अपने डोमेन को Wix पर ट्रांसफर करने से जुड़ी ज़रूरी जानकारी
जब आप किसी दूसरे रजिस्ट्रार से अपना डोमेन Wix पर ट्रांसफर करते हैं, तो Wix आपका डोमेन होस्ट बन जाता है। इसका मतलब है कि आप अपने Wix अकाउंट से ये सभी चीज़ें मैनेज कर सकते हैं:
- आपके डोमेन के रजिस्ट्रेशन और रिन्यूअल के पेमेंट।
- आपके डोमेन की कॉन्टैक्ट जानकारी।
- आपके डोमेन के DNS रिकॉर्ड्स, जिनमें ईमेल कनेक्ट करना, डोमेन को किसी दूसरे IP एड्रेस पर पॉइंट करना और सबडोमेन कनेक्ट करना वगैरह शामिल हैं।
अपने डोमेन को Wix पर ट्रांसफर करने की तैयारी
अपने डोमेन को Wix पर ट्रांसफर करना शुरू करने से पहले, देरी से बचने के लिए पक्का करें कि आपने नीचे दिए गए स्टेप पूरे कर लिए हैं।
- किसी प्लान से अपनी साइट अपग्रेड करें। यह अपना डोमेन कनेक्ट करने से पहले करें।
- अपने मौजूदा डोमेन रजिस्ट्रार से ऑथराइजेशन कोड का अनुरोध करें।
- पक्का करें कि आपका डोमेन अनलॉक है, यानी आपका रजिस्ट्रार डोमेन ट्रांसफर की अनुमति देता है।
- देखें कि आपके डोमेन को रजिस्टर किए जाने या उसकी कॉन्टैक्ट जानकारी अपडेट होने के बाद कम से कम 60 दिन बीत चुके हैं। ऐसा न होने पर, आपका डोमेन लॉक हो सकता है।
- अगर लागू हो, तो अपने मौजूदा रजिस्ट्रार के साथ प्राइवेट रजिस्ट्रेशन, जिसे WHOIS प्राइवेसी भी कहा जाता है, डिसेबल करें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
अपने डोमेन को Wix पर ट्रांसफर करने के बारे में और जानने के लिए, नीचे दिए गए किसी सवाल पर क्लिक करें।
किन डोमेन एक्सटेंशन को Wix पर ट्रांसफर किया जा सकता है?
डोमेन को Wix पर ट्रांसफर करने के बाद उसकी रजिस्ट्रेशन अवधि का क्या होता है?
क्या मैं डोमेन को ट्रांसफर करने के बजाय Wix से कनेक्ट कर सकता हूं?
क्या मैं किसी दूसरे रजिस्ट्रार से Wix पर अपने डोमेन का ट्रांसफर रद्द कर सकता हूं?

