CMS: अपने कलेक्शंस के फ़ील्ड्स में डिफ़ॉल्ट वैल्यू जोड़ना
2 मिनट
कलेक्शन फ़ील्ड्स में डिफ़ॉल्ट वैल्यू जोड़ें, जो नया आइटम जोड़ने पर फ़ील्ड्स में अपने-आप जुड़ जाती हैं। बाद में, ज़रूरत होने पर आप फ़ील्ड वैल्यू को संपादित करके डिफ़ॉल्ट वैल्यू बदल सकते हैं। इसका इस्तेमाल करने से कंटेंट क्रिएशन आसान होता है, एकरूपता बनी रहती है और आपके CMS (कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम) में गलतियां कम होती हैं।
मैं किन फ़ील्ड टाइप्स के लिए डिफ़ॉल्ट वैल्यू सेट कर सकता हूं?
आप इन फ़ील्ड टाइप्स के लिए डिफ़ॉल्ट वैल्यू सेट कर सकते हैं: एड्रेस, अरे, ऑडियो, बूलियन, कलर, तारीख, इमेज, संख्या, ऑब्जेक्ट, रिच कंटेंट, टैग्स, टेक्स्ट, URL और वीडियो।
ज़रूरी:
डिफ़ॉल्ट फ़ील्ड वैल्यू उन आइटम्स पर लागू नहीं होती हैं, जिन्हें
इनपुट एलिमेंट्स के जरिए सबमिट किया गया हो या
Wix ऐप में जोड़ा गया हो। डिफ़ॉल्ट वैल्यू सिर्फ़ उन आइटम्स पर लागू होती हैं, जिन्हें आप और साइट कोलैबोरेटर्स डेस्कटॉप कंप्यूटर पर CMS के अंदर अपने कलेक्शंस में जोड़ते हैं।
अपने कलेक्शन फ़ील्ड में डिफ़ॉल्ट वैल्यू जोड़ने के लिए:
- अपनी साइट के डैशबोर्ड में CMS पर जाएं। इसके अलावा, CMS पर क्लिक करें, जो आपके एडिटर में है, फिर योर कलेक्शंस पर क्लिक करें।
- संबंधित कलेक्शन पर क्लिक करें।
- मैनेज फ़ील्ड्स पर क्लिक करें।
- उस फ़ील्ड पर क्लिक करें जिसमें आप डिफ़ॉल्ट वैल्यू जोड़ना चाहते हैं।
- डिफ़ॉल्ट वैल्यू टैब पर क्लिक करें।
- वह डिफ़ॉल्ट वैल्यू डालें जिसे आप फ़ील्ड के लिए इस्तेमाल करना चाहते हैं।
- सहेजें पर क्लिक करें।

पर क्लिक करें, जो