Google Workspace: अपने सालाना बिजनेस ईमेल यूजर्स को कम करना
अगर आपके पास सालाना सब्सक्रिप्शन पर कई Google Workspace बिजनेस ईमेल हैं और आप एक या उससे ज़्यादा बिजनेस ईमेल को कैंसिल (हटाकर) अपना सब्सक्रिप्शन कम करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
ज़रूरी:
ये निर्देश केवल सालाना सब्सक्रिप्शन को कम करने के लिए हैं।
मंथली सब्सक्रिप्शन वाले बिजनेस ईमेल यूजर्स को कम करने के बारे में और जानें।
स्टेप 1| यूजर का बिजनेस ईमेल डिलीट करें
- अपने Wix अकाउंट में बिजनेस ईमेल पर जाएं।
- संबंधित सब्सक्रिप्शन के बगल में Manage at Google पर क्लिक करें।
- अपने Google Workspace अकाउंट में साइन इन करें।
- एडमिन कंसोल मेनू से, Directory और फिर Users पर जाएं।
- जिस यूजर को आप हटाना चाहते हैं, उसके लिए Remove user या Delete user पर क्लिक करें।
नोट: आपके Google अकाउंट सेटअप के आधार पर, आपको यूजर को डिलीट करने की पुष्टि करनी पड़ सकती है। प्रोसेस को पूरा करने के लिए स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।
टिप:
अगर आप जिस यूजर को डिलीट करना चाहते हैं उसके पास Workspace Admin स्टेटस है, तो आपको उनका अकाउंट डिलीट करने से पहले
उनका एडमिन स्टेटस हटाना (revoke) होगा।
स्टेप 2 | Wix कस्टमर केयर से संपर्क करें
एक बार जब आप स्टेप 1 सफलतापूर्वक पूरा कर लेते हैं, तो कृपया
Wix कस्टमर केयर से संपर्क करें।
हम अपने बिलिंग सिस्टम को अपडेट कर देंगे ताकि आगे से आपसे केवल बचे हुए बिजनेस ईमेल के लिए ही चार्ज लिया जाए।

