Google Search Console: मोबाइल यूज़ेबिलिटी की समस्याओं को ठीक करें
Wix का मोबाइल-फ्रेंडली व्यू मोबाइल साइटों के लिए Google द्वारा तय किए गए स्टैंडर्ड्स को पूरा करता है।
अगर आपको ऊपर दिया गया मैसेज मिला है:
- सुनिश्चित करें कि आपने अपनी साइट का मोबाइल-फ्रेंडली व्यू इनेबल कर दिया है। अगर मोबाइल व्यू इनेबल है, तो एरर मैसेज धीरे-धीरे गायब हो जाने चाहिए।
- अगर आपको यह एरर मैसेज मिल रहा है और आपका मोबाइल-फ्रेंडली व्यू इनेबल है, तो नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करके पता लगाएँ कि कौन से URLs इससे प्रभावित हैं:
प्रभावित URLs ढूँढने के लिए:
- अपने Google Search Console पर जाएँ।
- Search Traffic पर क्लिक करें।
- Mobile Usability पर क्लिक करें।
- हर एक 'Usability error' को चुनें, और URLs देखें।
आप एरर मैसेज में बताए गए खास पेज पर अपनी साइट का Editor खोलकर इस समस्या को हल करने की कोशिश कर सकते हैं। अगर आप उस डिज़ाइन समस्या को ढूँढकर ठीक कर पाते हैं जिसकी वजह से एरर आ रहा है, तो अगली बार जब Google आपकी साइट को क्रॉल करेगा, तब यह समस्या हल हो जानी चाहिए। आप
इस लिंक का इस्तेमाल करके Google द्वारा अपनी साइट की मोबाइल यूज़ेबिलिटी तुरंत चेक कर सकते हैं।
अगर मुझे सहायता के लिए संपर्क करने की ज़रूरत हो, तो मुझे कौन सी जानकारी शामिल करनी चाहिए?

