‘X खरीदें, Y मुफ़्त पाएं’ कूपन बनाना
ज़रूरी:
‘X खरीदें, Y मुफ़्त पाएं’ कूपन का इस्तेमाल Wix स्टोर्स और Wix रेस्टोरेंट ऑर्डर्स (नया) के साथ किया जा सकता है।
‘X खरीदें, Y मुफ़्त पाएं’ कूपन ऑफ़र करने से आपके ग्राहक ज़्यादा आइटम खरीदने के लिए प्रेरित होंगे (जैसे, 2 पोस्टर खरीदने पर 1 मुफ़्त)। सबसे कम कीमत वाला आइटम मुफ़्त होगा।

टिप:
आप दूसरे तरह के ‘बाय X, गेट Y’ डिस्काउंट बनाने के लिए
ऑटोमैटिक डिस्काउंट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस ऑप्शन का इस्तेमाल करने से ग्राहकों को कूपन कोड डालने की ज़रूरत नहीं होगी। साथ ही, ‘Y’ सिर्फ़ मुफ़्त आइटम ही नहीं, कम कीमत वाला आइटम भी हो सकता है (जैसे, 2 हैट खरीदने पर 1 पर 50% डिस्काउंट)।
‘X खरीदें, Y मुफ़्त पाएं’ कूपन बनाना
आप अपनी साइट के डैशबोर्ड से सीधे नया कूपन बना सकते हैं। तय करें कि एक या उससे ज़्यादा प्रोडक्ट मुफ़्त पाने के लिए आपके ग्राहकों को कितने प्रोडक्ट खरीदने होंगे।
डैशबोर्ड
Wix ऐप
- अपनी साइट के डैशबोर्ड में गो टू कूपन पर क्लिक करें।
- + न्यू कूपन पर क्लिक करें।
- बाय X गेट Y फ़्री चुनें।
- वह कूपन कोड डालें, जिसे ग्राहकों को इस्तेमाल करना होगा।
- कूपन नेम डालें।
ध्यान दें: यह नाम सिर्फ़ इंटरनल इस्तेमाल के लिए है। ग्राहकों को यह दिखाई नहीं देगा। - कूपन ऑफ़र सेट अप करें:
- बाय: मुफ़्त आइटम पाने के लिए ग्राहकों को जितने आइटम खरीदने होंगे, उनकी संख्या डालें।
- गेट: ग्राहकों को मुफ़्त मिलने वाले आइटम की संख्या डालें।
- अप्लाई टू ड्रॉप-डाउन मेन्यू से वे आइटम चुनें जिन पर कूपन लागू होगा।
- तय करें कि कूपन कब मान्य रहेगा:
- शुरू होने की तारीख डालें।
- खत्म होने की तारीख डालें या डोंट सेट एन एंड डेट चेकबॉक्स चुनें।
- (वैकल्पिक) कूपन की लिमिट सेट करें:
- लिमिट द टोटल नंबर ऑफ यूज़ेज़ फ़ॉर दिस कूपन: यह कूपन कुल कितनी बार इस्तेमाल किया जा सकता है, वह संख्या डालें।
टिप: एक ही ग्राहक की हर खरीदारी अलग से गिनी जाएगी। - लिमिट टू वन यूज़ पर कस्टमर: हर ग्राहक कूपन का इस्तेमाल सिर्फ़ एक बार कर सकता है।
- लिमिट द टोटल नंबर ऑफ यूज़ेज़ फ़ॉर दिस कूपन: यह कूपन कुल कितनी बार इस्तेमाल किया जा सकता है, वह संख्या डालें।
- क्रिएट कूपन पर क्लिक करें।
वीडियो ट्यूटोरियल
वीडियो ट्यूटोरियल देखें या अक्सर पूछे जाने वाले सवाल पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
कूपन के बारे में और जानने के लिए, नीचे दिए गए किसी सवाल पर क्लिक करें।
क्या मैं किसी कूपन को कुछ समय के लिए डीऐक्टिवेट कर सकता हूं?
क्या कूपन कोड केस-सेंसिटिव होते हैं?
कार्ट पृष्ठ पर प्रोमो कोड क्यों नहीं दिख रहा है?
क्या मैं कूपन कोड के बिना डिस्काउंट दे सकता हूं?
मैन्युअल पेमेंट मेथड से की गई खरीदारी के लिए, उपलब्ध कूपन की गिनती कब अपडेट होती है?
क्या मैं हर बार इस्तेमाल करने के लिए यूनीक कोड वाला कूपन बना सकता हूं?
मैं अपने कूपन को प्रमोट या शेयर कैसे कर सकता हूं?
मैं स्टोर प्रोडक्ट के किसी ग्रुप पर कूपन कैसे अप्लाई कर सकता हूं?
कस्टमर कूपन कोड कहां दर्ज कर सकते हैं?
स्टोर प्रोडक्ट सब्सक्रिप्शन पर कूपन कैसे अप्लाई किए जाते हैं?


पर क्लिक करें और सही ऑप्शन चुनें।
पर क्लिक करें।