पेमेंट प्रोवाइडर को डिस्कनेक्ट करना
अगर आप किसी पेमेंट प्रोवाइडर का इस्तेमाल अब नहीं करना चाहते, तो उसे डिस्कनेक्ट कर सकते हैं। डिस्कनेक्ट करने के बाद, वह आपके चेकआउट पेज पर दिखाई नहीं देगा।
पेमेंट प्रोवाइडर को Wix से डिस्कनेक्ट करने पर, उस प्रोवाइडर के साथ आपका अकाउंट बंद नहीं होगा। आप जब चाहें, अपने अकाउंट को फिर से Wix से कनेक्ट कर सकते हैं।
पेमेंट प्रोवाइडर को डिस्कनेक्ट करने के लिए:
- अपनी साइट के डैशबोर्ड में एक्सेप्ट पेमेंट्स पर जाएं।
- संबंधित पेमेंट प्रोवाइडर के आगे मैनेज पर क्लिक करें।
- डिस्कनेक्ट पर क्लिक करें।

पेमेंट प्रोवाइडर को कुछ समय के लिए डिसेबल करें:
अगर आप पेमेंट प्रोवाइडर को डिस्कनेक्ट नहीं करना चाहते, लेकिन उसे अपने चेकआउट पेज से कुछ समय के लिए हटाना चाहते हैं, तो
एक्सेप्टिंग पेमेंट्स टॉगल को डिसेबल करें।
ऐसा करने से टॉगल के आगे का स्टेटस बदलकर
नॉट एक्सेप्टिंग पेमेंट्स हो जाएगा।

