# एक Wix साइट से कई डोमेन कनेक्ट करना

Source: https://support.wix.com/hi/article/%E0%A4%8F%E0%A4%95-wix-%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%87%E0%A4%9F-%E0%A4%B8%E0%A5%87-%E0%A4%AE%E0%A4%B2%E0%A5%8D%E0%A4%9F%E0%A5%80%E0%A4%AA%E0%A4%B2-%E0%A4%A1%E0%A5%8B%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%A8-%E0%A4%95%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%9F-%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A4%A8%E0%A4%BE (updated 2026-09-17)
Related: Wix developer documentation, https://dev.wix.com/docs/llms.txt; Help Center index, https://support.wix.com/en/llms.txt

एक Wix साइट से अनलिमिटेड डोमेन कनेक्ट करें। आपका प्राइमरी डोमेन सीधे आपकी साइट से कनेक्ट होता है और वही आपकी साइट का मुख्य एड्रेस (URL) होता है। आपके कनेक्ट किए गए बाकी सभी डोमेन आपके प्राइमरी डोमेन पर रिडायरेक्ट होते हैं।

> **ज़रूरी जानकारी:**
>
> * अगर आप किसी दूसरी जगह से खरीदा गया अतिरिक्त डोमेन कनेक्ट कर रहे हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करने से पहले आपको [डोमेन को अपने Wix अकाउंट से कनेक्ट करना होगा](https://support.wix.com/hi/article/connecting-a-domain-purchased-elsewhere)।
> * अपनी साइट से डोमेन कनेक्ट करने के लिए, आपको [अपनी साइट को किसी प्लान के साथ अपग्रेड करना होगा](http://www.wix.com/upgrade/website)। अगर आप ऐसी साइट को डोमेन असाइन करने की कोशिश करते हैं जिसे अपग्रेड नहीं किया गया है, तो आपको उसे अपग्रेड करने या किसी दूसरी साइट का मौजूदा प्लान असाइन करने का विकल्प मिलेगा।

---

### वीडियो ट्यूटोरियल

एक Wix साइट से कई डोमेन कनेक्ट करने का तरीका जानने के लिए यह वीडियो ट्यूटोरियल देखें। पूरा आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें।

[Video](https://youtu.be/GUDRuZofDKg)

---

### अपनी Wix साइट से अतिरिक्त डोमेन कनेक्ट करने के लिए:

1. अपने Wix अकाउंट में [डोमेन्स पर जाएं](https://manage.wix.com/wix/api/mpContainerStaticController#/domains)।
2. अपना डोमेन अपनी साइट को असाइन करें:

**मुझे ऐसा डोमेन असाइन करना है जो अभी किसी दूसरी साइट को असाइन किया गया है**

1. संबंधित डोमेन के आगे मौजूद **डोमेन एक्शंस** आइकन ![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/d6b40156-9694-4cfe-9209-54815ef9d6dc/2019/06/28/96c47964-91f2-4fc2-a3b9-869eb342b57a/ac38f09f-0dca-459b-9133-d47d229f7f02.png) पर क्लिक करें।
2. **असाइन टू अ डिफरेंट साइट** पर क्लिक करें।  
![A screenshot of the Domain Actions dropdown with the Assign to a different site option highlighted.](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/e960df7a-7f65-4692-b4a0-a80de5db52fa/2024/06/06/dee8aebd-16dc-406e-9c48-1fcf7b78446b/8216e4a1-d1ff-4f14-8f38-34bc88887494.png)
3. कोई साइट चुनें और **नेक्स्ट** पर क्लिक करें।  
**ध्यान दें**: अगर साइट अभी किसी दूसरे डोमेन से कनेक्ट है, तो कोई विकल्प चुनें:  
   1. **रिडायरेक्ट इट टू द प्राइमरी डोमेन:** अपने नए डोमेन को साइट के मौजूदा प्राइमरी डोमेन पर रिडायरेक्ट करें।  
   2. **रिप्लेस द करंट प्राइमरी डोमेन:** अपना नया डोमेन कनेक्ट करें और साइट के मौजूदा डोमेन को डिसकनेक्ट करें।
4. **असाइन** पर क्लिक करें।

**मुझे ऐसा डोमेन असाइन करना है जो अभी किसी साइट को असाइन नहीं किया गया है**

1. संबंधित डोमेन तक स्क्रॉल करें और **नॉट असाइन्ड टू अ साइट** टेक्स्ट के आगे मौजूद **असाइन** बटन पर क्लिक करें।  
![A screenshot showing the Assign button next to an unassigned domain in a Wix account.](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/e960df7a-7f65-4692-b4a0-a80de5db52fa/2024/06/06/fbc6b58b-5d8c-49e8-a496-580a1b994621/3b8cd502-51f8-4710-882a-b27a2ee3ae4e.png)
2. कोई साइट चुनें और **नेक्स्ट** पर क्लिक करें।  
**ध्यान दें**: अगर साइट अभी किसी दूसरे डोमेन से कनेक्ट है, तो कोई विकल्प चुनें:  
   * **रिडायरेक्ट इट टू द प्राइमरी डोमेन:** अपने नए डोमेन को साइट के मौजूदा प्राइमरी डोमेन पर रिडायरेक्ट करें।  
   * **रिप्लेस द करंट प्राइमरी डोमेन:** अपना नया डोमेन कनेक्ट करें और साइट के मौजूदा डोमेन को डिसकनेक्ट करें।
3. **असाइन** पर क्लिक करें।

> **रिडायरेक्शन को पूरी तरह लागू होने के लिए 24 घंटे दें:** पहले 24 घंटों तक साइट दोनों डोमेन नेम के जरिए उपलब्ध रहती है—प्राइमरी और रिडायरेक्ट किया गया डोमेन। 24 घंटों के बाद, जब आप अपने रिडायरेक्टिंग डोमेन का URL डालते हैं, तो आपके ब्राउज़र के एड्रेस बार में URL बदलकर आपका प्राइमरी डोमेन हो जाता है।

> **सुझाव:** Google Analytics इस्तेमाल करते समय, आपको केवल अपने प्राइमरी डोमेन में ट्रैकिंग ID जोड़नी होगी। अपनी Wix साइट के साथ [Google Analytics इस्तेमाल करने का तरीका जानें](https://support.wix.com/hi/article/tracking-events-on-your-wix-site-with-a-google-analytics-property)।
