# अपने प्रोडक्ट के लिए प्राइमरी कैटेगरी चुनना

Source: https://support.wix.com/hi/article/%E0%A4%85%E0%A4%AA%E0%A4%A8%E0%A5%87-%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%A1%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%9F-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%8F-%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%87%E0%A4%AE%E0%A4%B0%E0%A5%80-%E0%A4%95%E0%A5%88%E0%A4%9F%E0%A5%87%E0%A4%97%E0%A4%B0%E0%A5%80-%E0%A4%9A%E0%A5%81%E0%A4%A8%E0%A4%A8%E0%A4%BE (updated 2026-09-17)
Related: Wix developer documentation, https://dev.wix.com/docs/llms.txt; Help Center index, https://support.wix.com/en/llms.txt

आप अपने प्रोडक्ट्स को जो प्राइमरी कैटेगरी असाइन करते हैं, वह सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन (SEO) और साइट नेविगेशन—दोनों में अहम भूमिका निभाती है।

उदाहरण के लिए, अगर आप कपड़े बेचते हैं और कोई प्रोडक्ट 'जैकेट्स' सबकैटेगरी में आता है, तो इसे उसकी प्राइमरी कैटेगरी के रूप में सेट करने से कस्टमर्स और सर्च इंजन उसे आसानी से ढूंढ सकते हैं।

### प्राइमरी कैटेगरी कैसे काम करती हैं?

शुरुआत में, हर प्रोडक्ट की प्राइमरी कैटेगरी **ऑल प्रोडक्ट्स** होती है। हालांकि, अपने आइटम को बेहतर तरीके से दिखाने और व्यवस्थित करने के लिए आप कोई दूसरी प्राइमरी कैटेगरी चुन सकते हैं। प्रोडक्ट की प्राइमरी कैटेगरी इन चीजों पर असर डालती है:

### प्राइमरी कैटेगरी और SEO:

प्राइमरी कैटेगरी चुनने से आपकी साइट के कंटेंट को ग्रुप और लेबल करने का एक स्पष्ट और व्यवस्थित तरीका मिलता है। इससे सर्च इंजन आपकी साइट की हायरार्की को आसानी से समझ सकते हैं।

दूसरे शब्दों में, कोई दूसरी प्राइमरी कैटेगरी चुनने से सर्च इंजन समझ पाते हैं कि प्रोडक्ट आपकी साइट पर कहां फिट होता है। इससे बेहतर इंडेक्सिंग और रैंकिंग मिल सकती है।

### ब्रेडक्रंब्स और SEO:

ब्रेडक्रंब्स ऐसे नेविगेशन लिंक होते हैं, जो आपकी साइट की हायरार्की में प्रोडक्ट की लोकेशन दिखाते हैं। 

 जब किसी प्रोडक्ट की प्राइमरी कैटेगरी **ऑल प्रोडक्ट्स** होती है, तो ब्रेडक्रंब्स इस तरह दिखाई देते हैं:

**होम > ऑल प्रोडक्ट्स > \[प्रोडक्ट का नाम\]**।

कोई ज्यादा खास प्राइमरी कैटेगरी चुनने पर, ब्रेडक्रंब आपके नेविगेशन और सबकैटेगरी में उसका पाथ दिखाने के लिए अपडेट हो जाता है:![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/8769cf44-f342-494c-b25f-cc98c9da3e82/2025/04/01/3f2a518f-d6ae-4b79-8a83-df8bb81f3f4d/83452a7f-4bfe-46cf-9f9f-90c83c6c6324.png)

इससे आपकी साइट यूजर्स और सर्च इंजन—दोनों को ज्यादा प्रोफेशनल और अच्छी तरह व्यवस्थित दिखाई देती है। इससे कस्टमर्स के लिए अपनी जरूरत के प्रोडक्ट टाइप पर फोकस करना भी आसान हो जाता है।

---

### प्राइमरी कैटेगरी चुनना

अपने प्रोडक्ट्स को बेहतर विजिबिलिटी देने और व्यवस्थित रखने के लिए, प्रोडक्ट से जुड़ी कैटेगरी में से एक प्राइमरी कैटेगरी सेट करें।

### प्राइमरी कैटेगरी चुनने के लिए:

1. अपनी साइट के डैशबोर्ड में [प्रोडक्ट्स पर जाएं](https://www.wix.com/my-account/site-selector/?buttonText=Manage%20Products&title=Select%20a%20Site&autoSelectOnSingleSite=true&actionUrl=https:%2F%2Fwww.wix.com%2Fdashboard%2F%7B%7BmetaSiteId%7D%7D%2Fstore%2Fproducts%3FreferralInfo%3Dsidebar)।
2. संबंधित प्रोडक्ट चुनें।
3. दाईं ओर संबंधित सबकैटेगरी के आगे **मोर एक्शंस** आइकन ![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/8769cf44-f342-494c-b25f-cc98c9da3e82/2025/04/01/07d0d63d-5525-4846-9cad-4f1045513689/683348ff-ebc6-445e-bfbe-943fd5f40eb6.png) पर क्लिक करें।
4. **सेट ऐज प्राइमरी कैटेगरी** चुनें।

---

## अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

**अगर मैं प्राइमरी कैटेगरी नहीं चुनता, तो प्रोडक्ट्स का क्या होता है?**

जिन प्रोडक्ट्स के लिए कोई खास प्राइमरी कैटेगरी सेट नहीं की गई है, वे अपने-आप डिफॉल्ट कैटेगरी—ऑल प्रोडक्ट्स—में शामिल हो जाते हैं।

**क्या कोई प्रोडक्ट एक से ज़्यादा कैटेगरी में हो सकता है और उसकी एक से ज़्यादा प्राइमरी कैटेगरी हो सकती हैं?**

कोई प्रोडक्ट कई कैटेगरी में शामिल हो सकता है, लेकिन SEO और ब्रेडक्रंब्स के लिए उसकी सिर्फ एक प्राइमरी कैटेगरी हो सकती है।

**क्या मैं बाद में प्राइमरी कैटेगरी बदल सकता हूं?**

ऊपर दिए गए स्टेप्स फ़ॉलो करके आप किसी भी समय प्राइमरी कैटेगरी अपडेट कर सकते हैं।

**क्या प्राइमरी कैटेगरी सेट करने से मेरे प्रोडक्ट के URL पर कोई असर पड़ता है?**

नहीं, किसी प्रोडक्ट की प्राइमरी कैटेगरी बदलने से उसके URL या पेज लिंक पर कोई असर नहीं पड़ता।
