# Google Workspace: अपने बिजनेस ईमेल का रिन्यूअल कैंसल करना

Source: https://support.wix.com/hi/article/google-workspace-%E0%A4%85%E0%A4%AA%E0%A4%A8%E0%A5%87-%E0%A4%AC%E0%A4%BF%E0%A4%9C%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%B8-%E0%A4%88%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%B2-%E0%A4%95%E0%A4%BE-%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A5%82%E0%A4%85%E0%A4%B2-%E0%A4%95%E0%A5%88%E0%A4%82%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%B2-%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A4%A8%E0%A4%BE (updated 2026-09-17)
Related: Wix developer documentation, https://dev.wix.com/docs/llms.txt; Help Center index, https://support.wix.com/en/llms.txt

आप अपना Google Workspace बिजनेस ईमेल कभी भी कैंसल कर सकते हैं। कैंसल करने पर ऑटो रिन्यूअल बंद हो जाएगा और आपका सब्सक्रिप्शन मौजूदा बिलिंग पीरियड के आखिर में एक्सपायर हो जाएगा।

आपका बिजनेस ईमेल तुरंत कैंसल नहीं होगा और सब्सक्रिप्शन पीरियड खत्म होने तक आपके पास अपने ईमेल का ऐक्सेस रहेगा। अगर आपका इरादा बदलता है, तो आप कैंसलेशन की तारीख से पहले ऑटो रिन्यूअल फिर से चालू कर सकते हैं।

अपना बिजनेस ईमेल कैंसल करने के लिए क्लिक करें। 

[बिजनेस ईमेल कैंसल करें](https://premium.wix.com/wix/api/mpContainerStaticController?originWidgetName=billings&cancelSingleMailbox=true&alwaysfs)

> **ज़रूरी:** हम आपके प्लान की एक्सपायरी डेट से **30 दिन पहले तक** आपका रिन्यूअल पेमेंट प्रोसेस करने की कोशिश करते हैं। अगर आप अपना प्लान रिन्यू नहीं करना चाहते हैं, तो अपनी अगली पेमेंट डेट से पहले ऑटो रिन्यूअल बंद करना न भूलें। 
>
>   
> **टिप:** आप अपने Wix अकाउंट में [प्रीमियम सब्सक्रिप्शंस](https://premium.wix.com/wix/api/mpContainerStaticController?originWidgetName=billings) के **अपकमिंग पेमेंट** सेक्शन में सटीक तारीख देख सकते हैं।

---

## अपना बिजनेस ईमेल कैंसल करना

अपने Wix अकाउंट के प्रीमियम सब्सक्रिप्शंस पेज से अपना Google Workspace बिजनेस ईमेल कैंसल करें।

### अपना बिजनेस ईमेल कैंसल करने के लिए:

1. अपने Wix अकाउंट में [प्रीमियम सब्सक्रिप्शंस पर जाएं](https://premium.wix.com/wix/api/mpContainerStaticController?originWidgetName=billings)।
2. संबंधित बिजनेस ईमेल के आगे मौजूद **मोर ऐक्शंस** आइकन ![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/8696077d-830a-4b1e-bd86-9df98f89994a/2019/07/17/c63b49ba-dc3d-4786-bfb0-e5e0123662bb/fc7d7d24-c125-45a8-b585-b27585013994.png) पर क्लिक करें।
3. **कैंसल सब्सक्रिप्शन** पर क्लिक करें।
4. स्क्रीन पर दी गई जानकारी रिव्यू करें और **कैंसल सब्सक्रिप्शन** पर क्लिक करें।
5. दी गई लिस्ट में से कैंसल करने की वजह चुनें।
6. **कैंसल नाउ** पर क्लिक करें।

---

## अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

अपना बिजनेस ईमेल कैंसल करने के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, नीचे दिए गए किसी सवाल पर क्लिक करें।

**मैं अपने बिजनेस ईमेल का ऑटो रिन्यूअल कैसे बंद करूं?**

ऑटो रिन्यूअल बंद करने के लिए, अपना बिजनेस ईमेल कैंसल करने वाले स्टेप्स ही फॉलो करें। ऑटो रिन्यूअल बंद करने पर भी सब्सक्रिप्शन पीरियड खत्म होने तक आपके पास अपने बिजनेस ईमेल का ऐक्सेस रहेगा। 

  
**नोट:** अगर आप अपने बिजनेस ईमेल का इस्तेमाल जारी रखना चाहते हैं, तो ऑटो रिन्यूअल फिर से चालू करना न भूलें। ऑटो रिन्यूअल फिर से चालू करने के लिए, अपने Wix अकाउंट में [प्रीमियम सब्सक्रिप्शंस](https://premium.wix.com/wix/api/mpContainerStaticController?originWidgetName=billings) पेज पर जाएं, सब्सक्रिप्शन के आगे मौजूद **मोर ऐक्शंस** आइकन ![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/8696077d-830a-4b1e-bd86-9df98f89994a/2019/07/17/c63b49ba-dc3d-4786-bfb0-e5e0123662bb/fc7d7d24-c125-45a8-b585-b27585013994.png) पर क्लिक करें और फिर **टर्न ऑटो रिन्यू ऑन** पर क्लिक करें।

**क्या मैं अपना सब्सक्रिप्शन तुरंत कैंसल करके रिफंड पा सकता हूं?**

आपके सब्सक्रिप्शन के बचे हुए समय को तुरंत कैंसल नहीं किया जा सकता। सब्सक्रिप्शन कैंसल करने पर यह बिलिंग पीरियड खत्म होने तक ऐक्टिव रहता है। Wix के ज़रिए खरीदे गए Google Workspace बिजनेस ईमेल के लिए रिफंड नहीं मिलता।

**मेरे पास कई बिजनेस ईमेल एड्रेस हैं। मैं उनमें से सिर्फ एक को कैसे कैंसल करूं?**

अगर आपके पास एक से ज़्यादा बिजनेस ईमेल हैं, तो आप सभी ईमेल कैंसल करने के बजाय उनमें से सिर्फ़ एक या कुछ ईमेल कैंसल कर सकते हैं। अपने [किसी एक बिजनेस ईमेल को कैंसल करने](https://support.wix.com/hi/article/google-workspace-reducing-your-yearly-business-email-users) का तरीका जानें।

**मुझे लगता है कि मुझसे गलती से चार्ज लिया गया है। मुझे क्या करना चाहिए?**

Wix के जरिए खरीदे गए Google Workspace बिजनेस ईमेल के लिए रिफंड नहीं मिलता। हालांकि, अगर आपको लगता है कि आपसे गलती से चार्ज लिया गया है, तो आप [Wix कस्टमर केयर से संपर्क कर सकते हैं](https://support.wix.com/hi/article/contacting-wix-customer-care-for-support)।

**अपना बिजनेस ईमेल कैंसल करने के बाद मेरे डेटा का क्या होगा?**

आपके बिजनेस ईमेल का डेटा Google के लागू नियमों और शर्तों और डेटा रिटेंशन पॉलिसी के अनुसार रखा जाता है। 

  
 अगर आप Google की रिटेंशन अवधि के अंदर अपना बिजनेस ईमेल दोबारा खरीदते हैं, तो आपके बिजनेस ईमेल का डेटा रीस्टोर कर दिया जाएगा।

**अगर मैं अपना बिजनेस ईमेल कैंसल कर दूं, लेकिन अपने ऐड-ऑन कैंसल न करूं, तो क्या होगा?**

अगर आप अपना बिजनेस ईमेल सब्सक्रिप्शन कैंसल करते हैं, तो जिस दिन आपका बिजनेस ईमेल एक्सपायर होगा, उसी दिन आपके Google Workspace के सभी एक्टिव ऐड-ऑन भी कैंसल हो जाएंगे।  

 आप किसी भी ऐड-ऑन सब्सक्रिप्शन को कभी भी कैंसल कर सकते हैं। ऐसा करने से आपके बिजनेस ईमेल सब्सक्रिप्शन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
