# CMS: डायनामिक पेज के लिए 'पेज लिंक' कलेक्शन फ़ील्ड के बारे में

Source: https://support.wix.com/hi/article/cms-about-page-link-collection-fields-for-dynamic-pages-hi (updated 2026-11-13)
Related: Wix developer documentation, https://dev.wix.com/docs/llms.txt; Help Center index, https://support.wix.com/en/llms.txt

जब आप डायनामिक पेज बनाते हैं, तो सिस्टम आपके कलेक्शन में 'पेज लिंक' फ़ील्ड जोड़ता है। इन 'पेज लिंक' फ़ील्ड में वे URL स्लग होते हैं जिनसे हर डायनामिक पेज का वेब एड्रेस बनता है। 

  
पेज लिंक फ़ील्ड का फ़ॉर्मैट इस बात पर निर्भर करता है कि वह किस तरह के डायनामिक पेज को दिखाता है: 

* [**डायनामिक लिस्ट पेज:**](https://support.wix.com/hi/article/cms-setting-up-a-dynamic-list-page)डिफ़ॉल्ट रूप से इसका टाइटल **{कलेक्शन का नाम} (लिस्ट)** होता है। URL स्लग में कलेक्शन का नाम शामिल होता है।
* [**डायनामिक आइटम पेज:**](https://support.wix.com/hi/article/cms-setting-up-a-dynamic-item-page)डिफ़ॉल्ट रूप से इसका टाइटल **{कलेक्शन का नाम} (आइटम)** होता है। URL स्लग में कलेक्शन का नाम होता है, जिसके बाद 'प्राइमरी' फ़ील्ड की वैल्यू आती है। यह वैल्यू हर आइटम के लिए यूनीक होनी चाहिए।
* [**डायनामिक मैनेज आइटम पेज:**](https://support.wix.com/hi/article/cms-adding-a-dynamic-page-for-editing-items-from-your-live-site) (सिर्फ़ Studio में) डिफ़ॉल्ट रूप से इसका टाइटल **{कलेक्शन का नाम} (मैनेज आइटम)** होता है। URL स्लग में कलेक्शन का नाम होता है, जिसके बाद **/edit/** और आखिर में 'प्राइमरी' फ़ील्ड की वैल्यू आती है।

> **ध्यान दें:** Wix Harmony Editor में डायनामिक आइटम पेज को आइटम पेज कहा जाता है और इसमें डायनामिक लिस्ट पेज नहीं होते। आइटम पेज के URL में 'पेज लिंक' फ़ील्ड के बजाय 'आइटम स्लग' फ़ील्ड का इस्तेमाल होता है। जब आप आइटम पेज बनाते हैं, तो Wix Harmony इस फ़ील्ड को आपके कलेक्शन में जोड़ता है। [Wix Harmony में आइटम पेज के URL](https://support.wix.com/hi/article/wix-harmony-editor-whats-new-with-item-pages#item-page-urls) के बारे में और जानें।

![हर तरह के डायनामिक पेज के पेज लिंक फ़ील्ड दिखाने वाला स्क्रीनशॉट।](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/d6b40156-9694-4cfe-9209-54815ef9d6dc/2025/09/10/d7e9ce33-24e6-4b3b-81ae-845d9aa8b8e8/0a9cfe0e-84aa-419c-bdab-4f79fed3fb2b.png)

> **सुझाव:**
>
> * अपने [डायनामिक पेज के URL में वेरिएबल जोड़ने](https://support.wix.com/hi/article/cms-creating-unique-dynamic-page-urls#adding-variables-to-dynamic-page-url-slug-structures) के लिए, अपने एडिटर की SEO पेज सेटिंग्स पर जाएं।
> * किसी खास [डायनामिक आइटम पेज का URL स्लग एडिट करने](https://support.wix.com/hi/article/cms-creating-unique-dynamic-page-urls#editing-url-slugs-for-specific-dynamic-item-pages) के लिए, संबंधित आइटम के आगे मौजूद 'पेज लिंक' फ़ील्ड पर क्लिक करें।

'प्राइमरी' फ़ील्ड बहुत ज़रूरी होते हैं, क्योंकि उनका इस्तेमाल डायनामिक आइटम पेज के URL में होता है। आपके कलेक्शन व्यू में, आपके 'प्राइमरी' फ़ील्ड के आगे एक **फ़्लैग** आइकन ![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/d6b40156-9694-4cfe-9209-54815ef9d6dc/2023/12/20/16ff7b05-ae83-489f-8118-61591ade6f12/008c4a5f-ef88-4dc2-9f06-bed403cd91e8.png) दिखता है। जिन आइटम के लिए आप डायनामिक आइटम पेज चाहते हैं, उनमें से हर आइटम के 'प्राइमरी' फ़ील्ड में यूनीक कॉन्टेंट ज़रूर जोड़ें। 'प्राइमरी' फ़ील्ड में कॉन्टेंट न होने पर, उस आइटम के लिए डायनामिक आइटम पेज का URL नहीं बनाया जा सकता। 

  
 नीचे दी गई इमेज में देखें कि हर आइटम के लिए प्राइमरी 'टाइटल' फ़ील्ड को डायनामिक आइटम पेज के 'पेज लिंक' फ़ील्ड में कैसे जोड़ा जाता है।

![डायनामिक आइटम पेज के पेज लिंक फ़ील्ड में जोड़ा गया प्राइमरी फ़ील्ड दिखाने वाला स्क्रीनशॉट।](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/d6b40156-9694-4cfe-9209-54815ef9d6dc/2025/09/10/b9c779df-d0b9-4567-b3e9-f9f3c1a9c795/a37b53c2-375b-4adf-9ada-244955c91dbc.png)

> [यूनीक डायनामिक पेज URL बनाने](https://support.wix.com/hi/article/cms-creating-unique-dynamic-page-urls) की अहमियत के बारे में और जानें।
