Wix के साथ शुरुआत करनाWix के साथ अपनी वेबसाइट और बिज़नेस बनाएँअपनी वेबसाइट बनाने, टेम्पलेट कस्टमाइज़ करने, या अपनी ऑनलाइन प्रेज़ेंस बेहतर बनाने के लिए प्रोफ़ेशनल्स को हायर करने के लिए हमारे AIटूल्स देखे
वेबसाइट बनानापढ़ें कि Wix एडिटर का इस्तेमाल कैसे करें और अपनी साइट पर कंटेंट कैसे मैनेज करें। जानें कि अपने विज़िटर्स की प्राइवेसी कैसे सुरक्षित रखें और अपनी साइट को एक्सेसिबल कैसे बनाएं।
अकाउंट और बिलिंगअपनी अकाउंट सेटिंग्स देखें, अपने सब्सक्रिप्शन और प्लान मैनेज करें और अपने इनवॉइस समझें.
Wix मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करनाअपने बिज़नेस को चलते-फिरते अच्छे से चलाने के लिए हमारे मोबाइल ऐप्स का इस्तेमाल करें और अपनी साइट के मेंबर्स के टच में रहने के लिए एक खास ऐप सेट अप करें।
डोमेन कनेक्ट करनाअपनी साइट के लिए डोमेन खरीदने, कनेक्ट करने या ट्रांसफर करने का तरीका जानने के लिए हमारे स्टेप-बाय-स्टेप गाइड को फॉलो करें, और जानें कि अपनी साइट का डेटा कैसे सुरक्षित रखें।
अपना बिज़नेस मैनेज़ करनाअपने बिज़नेस और वेब प्रेजेंस को बढ़ाने के लिए टूल्स लें। अपनी खास ज़रूरतों के लिए सही टूल्स ढूंढें, ऑनलाइन पेमेंट सेट अप करें और अपनी साइट के एनालिटिक्स पर नज़र रखें।
अपनी साईट प्रमोट करना सर्च इंजन पर इसे प्रमोट करके, ईमेल भेजकर और पेड ऐड चलाकर अपनी साइट को ज़्यादा विज़िबल बनाना सीखें। प्रैक्टिकल टिप्स से अपनी ऑनलाइन प्रेजेंस को बेहतर बनाएं।
स्टूडियो, पार्टनर और एंटरप्राइअपने स्टूडियो या एंटरप्राइज़ अकाउंट का ज़्यादा से ज़्यादा फ़ायदा उठाएँ, एडवांस्ड फ़ीचर्स के साथ जो आपको ज़्यादा अच्छे से काम करने में मदद करेंगे.
और अधिक मदद की आवश्यकता है?साइट परफॉर्मेंस और टेक्निकल दिक्कतों के लिए सॉल्यूशन ढूंढें, उन दिक्कतों के बारे में जानें जिन्हें हम ठीक करने पर काम कर रहे हैं या मदद के लिए हमसे कॉन्टैक्ट करें।
placeholder-preview-image
Wix Learnहमारे कोर्सेज़ और ट्यूटोरियल के ज़रिए अपने स्किल्स का विकास करें।
Wix ब्लॉगवेब डिज़ाइन, मार्केटिंग आदि के लिए सुझाव पाएं।
SEO लर्निंग हबसर्च इंजन से ऑर्गेनिक साइट ट्रैफिक बढ़ाना सीखें।
वेबसाइट विकासहमारे फ़ुल-स्टैक प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग करके एक कस्टम साइट बनाएं।
placeholder-preview-image

अपनी साइट के लिए बैकलिंक पाएँ

बैकलिंक (जिन्हें इनकमिंग लिंक, इनबाउंड लिंक या इनवर्ड लिंक भी कहा जाता है) ऐसे लिंक होते हैं, जो दूसरी संबंधित साइटों से यूज़र्स को आपकी साइट पर लाते हैं। अपनी साइट के लिए बैकलिंक पाने से Google पर उसकी रैंक बेहतर होती है। बैकलिंक आपकी साइट के लिए भरोसे के वोट की तरह होते हैं। क्वालिटी साइटों से आपको जितने ज़्यादा वोट मिलेंगे, सर्च इंजन क्रॉलर को आपकी साइट उतनी ही बेहतर नज़र आएगी।
टिप:
किसी लोकप्रिय साइट से मिला एक क्वालिटी लिंक, बहुत सारे खराब क्वालिटी वाले लिंक से बेहतर होता है।
अपनी साइट के लिए बैकलिंक पाना चुनौती भरा काम है। हालांकि, यह SEO के लिए आपकी साइट को ऑप्टिमाइज़ करने का एक अहम हिस्सा होना चाहिए। इससे सर्च इंजन आपकी साइट ढूंढ पाते हैं और उनकी नज़र में आपकी साइट की साख बेहतर होती है।
बैकलिंक पाने के लिए भरोसेमंद सोर्स पर अपनी साइट का ज़िक्र करवाना ज़रूरी है। अपनी साइट के मकसद से जुड़े ब्लॉग या साइटें सर्च करें और देखें कि क्या वे आपकी साइट के लिंक के साथ उसका ज़िक्र कर सकते हैं।
बैकलिंक पाने की कोशिश में किसी भी भ्रामक तरीके का इस्तेमाल न करें। लिंक स्कीम के बारे में यहां Google की क्वालिटी गाइडलाइंस देखें और हमारा ब्लैक हैट SEO तकनीकों वाला आर्टिकल भी पढ़ें।

बैकलिंक पाने में मददगार स्ट्रैटेजी

  • साइट का URL डायरेक्टरी में सबमिट करें: डायरेक्टरी, वेबसाइटों के लिए ऑनलाइन लाइब्रेरी की तरह होती हैं। ये ऐसी वेबसाइटें होती हैं, जो अलग-अलग फैक्टर के आधार पर दूसरी वेबसाइटों को कैटेगरी में बांटकर लिस्ट करती हैं। किसी डायरेक्टरी में लिस्ट होने से आपको एक उपयोगी बैकलिंक मिलता है और आपकी साइट की विज़िबिलिटी बढ़ सकती है। ध्यान रखें कि छोटी और खास विषय पर आधारित डायरेक्टरी भी असरदार हो सकती हैं। उदाहरण के लिए, अगर आपका बिज़नेस एक आर्ट गैलरी है, तो वेब पर आर्ट से जुड़ी डायरेक्टरी सर्च करें। अगर आपकी साइट की कोई फिज़िकल लोकेशन है, तो अपनी साइट को लोकल डायरेक्टरी में सबमिट करने की खास तौर पर सलाह दी जाती है। अपनी साइट के मकसद से जुड़ी डायरेक्टरी में ही उसे सबमिट करें।
  • सोशल नेटवर्किंग: अपने खास विषय से जुड़ी ऑनलाइन कम्युनिटी में शामिल होने से आपको लिंक बनाने के कई मौके मिल सकते हैं। ब्लॉग, फोरम और सोशल मीडिया साइटों पर ऐसे बहुत से लोग मौजूद हैं, जिनकी दिलचस्पी आपके जैसे विषयों में है और जो कनेक्ट करके बिज़नेस रिलेशन बनाना चाहते हैं। ज़्यादा से ज़्यादा ऐसे ग्रुप ज्वाइन करें और कम्युनिटी के लिए उपयोगी योगदान देने वाले व्यक्ति के रूप में अपनी पहचान बनाएँ।
  • कंटेंट क्रिएशन: अपनी विशेषज्ञता से जुड़े आर्टिकल या ब्लॉग पोस्ट बनाना, लोगों तक अपना नाम पहुंचाने के सबसे अच्छे तरीकों में से एक है। ट्रेंडिंग विषयों के लिए मार्केट रिसर्च करें और गाइडलाइंस, डाटा पर आधारित आंकड़ों वाले आर्टिकल या दिलचस्प कहानी बताने वाले इंफोग्राफिक्स बनाएँ—ऐसा कोई भी कंटेंट, जिसे लोग कोट करना और इंडस्ट्री के दूसरे लोगों के साथ शेयर करना चाहें।
  • गेस्ट ब्लॉगिंग: कई भरोसेमंद साइटें आपके बिज़नेस के खास विषय से जुड़ा गेस्ट ब्लॉग पोस्ट लिखने का विकल्प देती हैं। किसी लोकप्रिय और भरोसेमंद वेबसाइट के लिए ब्लॉग पोस्ट लिखने से न सिर्फ आपकी ऑनलाइन मौजूदगी बढ़ती है, बल्कि आपकी साइट के लिए एक क्वालिटी बैकलिंक भी बनता है।
  • दूसरी सेवाओं के लिए टेस्टिमोनियल पोस्ट करें: अगर आप कुछ कंपनियों या सप्लायर के साथ नियमित रूप से काम करते हैं, तो आप उनसे संपर्क करके उनकी वेबसाइट पर अपना टेस्टिमोनियल पोस्ट करने के लिए कह सकते हैं, जिसमें आपकी साइट का लिंक शामिल हो।
किसी प्रोफेशनल से अपने SEO के लिए मदद पाएँ।
एक्सपर्ट हायर करें