Wix स्टोर्स: अपनी करेंसी बदलना
आप डैशबोर्ड के लैंग्वेज और रीजन पृष्ठ से अपने स्टोर की करेंसी देख और बदल सकते हैं। आपकी चुनी हुई करेंसी का इस्तेमाल स्टोर में प्रोडक्ट की कीमतें दिखाने और आपकी साइट से जुड़े अन्य सभी पेड ट्रांज़ैक्शन के लिए किया जाएगा।
अपनी करेंसी बदलने के लिए:
- अपनी साइट के डैशबोर्ड में लैंग्वेज और रीजन पर जाएं।
- करेंसी ड्रॉप-डाउन पर क्लिक करें और अपना पसंदीदा विकल्प चुनें।
नोट्स:
- अगर आपकी मनचाही करेंसी ड्रॉप-डाउन में दिखाई नहीं देती है, तो अतिरिक्त करेंसी का अनुरोध करने के लिए यहां क्लिक करें।
- आप करेंसी कन्वर्टर जोड़ सकते हैं, ताकि कस्टमर अपनी करेंसी में कीमतें देख सकें।

