DKIM (TXT) रिकॉर्ड जोड़ना
2 मिनट
डोमेन कीज़ आइडेंटिफाइड मेल (DKIM) रिकॉर्ड एक ईमेल ऑथेंटिकेशन टूल है। इसे अपने बिज़नेस ईमेल में जोड़ने से यह वेरिफाई होता है कि आपका ईमेल एक भरोसेमंद सोर्स से भेजा गया था और प्राप्तकर्ता तक पहुँचने के दौरान इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया था।
ज़रूरी:
अगर आपका डोमेन पॉइंटिंग (pointing) के ज़रिए कनेक्टेड है, तो ये निर्देश लागू नहीं होते हैं। अपने डोमेन होस्ट से संपर्क करके उनके साथ DKIM रिकॉर्ड जोड़ें, क्योंकि वे आपके DNS को कंट्रोल करते हैं।
शुरू करने से पहले:
- आपको अपने ईमेल प्रोवाइडर से DKIM रिकॉर्ड प्राप्त करना होगा।
- DKIM की (key) की बिट लंबाई 2048 या 1024 कैरेक्टर हो सकती है।
DKIM रिकॉर्ड जोड़ने या अपडेट करने के लिए:
- अपने Wix अकाउंट में Domains पर जाएँ।
- संबंधित डोमेन के बगल में Domain Actions आइकन
पर क्लिक करें। - Manage DNS Records चुनें।

- TXT (Text) सेक्शन पर स्क्रॉल करें और + Add Record पर क्लिक करें।

- Host Name के नीचे DKIM सिलेक्टर दर्ज करें।
नोट: Google Workspace बिज़नेस ईमेल के लिए, DKIM रिकॉर्ड जनरेट करने के लिए यहाँ क्लिक करें। - Value के नीचे DKIM सिग्नेचर दर्ज करें।
- Save पर क्लिक करें।

