Wix हेल्प

खरीदार के नोट्स इकट्ठा करना और देखना

2 मिनट
ध्यान दें:

यह आर्टिकल Wix स्टोर्स, Wix बुकिंग्स, Wix रेस्टोरेंट के ऑर्डर, Wix Donations और मूल्य निर्धारण योजनाओं के लिए है।

ग्राहक कभी-कभी खरीदारी के बारे में आपसे कुछ कहना चाहते हैं। चेकआउट करते समय, वे कार्ट पेज या साइड कार्ट में ऐड अ नोट पर क्लिक करके आसानी से नोट छोड़ सकते हैं।
एक सैंपल साइट के कार्ट पेज का स्क्रीनशॉट, जिसमें ऐड अ नोट लिंक के चारों ओर आउटलाइन दिख रही है
खरीदारी होने पर आपको मिलने वाले ईमेल नोटिफ़िकेशन में खरीदार के नोट्स दिखाई देते हैं। इसके अलावा, आपके डैशबोर्ड के ऑर्डर्स टैब में नोट वाले हर ऑर्डर के साथ एक नोट आइकन दिखाई देता है।
Wix डैशबोर्ड में ऑर्डर्स टैब का स्क्रीनशॉट, जिसमें एक खास ऑर्डर के बगल में नोट आइकन दिख रहा है

खरीदार के नोट्स देखना

  1. अपनी साइट के डैशबोर्ड में ऑर्डर्स पर जाएं।
  2. संबंधित ऑर्डर पर क्लिक करें।
  3. दाईं ओर ग्राहक के नाम के नीचे दिया गया नोट पढ़ें।
ऑर्डर्स टैब में एक ऑर्डर का स्क्रीनशॉट, जिसमें ग्राहक के नोट के चारों ओर आउटलाइन दिख रही है
टिप:
Wix स्टोर्स के मर्चेंट्स किसी खास प्रोडक्ट में मैसेज बॉक्स जोड़ें का ऑप्शन भी इस्तेमाल कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, ग्राहकों से वह टेक्स्ट डालने के लिए कहें जिसे वे प्रोडक्ट पर खुदवाना चाहते हैं।

FAQs

खरीदार के नोट्स के बारे में और जानने के लिए, नीचे दिए गए किसी सवाल पर क्लिक करें।