबर्स को आपका कैंपेन न दिखने की सबसे संभावित वजह यह है कि वह स्पैम फोल्डर में चला गया है। आपके ईमेल मार्केटिंग डैशबोर्ड में यह अब भी 'डिलीवर्ड' दिखेगा, क्योंकि कैंपेन तय प्राप्तकर्ता तक पहुंच गया है, लेकिन सब्सक्राइबर उसे अपने इनबॉक्स में नहीं देख सकता। 

  
**टिप:** [स्पैम रोकने का तरीका जानें](https://support.wix.com/hi/article/email-marketing-campaigns-marked-as-spam)।

**जब उसी व्यक्ति को भेजा गया पर्सनल ईमेल उसके इनबॉक्स में पहुंचता है, तो मेरा कैंपेन स्पैम में क्यों चला जाता है?**

Gmail और Yahoo जैसे मेलबॉक्स प्रोवाइडर, पर्सनल वन-टू-वन मैसेज की तुलना में बल्क मार्केटिंग ईमेल पर ज्यादा सख्त नियम लागू करते हैं। एक ईमेल को पर्सनल मैसेज माना जाता है, जबकि कई कॉन्टैक्ट्स को भेजे गए कैंपेन को कमर्शियल मेल माना जाता है। 

  
 अपने कैंपेन के इनबॉक्स तक पहुंचने की संभावना बढ़ाने के लिए: 

* ईमेल केवल उन कॉन्टैक्ट्स को भेजें जिन्होंने आपसे ईमेल पाने के लिए साइन अप किया है।
* हर कैंपेन में साफ तौर पर दिखने वाला अनसब्सक्राइब लिंक, अपने बिजनेस का नाम और फिजिकल एड्रेस शामिल करें।
* स्पैम ट्रिगर करने वाले शब्दों और पूरी तरह कैपिटल लेटर्स वाली सब्जेक्ट लाइन से बचें, जैसे "FREE" और "Limited time"।
* अपनी कॉन्टैक्ट लिस्ट क्लीन रखें और एक तय शेड्यूल के मुताबिक ईमेल भेजें।

  
**टिप:** बल्क ईमेल में आपको एक मान्य सेंडर साबित करने के लिए डोमेन ऑथेंटिकेशन (SPF, DKIM और DMARC) की भी जरूरत होती है। [अपने कस्टम ईमेल डोमेन को ऑथेंटिकेट करने का तरीका जानें](https://support.wix.com/hi/article/email-marketing-authenticating-your-custom-email-domain)।

**कैंपेन भेजने के बाद मेरे कैंपेन डैशबोर्ड पर "नॉट सेंट टू ऑल" स्टेटस क्यों दिख रहा है?**

जब आप किसी बड़ी, नई या अनवेरिफाइड लिस्ट को कैंपेन भेजते हैं, तो Wix अपने-आप सैंपल मेलिंग करता है। हम पहले आपके कुछ कॉन्टैक्ट्स को ईमेल भेजते हैं। अगर इस छोटे सैंपल का बाउंस रेट इंडस्ट्री स्टैंडर्ड (2%) से ज़्यादा होता है, तो सिस्टम आपके [सेंडर रेप्युटेशन](https://support.wix.com/hi/article/improving-your-email-sender-reputation) को सुरक्षित रखने के लिए बाकी कैंपेन रोक देता है। 

  
 इसे ठीक करने के लिए: 

1. अपनी साइट के डैशबोर्ड में [ईमेल मार्केटिंग पर जाएं](https://www.wix.com/my-account/site-selector/?buttonText=Email%20Marketing%20Dashboard&title=Select%20a%20Site&autoSelectOnSingleSite=true&actionUrl=https://www.wix.com/dashboard/%7B%7BmetaSiteId%7D%7D/shoutout/)।
2. "नॉट सेंट टू ऑल" वाले कैंपेन पर मौजूद **चेक स्टैट्स** आइकन ![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/59ef43fb-880d-46b2-bdce-82e4aaffaaec/2019/10/12/74a2379e-0959-46c2-9aaa-fb61517de778/464ee0d2-8f9d-440c-9873-b45231ba2d91.jpg) पर क्लिक करें।
3. **ईमेल रिसिपिएंट्स** टैब पर क्लिक करें।
4. **फिल्टर बाय** ड्रॉपडाउन पर क्लिक करें और **बाउंस्ड** चुनें।
5. अपनी [कॉन्टैक्ट लिस्ट](https://www.wix.com/my-account/site-selector/?buttonText=Go%20to%20Contact%20List&title=Select%20a%20Site&autoSelectOnSingleSite=true&actionUrl=https://www.wix.com/dashboard/{{metaSiteId}}/contacts/) से सभी इनवैलिड कॉन्टैक्ट्स हटाएं, जैसे टाइपो वाले और रोल-बेस्ड ईमेल एड्रेस।  
**टिप:** ऑफलाइन या बहुत पहले कलेक्ट किए गए ईमेल एड्रेस को वेरिफाई करने के लिए किसी ऑनलाइन ईमेल लिस्ट वैलिडेशन टूल का इस्तेमाल करें, जैसे Wix ऐप मार्केट में ज़ीरोबाउंस।
6. लिस्ट क्लीन होने के बाद, उसे फिर से इंपोर्ट करें और सिर्फ वैलिड रिसिपिएंट्स के साथ [कॉन्टैक्ट्स में एक सेगमेंट बनाएं](https://support.wix.com/hi/article/wix-contacts-creating-a-segment)। अपना ईमेल कैंपेन सिर्फ उसी सेगमेंट को दोबारा भेजें। ऐसा करने से आप पक्का कर सकते हैं कि सभी ईमेल एड्रेस वैलिड हैं।

**क्या Wix कस्टमर केयर सैंपल मेलिंग ब्लॉक को ओवरराइड कर सकता है?**

नहीं। सैंपल मेलिंग प्रोसेस ऑटोमेटेड है और Wix कस्टमर केयर इसे मैन्युअली ओवरराइड नहीं कर सकता। अपनी लिस्ट क्लीन करना और कैंपेन को किसी वेरिफाइड सेगमेंट को दोबारा भेजना सबसे अच्छा तरीका है।

**मेरी लिस्ट पुरानी लेकिन वैलिड है, फिर भी वह फेल क्यों हुई?**

जो एड्रेस पहले वैलिड थे, वे समय के साथ काम करना बंद कर सकते हैं। लोग जॉब बदलते हैं, अकाउंट बंद करते हैं और इनबॉक्स इस्तेमाल करना छोड़ देते हैं। इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर और एंटी-स्पैम ग्रुप कभी-कभी इन छोड़े गए एड्रेस को [स्पैम ट्रैप](https://support.wix.com/hi/article/understanding-why-campaigns-get-declined-2205609) में बदल देते हैं। इनका इस्तेमाल उन सेंडर्स को पकड़ने के लिए किया जाता है जो अपनी लिस्ट क्लीन नहीं रखते। इन एड्रेस पर ईमेल भेजने से संकेत मिलता है कि लिस्ट को ठीक से मेंटेन नहीं किया जा रहा। दोबारा भेजने से पहले लिस्ट वैलिडेट करने और इनऐक्टिव एड्रेस हटाने से आप इससे बच सकते हैं।

**अगर मेरे सब्सक्राइबर्स को मेरा कैंपेन नहीं मिलता, तो मैं उन्हें क्या करने का सुझाव दे सकता हूं?**

अगर आपके सब्सक्राइबर को कैंपेन नहीं मिला है, तो उनसे ये स्टेप्स फॉलो करने के लिए कहें: 

* अपने स्पैम फिल्टर चेक करें, क्योंकि ईमेल स्पैम में गया हो सकता है।
* "फ्रॉम" ईमेल एड्रेस को अपनी कॉन्टैक्ट लिस्ट में जोड़ें, ताकि उसे अनजान एड्रेस न माना जाए।
* अपने वेबमेल प्रोवाइडर के नियम चेक करें और देखें कि कैंपेन 24 घंटे तक की देरी से डिलीवर हो सकता है या नहीं।

**क्या मैं किसी रोल एड्रेस, जैसे "reception@" या "support@", पर ईमेल कैंपेन भेज सकता हूं?**

हम रोल एड्रेस पर कैंपेन भेजने की सलाह नहीं देते। रोल एड्रेस अक्सर कई रिसिपिएंट्स से जुड़े होते हैं, जैसे किसी बिज़नेस का "support@" एड्रेस 20 कस्टमर सर्विस रिप्रेजेंटेटिव्स को रिडायरेक्ट होना। इसलिए इनसे [स्पैम कंप्लेंट्स](https://support.wix.com/hi/article/email-marketing-campaigns-marked-as-spam) आ सकती हैं या ये स्पैम ट्रैप में फंस सकते हैं। 

  
**टिप:** [रोल एड्रेस और डिलीवरेबिलिटी पर उनके असर](https://support.wix.com/hi/article/about-role-addresses) के बारे में ज़्यादा जानें।

**मैं अपने ईमेल कैंपेन की सफलता कैसे ट्रैक कर सकता हूं?**

ओपन, क्लिक, बाउंस और दूसरी मेट्रिक्स को ट्रैक करने के लिए Wix के ईमेल मार्केटिंग एनालिटिक्स का इस्तेमाल करें। इस डेटा से आपको [अपने कैंपेन की परफॉर्मेंस समझने](https://support.wix.com/hi/article/viewing-your-email-marketing-statistics) और आगे के ईमेल के लिए ज़रूरी बदलाव करने में मदद मिलती है। 

  
**ध्यान दें:** अपने सब्सक्राइबर्स को हमेशा आपके ईमेल से आसानी से अनसब्सक्राइब करने का तरीका दें। इससे आप नियमों का पालन करने के साथ-साथ अपनी ईमेल लिस्ट को भी हेल्दी रख सकते हैं।
