# Wix एनालिटिक्स: एनालिटिक्स रिपोर्ट कस्टमाइज़ करना

Source: https://support.wix.com/hi/article/customizing-wix-analytics-reports (updated 2026-09-18)
Related: Wix developer documentation, https://dev.wix.com/docs/llms.txt; Help Center index, https://support.wix.com/en/llms.txt

हमारी पहले से तैयार रिपोर्ट को कस्टमाइज़ करें, ताकि वे आपकी ज़रूरत की जानकारी उस फ़ॉर्मेट में दिखाएं जो आपके लिए सबसे सही हो। अपने डाटा का साफ़ व्यू देखने से आपको अपने बिज़नेस के बारे में अहम इनसाइट मिलती हैं और आप डाटा के आधार पर फ़ैसले ले सकते हैं।

कोई रिपोर्ट खोलने पर, आपको पृष्ठ के सबसे ऊपर बार चार्ट या लाइन चार्ट जैसे डेटा विज़ुअलाइज़ेशन और उनके ठीक नीचे डिटेल्ड तालिका व्यू दिखाई देगा।

![सेल्स ओवर टाइम रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट।](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/3eadcc04-813b-4e69-acf6-5bb047eced92/2025/09/25/c9d8aaa9-5ae6-4453-bac4-1894b5b2296f/e02a0a8d-bec1-44e7-8259-5b4793b0b232.png)

---

## अपना व्यू कस्टमाइज़ करना

रिपोर्ट की समय अवधि एडजस्ट करके, एडवांस्ड मेट्रिक्स से फ़िल्टर करके, कॉलम जोड़कर और दूसरे तरीकों से व्यू को अपनी ज़रूरतों के मुताबिक बनाएं। उदाहरण के लिए, पिछली तिमाही में ऑनलाइन किए गए ऑर्डर देखने के लिए सेल्स रिपोर्ट फ़िल्टर करें या विज़िटर के सेशन की अवधि के बारे में अधिक जानकारी पाने के लिए ट्रैफ़िक रिपोर्ट में कॉलम जोड़ें।

> **नोट:** कुछ व्यू में दिखाए जाने वाले डाटा की मात्रा और पिछली अवधि की सीमा तय होती है। अगर आपको ज़रूरी डाटा नहीं मिल रहा है, तो चार्ट के नीचे मौजूद तालिका व्यू का इस्तेमाल करें।

### रिपोर्ट व्यू कस्टमाइज़ करने के लिए:

**डैशबोर्ड:**

1. अपनी साइट के डैशबोर्ड में [ऑल रिपोर्ट्स पर जाएं](https://www.wix.com/my-account/site-selector/?title=Select%20a%20Site&buttonText=Analytics%20Reports&actionUrl=https%3A%2F%2Fmanage.wix.com%2Fdashboard%2F%7B%7BmetaSiteId%7D%7D%2Fanalytics/reports/)।
2. संबंधित रिपोर्ट चुनें।
3. चुनें कि आप क्या करना चाहते हैं:

**रिपोर्ट की तारीखें बदलें**

किसी खास समय अवधि का डाटा पाने के लिए रिपोर्ट की तारीखें बदलें। आप पहले से सेट की गई समय अवधि (जैसे, लास्ट 7 डेज़ या प्रीवियस मंथ) चुन सकते हैं या कस्टम तारीख की सीमा (जैसे, 01/01/2023 से 15/03/2024) सेट कर सकते हैं। 

1. सबसे ऊपर डेट-पिकर ड्रॉप-डाउन पर क्लिक करें।  
**नोट:** यह डिफ़ॉल्ट रूप से **लास्ट 30 डेज़** पर सेट होता है।
2. पहले से सेट की गई अवधि चुनें या कस्टम तारीख की सीमा बनाएं।
3. **अप्लाई** पर क्लिक करें।

![A screenshot of selecting a time period in a report.](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/3eadcc04-813b-4e69-acf6-5bb047eced92/2025/09/21/6b6f001e-4b24-492f-a60d-b4af46424e04/94f6135a-de28-4835-9dba-437b44761bb3.png)

**रिपोर्ट की अवधियों की तुलना करें**

अलग-अलग अवधियों के रिपोर्ट डाटा की तुलना करके जानें कि आपके बिज़नेस ने अलग-अलग समय अवधि में कैसा परफ़ॉर्म किया। उदाहरण के लिए, सेल्स ओवर टाइम रिपोर्ट खोलने पर आप देख सकते हैं कि पिछले साल के मुकाबले इस साल आपके ऑनलाइन स्टोर ने कैसा परफ़ॉर्म किया।

1. सबसे ऊपर डेट-पिकर ड्रॉप-डाउन पर क्लिक करें।
2. **कंपेयर्ड टू** के नीचे कोई अवधि चुनें:  
   * **कोई नहीं**: यह डिफ़ॉल्ट रूप से चुना होता है और सिर्फ़ मौजूदा चुनी गई अवधि दिखाता है।  
   * **प्रीवियस पीरियड**: मौजूदा चुनी गई अवधि की तुलना उससे पिछली अवधि से करता है। उदाहरण के लिए, इस माह की तुलना पिछले माह से करें।  
   * **प्रीवियस ईयर**: दिखाता है कि पिछले साल के मुकाबले इस साल आपका डाटा कैसे बदला।
3. **अप्लाई** पर क्लिक करें।

![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/3eadcc04-813b-4e69-acf6-5bb047eced92/2025/09/21/40a3c768-0460-47e3-a90c-8bd99b815831/ff5414a7-2774-45b6-89e4-9e0b1e4e77e0.png)

**समय अवधि के हिसाब से डाटा ग्रुप करें**

'ओवर टाइम' रिपोर्ट में, आप अपनी पसंद की टाइम यूनिट के अनुसार डाटा ग्रुप कर सकते हैं। रिपोर्ट बदलने के लिए, **ग्रुप बाय** ड्रॉप-डाउन में **डे**, **वीक** या **मंथ** पर क्लिक करें। 

  
**नोट:** वीक के हिसाब से ग्रुप करने पर, सप्ताह आपकी सेटिंग्स में तय किए गए सप्ताह के पहले दिन से शुरू होता है। 

  
![A screenshot of group by options](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/3eadcc04-813b-4e69-acf6-5bb047eced92/2025/09/21/798157e6-032e-487c-a646-ad705541c43e/8f757d0b-7266-47b1-9515-68bd77f58f40.png)

**मेज़र चुनें**

वह वैल्यू चुनें जिसके आधार पर आप डाटा मापना चाहते हैं। उदाहरण के लिए, ट्रैफिक ओवर टाइम रिपोर्ट में आप साइट सेशन की संख्या या सेशन की औसत अवधि देख सकते हैं। 

  
**मेज़र:** के आगे, अभी दिखाई जा रही मेज़र वैल्यू पर क्लिक करें और फिर ड्रॉप-डाउन से कोई दूसरी मेज़र वैल्यू चुनें। 

  
![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/3eadcc04-813b-4e69-acf6-5bb047eced92/2025/09/21/c017c42c-39c6-477b-9f03-ce7533b9e274/91010002-d84c-41b5-8645-01555d22e55f.png)

**(टेबल व्यू) फ़िल्टर जोड़ें**

सिर्फ़ ज़रूरी डाटा देखने के लिए, एडवांस्ड मेट्रिक्स की मदद से अपनी टेबल व्यू को फ़िल्टर करें। उदाहरण के लिए, सेल्स रिपोर्ट में आप सिर्फ़ खास सर्विस टाइप या पेमेंट मेथड देखने का विकल्प चुन सकते हैं। 

1. **फ़िल्टर** पर क्लिक करें।
2. किसी वैल्यू के तहत फ़िल्टर चुनें।
3. **अप्लाई** पर क्लिक करें।  
**नोट:** फ़िल्टर से वैल्यू हटाने के लिए, किसी फ़िल्टर के आगे दिए गए **X** पर क्लिक करें या सभी वैल्यू हटाने के लिए **क्लियर** पर क्लिक करें।

  
![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/3eadcc04-813b-4e69-acf6-5bb047eced92/2025/09/21/154389ce-7cda-4bfe-8602-45a672b30e1a/c9ed2887-cfa9-4e29-8f8a-5c05c4609020.png)

**(टेबल व्यू) डाटा कॉलम जोड़ें या हटाएँ**

टेबल में सिर्फ़ ज़रूरी डाटा देखने के लिए, कॉलम जोड़ें या हटाएँ। उदाहरण के लिए, रिपोर्ट को कस्टमाइज़ करके उसमें सिर्फ़ कस्टमर डिटेल्स या ऑर्डर और पेमेंट इन्फॉर्मेशन शामिल करें। टेबल में कॉलम का क्रम बदलने के लिए, आप उन्हें ड्रैग भी कर सकते हैं। 

1. **कस्टमाइज़** पर क्लिक करें।
2. आप जिन कॉलम को जोड़ना चाहते हैं, उनके आगे दिए गए चेकबॉक्स को चुनें।  
**टिप:** किसी कॉलम को टेबल से हटाने के लिए, उसका चेकबॉक्स अनचेक करें।
3. (वैकल्पिक) टेबल में कॉलम का क्रम बदलने के लिए, उन्हें ड्रैग और ड्रॉप करें।

  
![A screenshot of column options in a Sales over Time table report.](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/3eadcc04-813b-4e69-acf6-5bb047eced92/2025/09/21/316cc0f7-c0dc-4d57-b861-8ca51499072f/7192022f-9c38-4756-984f-6bc52eb7f2ad.png)

> **टिप:** टेबल का सॉर्ट ऑर्डर बदलने के लिए, हेडर में दिए गए ऐरो पर क्लिक करें। टेबल किस आधार पर सॉर्ट होगी, यह रिपोर्ट के टाइप पर निर्भर करता है। 
>
> ![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/3eadcc04-813b-4e69-acf6-5bb047eced92/2025/09/21/cde154b9-ee00-42fd-93cb-9f53f0ff1e1e/b21ca88a-c7e6-49e3-a4a2-77e08613a5b0.png)

**Wix ऐप:**

1. Wix ऐप में अपनी साइट पर जाएं।
2. नीचे मौजूद **मैनेज** ![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/8769cf44-f342-494c-b25f-cc98c9da3e82/2021/04/12/3fc0f98c-0997-47b3-b7bd-6ae31a67e078/ce9c0fe5-f60d-4448-8fc2-9ba4cf636f93.png) पर टैप करें।
3. **एनालिटिक्स** पर टैप करें और **ऑल रिपोर्ट्स** चुनें।
4. काम की रिपोर्ट चुनें।
5. चुनें कि आप क्या करना चाहते हैं:

**रिपोर्ट की तारीखें बदलें**

किसी खास समय अवधि का ज़रूरी डाटा पाने के लिए, रिपोर्ट की तारीखें बदलें। आप पहले से सेट की गई समय अवधियों (जैसे, पिछले 7 दिन, पिछला माह) में से चुन सकते हैं या कस्टम तारीख की रेंज (जैसे, 01/01/2023 से 15/03/2024) चुन सकते हैं। 

1. रिपोर्ट में सबसे ऊपर दिए गए डेट पिकर (जैसे, **लास्ट 30 डेज़**) पर टैप करें।
2. कोई समय अवधि चुनें या कोई खास रेंज चुनने के लिए **कस्टम** पर टैप करें।
3. **अप्लाई** पर टैप करें।

![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/3eadcc04-813b-4e69-acf6-5bb047eced92/2026/03/17/9421d322-8c37-4a95-969a-f287ccc3d5bf/55a1478a-6020-4bd7-a384-3f4966f84b66.png)

**रिपोर्ट की समय अवधियों की तुलना करें**

अलग-अलग समय अवधियों के रिपोर्ट डाटा की तुलना करके जानें कि अलग-अलग समय में आपके बिज़नेस की परफ़ॉर्मेंस कैसी रही। उदाहरण के लिए, सेल्स ओवर टाइम रिपोर्ट खोलकर आप देख सकते हैं कि पिछले साल के मुकाबले इस साल आपके ऑनलाइन स्टोर ने कैसा परफ़ॉर्म किया। 

1. रिपोर्ट में सबसे ऊपर दिए गए डेट पिकर (जैसे, **लास्ट 30 डेज़**) पर टैप करें।
2. **कंपेयर टू** टैब पर टैप करें।
3. कोई अवधि चुनें:  
   * **कोई नहीं:** यह डिफ़ॉल्ट रूप से चुना होता है और सिर्फ़ मौजूदा चुनी गई अवधि दिखाता है।  
   * **प्रीवियस पीरियड**:यह मौजूदा चुनी गई अवधि की तुलना उससे पिछली अवधि से करता है। उदाहरण के लिए, इस माह की तुलना पिछले माह से करें।  
   * **प्रीवियस ईयर:** यह दिखाता है कि पिछले साल के मुकाबले इस साल आपका डाटा कैसे बदला।
4. **अप्लाई** पर टैप करें।

![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/3eadcc04-813b-4e69-acf6-5bb047eced92/2026/03/17/589c6b26-95f7-4f6c-866e-cd98150fbb33/e2d717fa-c1e6-4f34-aed5-65ed6ff19e67.png)

**समय अवधि के हिसाब से डाटा ग्रुप करें**

अपनी पसंद की समय यूनिट (दिन, सप्ताह या माह) के हिसाब से रिपोर्ट का डाटा ग्रुप करें। इसके लिए, सबसे ऊपर दिए गए **ग्रुप बाय** ड्रॉप-डाउन से सही विकल्प चुनें। 

  
**ध्यान दें:** सप्ताह के हिसाब से ग्रुप करने पर, सप्ताह आपकी सेटिंग्स में तय किए गए सप्ताह के पहले दिन से शुरू होता है। 

  
![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/3eadcc04-813b-4e69-acf6-5bb047eced92/2026/03/17/16acf3a5-90fb-41cf-8233-1231728be744/c9b9c292-505e-4f14-a107-129f9c2a1e0b.png)

**माप वैल्यू चुनें**

वह वैल्यू चुनें जिसके आधार पर आप डाटा को मापना चाहते हैं। उदाहरण के लिए, ट्रैफ़िक ओवर टाइम रिपोर्ट में आप साइट सेशन की संख्या या सेशन की औसत अवधि देख सकते हैं। 

  
 मौजूदा दिखाई जा रही माप वैल्यू (जैसे, **टोटल सेल्स**) पर टैप करें और फिर ड्रॉप-डाउन से कोई दूसरी माप वैल्यू चुनें। 

  
![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/3eadcc04-813b-4e69-acf6-5bb047eced92/2026/03/17/714c35f2-cf40-48cd-abaa-bb53f8402a66/8b65bd5d-f818-42b4-a7fd-cd94cd993381.png)

**(टेबल व्यू) फ़िल्टर जोड़ें**

सिर्फ़ ज़रूरी डाटा देखने के लिए, एडवांस्ड मेट्रिक्स की मदद से अपनी तालिका को फ़िल्टर करें। उदाहरण के लिए, सेल्स रिपोर्ट में आप सिर्फ़ खास सर्विस टाइप या पेमेंट मेथड देखने का विकल्प चुन सकते हैं। 

1. **कस्टमाइज़ रिपोर्ट** आइकन ![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/3eadcc04-813b-4e69-acf6-5bb047eced92/2026/02/23/fc53d0d0-f77f-44fc-83ea-847dac93a5c0/1d9a28f2-d798-454f-8ab0-700ece389c02.png) पर टैप करें।
2. **फ़िल्टर्स** के आगे मौजूद **ऐड** आइकन ![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/3eadcc04-813b-4e69-acf6-5bb047eced92/2026/02/23/866d9fed-f9a0-4f63-99aa-9eeeb08a2c43/7bbcfe44-00d0-4aca-86b2-09c1b20822fd.png) पर टैप करें।
3. वैल्यू को अपनी रिपोर्ट पर लागू करने के लिए, ड्रॉप-डाउन से उन्हें चुनें।
4. **सहेजें** पर टैप करें।
5. फ़िल्टर्स सहेजने के लिए, **अप्लाई** पर टैप करें।

**टिप:** फ़िल्टर से सभी वैल्यू हटाने के लिए, **क्लियर फ़िल्टर्स** पर टैप करें। 

  
![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/3eadcc04-813b-4e69-acf6-5bb047eced92/2026/03/17/d46cc745-b3c1-4929-8893-f2a5f58ae223/b4eec18f-065f-4367-80b9-1fa73605a5d2.png)

**(टेबल व्यू) डाटा कॉलम जोड़ें या हटाएँ**

टेबल में केवल ज़रूरी डाटा देखने के लिए कॉलम जोड़ें या हटाएँ। उदाहरण के लिए, रिपोर्ट को कस्टमाइज़ करके उसमें सिर्फ़ कस्टमर डिटेल्स या ऑर्डर और पेमेंट इन्फॉर्मेशन शामिल करें। टेबल में कॉलम का क्रम बदलने के लिए, उन्हें ड्रैग भी कर सकते हैं। 

1. **कस्टमाइज़ रिपोर्ट** आइकन ![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/3eadcc04-813b-4e69-acf6-5bb047eced92/2026/02/23/fc53d0d0-f77f-44fc-83ea-847dac93a5c0/1d9a28f2-d798-454f-8ab0-700ece389c02.png) पर टैप करें।
2. टेबल कॉलम्स के आगे मौजूद **ऐड** आइकन ![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/3eadcc04-813b-4e69-acf6-5bb047eced92/2026/02/23/866d9fed-f9a0-4f63-99aa-9eeeb08a2c43/7bbcfe44-00d0-4aca-86b2-09c1b20822fd.png) पर टैप करें।
3. आप जिन कॉलम को जोड़ना चाहते हैं, उनके आगे मौजूद चेकबॉक्स को सेलेक्ट करें।  
**टिप:** कॉलम को टेबल से हटाने के लिए, चेकबॉक्स को डीसेलेक्ट करें।
4. **अप्लाई** पर टैप करें।
5. (वैकल्पिक) टेबल में कॉलम का क्रम बदलने के लिए, उन्हें ड्रैग और ड्रॉप करें।

![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/3eadcc04-813b-4e69-acf6-5bb047eced92/2026/03/17/c8ea44fb-54e9-4ab6-9955-a04ae72be4b3/d44c147d-afe7-4f32-aa28-30a491a13ba7.png)

**Wix स्टूडियो ऐप:**

1. Wix स्टूडियो ऐप में अपनी साइट पर जाएँ।
2. **मैनेज** पर टैप करें।
3. **एनालिटिक्स** पर टैप करें और **ऑल रिपोर्ट्स** को सेलेक्ट करें।
4. संबंधित रिपोर्ट को सेलेक्ट करें।
5. चुनें कि आप क्या करना चाहते हैं:

**रिपोर्ट की तारीखें बदलें**

किसी खास टाइम पीरियड का ज़रूरी डाटा पाने के लिए, रिपोर्ट की तारीखें बदलें। आप प्रीसेट टाइम पीरियड (जैसे, लास्ट 7 डेज़ या प्रीवियस मंथ) चुन सकते हैं या कस्टम डेट रेंज (जैसे, 01/01/2023 से 15/03/2024) सेट कर सकते हैं। 

1. रिपोर्ट में सबसे ऊपर मौजूद डेट पिकर (जैसे, **लास्ट 30 डेज़**) पर टैप करें।
2. कोई टाइम पीरियड सेलेक्ट करें या खास डेट रेंज चुनने के लिए **कस्टम** पर टैप करें।
3. **अप्लाई** पर टैप करें।

![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/3eadcc04-813b-4e69-acf6-5bb047eced92/2026/03/17/9421d322-8c37-4a95-969a-f287ccc3d5bf/55a1478a-6020-4bd7-a384-3f4966f84b66.png)

**रिपोर्ट के पीरियड की तुलना करें**

अलग-अलग टाइम पीरियड के रिपोर्ट डाटा की तुलना करने से आप जान सकते हैं कि अलग-अलग समय में आपके बिज़नेस ने कैसा परफ़ॉर्म किया। उदाहरण के लिए, सेल्स ओवर टाइम रिपोर्ट खोलने पर आप देख सकते हैं कि आपके ऑनलाइन स्टोर ने पिछले साल के मुकाबले इस साल कैसा परफ़ॉर्म किया। 

1. रिपोर्ट में सबसे ऊपर मौजूद डेट पिकर (जैसे, **लास्ट 30 डेज़**) पर टैप करें।
2. **कंपेयर टू** टैब पर टैप करें।
3. कोई पीरियड सेलेक्ट करें:  
   * **नन:** यह डिफ़ॉल्ट रूप से सेलेक्ट होता है और सिर्फ़ मौजूदा सेलेक्ट किया गया पीरियड दिखाता है।  
   * **प्रीवियस पीरियड**:मौजूदा सेलेक्ट किए गए पीरियड की तुलना उससे ठीक पहले वाले पीरियड से करता है। उदाहरण के लिए, इस माह की तुलना पिछले माह से करें।  
   * **प्रीवियस ईयर:** दिखाता है कि पिछले साल के मुकाबले इस साल आपका डाटा कैसे बदला।
4. **अप्लाई** पर टैप करें।

![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/3eadcc04-813b-4e69-acf6-5bb047eced92/2026/03/17/589c6b26-95f7-4f6c-866e-cd98150fbb33/e2d717fa-c1e6-4f34-aed5-65ed6ff19e67.png)

**समय अवधि के हिसाब से डाटा ग्रुप करें**

अपनी पसंद की समय यूनिट (दिन, सप्ताह या माह) के हिसाब से रिपोर्ट का डाटा ग्रुप करें। इसके लिए, सबसे ऊपर मौजूद **ग्रुप बाय** ड्रॉप-डाउन से सही ऑप्शन चुनें। 

  
**ध्यान दें:** सप्ताह के हिसाब से डाटा ग्रुप करने पर, सप्ताह की शुरुआत आपकी सेटिंग्स में तय किए गए सप्ताह के पहले दिन से होती है। 

  
![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/3eadcc04-813b-4e69-acf6-5bb047eced92/2026/03/17/16acf3a5-90fb-41cf-8233-1231728be744/c9b9c292-505e-4f14-a107-129f9c2a1e0b.png)

**मेट्रिक चुनें**

वह मेट्रिक चुनें जिससे आप डाटा मापना चाहते हैं। उदाहरण के लिए, ट्रैफ़िक ओवर टाइम रिपोर्ट में आप साइट सेशन की संख्या या सेशन की औसत अवधि देख सकते हैं। 

  
 अभी दिख रहे मेट्रिक (जैसे, **टोटल सेल्स**) पर टैप करें और फिर ड्रॉप-डाउन से कोई दूसरा मेट्रिक चुनें। 

  
![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/3eadcc04-813b-4e69-acf6-5bb047eced92/2026/03/17/714c35f2-cf40-48cd-abaa-bb53f8402a66/8b65bd5d-f818-42b4-a7fd-cd94cd993381.png)

**(टेबल व्यू) फ़िल्टर्स जोड़ें**

सिर्फ़ ज़रूरी डाटा देखने के लिए, एडवांस्ड मेट्रिक्स की मदद से अपनी टेबल व्यू फ़िल्टर करें। उदाहरण के लिए, सेल्स रिपोर्ट में आप सिर्फ़ चुनिंदा सर्विस टाइप्स या पेमेंट मेथड का डाटा देख सकते हैं। 

1. **कस्टमाइज़ रिपोर्ट** आइकन ![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/3eadcc04-813b-4e69-acf6-5bb047eced92/2026/02/23/fc53d0d0-f77f-44fc-83ea-847dac93a5c0/1d9a28f2-d798-454f-8ab0-700ece389c02.png) पर टैप करें।
2. **फ़िल्टर्स** के आगे मौजूद **ऐड** आइकन ![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/3eadcc04-813b-4e69-acf6-5bb047eced92/2026/02/23/866d9fed-f9a0-4f63-99aa-9eeeb08a2c43/7bbcfe44-00d0-4aca-86b2-09c1b20822fd.png) पर टैप करें।
3. अपनी रिपोर्ट पर फ़िल्टर लागू करने के लिए, ड्रॉप-डाउन से वैल्यू चुनें।
4. **सेव** पर टैप करें।
5. फ़िल्टर्स सेव करने के लिए, **अप्लाई** पर टैप करें।

**टिप:** फ़िल्टर से सभी वैल्यू हटाने के लिए, **क्लियर फ़िल्टर्स** पर टैप करें। 

  
![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/3eadcc04-813b-4e69-acf6-5bb047eced92/2026/03/17/d46cc745-b3c1-4929-8893-f2a5f58ae223/b4eec18f-065f-4367-80b9-1fa73605a5d2.png)

**(टेबल व्यू) डाटा कॉलम जोड़ें या हटाएँ**

तालिका में सिर्फ़ ज़रूरी डाटा देखने के लिए, कॉलम जोड़ें या हटाएँ। उदाहरण के लिए, रिपोर्ट को कस्टमाइज़ करके उसमें सिर्फ़ कस्टमर डिटेल्स या ऑर्डर और पेमेंट इन्फॉर्मेशन शामिल करें। तालिका का क्रम बदलने के लिए, आप कॉलम ड्रैग भी कर सकते हैं। 

1. **कस्टमाइज़ रिपोर्ट** आइकन ![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/3eadcc04-813b-4e69-acf6-5bb047eced92/2026/02/23/fc53d0d0-f77f-44fc-83ea-847dac93a5c0/1d9a28f2-d798-454f-8ab0-700ece389c02.png) पर टैप करें।
2. टेबल कॉलम्स के आगे मौजूद **ऐड** आइकन ![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/3eadcc04-813b-4e69-acf6-5bb047eced92/2026/02/23/866d9fed-f9a0-4f63-99aa-9eeeb08a2c43/7bbcfe44-00d0-4aca-86b2-09c1b20822fd.png) पर टैप करें।
3. जिन कॉलम को आप जोड़ना चाहते हैं, उनके आगे मौजूद चेकबॉक्स चुनें।  
**टिप:** कॉलम को तालिका से हटाने के लिए, चेकबॉक्स सेलेक्ट न करें।
4. **अप्लाई** पर टैप करें।
5. (वैकल्पिक) तालिका का क्रम बदलने के लिए, कॉलम को ड्रैग और ड्रॉप करें।

![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/3eadcc04-813b-4e69-acf6-5bb047eced92/2026/03/17/c8ea44fb-54e9-4ab6-9955-a04ae72be4b3/d44c147d-afe7-4f32-aa28-30a491a13ba7.png)

---

## कस्टम व्यू सेव करना

अपनी ज़रूरत के फ़ील्ड और फ़िल्टर दिखाने के लिए व्यू को एडिट करें। फिर इस व्यू को सेव करें, ताकि आप बाद में इसे आसानी से दोबारा खोल सकें। आप जो डाटा देखना चाहते हैं, उसके आधार पर स्विच करने के लिए कई व्यू बना सकते हैं।

### कस्टम व्यू सेव करने के लिए:

1. अपनी साइट के डैशबोर्ड में [ऑल रिपोर्ट्स पर जाएं](https://www.wix.com/my-account/site-selector/?title=Select%20a%20Site&buttonText=Analytics%20Reports&actionUrl=https%3A%2F%2Fmanage.wix.com%2Fdashboard%2F%7B%7BmetaSiteId%7D%7D%2Fanalytics/reports/)।
2. रिपोर्ट के व्यू को अपनी ज़रूरत के मुताबिक कस्टमाइज़ करें।
3. दाईं ओर मौजूद **मैनेज व्यू** ड्रॉप-डाउन में **सेव ऐज़ न्यू व्यू** सेलेक्ट करें।
4. इस नए व्यू का नाम डालें।
5. **सेव** पर क्लिक करें।

![रिपोर्ट में कस्टम रिपोर्ट व्यू के ऑप्शन दिखाने वाला स्क्रीनशॉट।](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/3eadcc04-813b-4e69-acf6-5bb047eced92/2024/08/25/b975f232-6f00-4520-bbe2-b53c6c7b81ec/00a2a54d-6e2a-4fc7-b47b-9b8550f32ff4.png)

---

## कस्टम व्यू मैनेज करना

रिपोर्ट व्यू सेव करने के बाद, आप उन्हें मैनेज और एडिट कर सकते हैं। सेव किए गए व्यू में बदलाव करें, रिपोर्ट का डिफ़ॉल्ट व्यू चुनें, किसी व्यू का नाम एडिट करें या उसे डिलीट करें।

### अपनी कस्टम रिपोर्ट के व्यू मैनेज करने के लिए:

1. अपनी साइट के डैशबोर्ड में [ऑल रिपोर्ट्स पर जाएं](https://www.wix.com/my-account/site-selector/?title=Select%20a%20Site&buttonText=Analytics%20Reports&actionUrl=https%3A%2F%2Fmanage.wix.com%2Fdashboard%2F%7B%7BmetaSiteId%7D%7D%2Fanalytics/reports/)।
2. कोई रिपोर्ट चुनें।
3. ड्रॉप-डाउन से सेव किया गया व्यू चुनें।
4. दाईं ओर मौजूद **मैनेज व्यू** ड्रॉप-डाउन पर क्लिक करें।

![एनालिटिक्स रिपोर्ट में मैनेज व्यू बटन दिखाने वाला स्क्रीनशॉट।](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/3eadcc04-813b-4e69-acf6-5bb047eced92/2025/09/25/edacfc5b-f698-4501-850b-88554a71b5a4/ed1500ef-d267-4f46-81a0-79e7813111a9.png)

1. चुनें कि आप क्या करना चाहते हैं:  
   * **सेव चेंजेज़:** सेव किए गए व्यू को अपडेट करने के बाद, बदलाव सेव करें।  
   * **सेव ऐज़ न्यू व्यू:** मौजूदा व्यू को एक नए और अलग व्यू के तौर पर सेव करें।  
   * **रीनेम:** सेव किए गए व्यू का नाम बदलें।  
   * **सेट ऐज़ डिफ़ॉल्ट व्यू:** इसे वह डिफ़ॉल्ट व्यू बनाएं, जो रिपोर्ट चुनने पर दिखाई देगा।  
   * **डिलीट:** इस व्यू को लिस्ट से डिलीट करें।

> **आगे क्या करें?** अपनी रिपोर्ट [डाउनलोड करें या उन्हें सब्सक्राइब करें](https://support.wix.com/hi/article/scheduling-wix-analytics-report-emails), या [एनालिटिक्स प्रो](https://support.wix.com/hi/article/wix-analytics-pro-an-overview) की मदद से डैशबोर्ड बनाएं। यह एक AI असिस्टेंट है, जो आपकी Wix एनालिटिक्स रिपोर्ट वाला ही डाटा इस्तेमाल करता है। इसलिए आप अपने शब्दों में सवाल पूछ सकते हैं और जवाब में मिलने वाले चार्ट को सेव कर सकते हैं। एनालिटिक्स प्रो इस्तेमाल करने के लिए आपकी साइट अपग्रेडेड होनी चाहिए।

---

## अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

और जानकारी के लिए, नीचे दिए गए किसी सवाल पर क्लिक करें।

**क्या मैं किसी रिपोर्ट को रीसेट कर सकता हूँ?**

सभी बदलाव हटाकर डाटा को शुरुआती रूप में देखने के लिए, रिपोर्ट के डिफ़ॉल्ट व्यू पर वापस जाएँ।

**टेबल व्यू:** रिपोर्ट के ड्रॉपडाउन से **डिफ़ॉल्ट** व्यू चुनें।

![A screenshot of selecting a default report from the list of report views.](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/3eadcc04-813b-4e69-acf6-5bb047eced92/2024/08/25/b250035b-6650-4dd2-af3c-83c3fd1eb0a0/5f1055da-f9fc-437f-891f-369a892f0ced.png)

**रिपोर्ट कस्टमाइज़ करते समय कुछ कॉलम या फ़िल्टर क्यों नहीं दिखाई देते?**

आमतौर पर ऐसा ऐड ब्लॉकर ब्राउज़र एक्सटेंशन की वजह से होता है। ऐड ब्लॉकर कुछ मेट्रिक्स को लोड होने से रोक सकते हैं, इसलिए हो सकता है कि **कस्टमाइज़** या **फ़िल्टर** ड्रॉपडाउन में कुछ ऑप्शन दिखाई न दें। 

  
इसे ठीक करने के लिए, Wix डैशबोर्ड पर अपना ऐड ब्लॉकर पॉज़ या डिसेबल करें और फिर पृष्ठ को रिफ्रेश करें। इसके बाद गायब ऑप्शन दिखाई देने चाहिए।

**क्या मैं अपनी टीम के साथ एनालिटिक्स रिपोर्ट शेयर कर सकता हूँ?**

डिफ़ॉल्ट रूप से, पहले से तैयार एनालिटिक्स रिपोर्ट उन सभी [साइट कोलैबोरेटर](https://support.wix.com/hi/article/roles-permissions-overview) को दिखाई देती हैं जिनके पास एनालिटिक्स डाटा देखने की परमिशन है।

  
आप अपने साइट डैशबोर्ड में देख सकते हैं कि हर रोल के पास कौन-कौन सी परमिशन हैं।

1. अपनी साइट के डैशबोर्ड में [रोल्स और परमिशन](https://www.wix.com/my-account/site-selector/?buttonText=Manage%20this%20Site&title=Select%20a%20Site&autoSelectOnSingleSite=true&actionUrl=https://www.wix.com/dashboard/%7B%7BmetaSiteId%7D%7D/manage-website/authorization) पर जाएँ।
2. **मैनेज रोल्स** पर क्लिक करें।
3. जिस रोल को आप चेक करना चाहते हैं, उस पर होवर करें। इसके बाद **देखें**/**संपादित करें** पर क्लिक करें।
4. नीचे स्क्रॉल करें और **एनालिटिक्स** पर क्लिक करें। अगर **व्यू साइट एनालिटिक्स** चेक किया गया है, तो इसका मतलब है कि उनके पास इसकी परमिशन है।

![A screenshot of Analytics permissions in the site dashboard.](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/3eadcc04-813b-4e69-acf6-5bb047eced92/2024/07/14/8482714f-29be-4c4d-a838-5518c0f27e7b/d707e1c8-6b56-4682-9674-56d465431d31.png)  

[अपनी साइट पर रोल्स और परमिशन के बारे में और जानें](https://support.wix.com/hi/article/roles-permissions-overview)।

**क्या मैं अपने बनाए हुए रिपोर्ट व्यू को शेयर कर सकता हूँ?**

नहीं, रिपोर्ट व्यू सिर्फ आपको दिखाई देते हैं।

**क्या Wix एनालिटिक्स टेबल रिपोर्ट में दिखाई जाने वाली रो की कोई सीमा है?**

आपकी साइट के डैशबोर्ड में टेबल रिपोर्ट व्यू के लिए अधिकतम 1500 रो दिखाई जा सकती हैं। रिपोर्ट डाउनलोड करने पर, फ़ाइल में अधिकतम 5000 रो हो सकती हैं।

**सप्ताह या माह के हिसाब से ग्रुप करने से बुकिंग्स रिपोर्ट में मेरा डाटा दिखने का तरीका कैसे बदलता है?**

* **सप्ताह** के हिसाब से ग्रुप करने पर, सभी सेशन की तारीखें सप्ताह के पहले दिन के रूप में दिखाई देती हैं, जैसे रविवार या सोमवार। सप्ताह का पहला दिन आपकी लोकेशन और साइट सेटिंग्स के आधार पर तय होता है।
* **माह** के हिसाब से ग्रुप करने पर, सभी सेशन की तारीखें चुने गए माह के पहले दिन के रूप में दिखाई देती हैं। उदाहरण के लिए, अक्टूबर के सेशन 1 अक्टूबर के रूप में दिखाई देते हैं।
