अपने Facebook कैटलॉग में स्टोर प्रोडक्ट जोड़ना
4 मिनट
अपने ऑनलाइन स्टोर में Facebook कैटलॉग जोड़ने से आप उसे आसानी से अपने Facebook कैंपेन के साथ इंटीग्रेट कर सकते हैं।
Meta Commerce Manager में अपना Facebook कैटलॉग सेट अप करने के बाद, आपके प्रोडक्ट की सभी ज़रूरी जानकारी—जैसे नाम, डिस्क्रिप्शन और कीमत—आपके Facebook कैटलॉग में अपने-आप अपडेट हो जाती है।
ज़रूरी:
- इस सेवा का उपयोग करने पर, आप सीधे किसी तृतीय-पक्ष सेवा प्रदाता के साथ जुड़ते हैं। ऐसी किसी तृतीय-पक्ष सेवा का उपयोग करने से पहले, हम आपको सेवा प्रदाता की प्राइवेसी पॉलिसी और उपयोग की शर्तें पढ़ने की सलाह देते हैं। आप स्वीकार करते हैं कि ऐसी तृतीय-पक्ष सेवा के आपके उपयोग से होने वाली किसी भी हानि या क्षति के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं। इसमें आपके और उस तृतीय पक्ष के बीच साझा किए गए किसी भी व्यक्तिगत डाटा से उत्पन्न दायित्व भी शामिल है।
- Facebook कैटलॉग बनाने के लिए, आपका Wix ऑनलाइन स्टोर सेट अप होना ज़रूरी है।
स्टेप 1 | Facebook कैटलॉग बनाएं
शुरू करने के लिए, Meta Commerce Manager में अपने प्रोडक्ट के लिए Facebook कैटलॉग बनाएं।
कैटलॉग बनाने के लिए:
स्टेप 2 | अपने प्रोडक्ट को Facebook कैटलॉग में अपलोड करें
अगले स्टेप में, वे फिजिकल प्रोडक्ट अपलोड करें जिन्हें आप अपने Facebook कैटलॉग में जोड़ना चाहते हैं।
अपने प्रोडक्ट अपलोड करने के लिए:
- कैटलॉग के नीचे डेटा सोर्सेज़ पर क्लिक करें।
- डेटा फाइल चुनें।
- नेक्स्ट पर क्लिक करें।
- अपनी फाइल अपलोड करने का तरीका चुनें के नीचे यूज़ अ यूआरएल चुनें।
ध्यान दें:
अगले स्टेप पर जाते समय इस टैब को खुला रखें। सेटअप प्रोसेस पूरा करने के लिए आपको 2 टैब खुले रखने होंगे।
स्टेप 3 | अपने Facebook कैटलॉग को अपनी Wix साइट से कनेक्ट करें
इसके बाद, अपने Facebook कैटलॉग को अपनी Wix साइट के मार्केटिंग इंटीग्रेशन से कनेक्ट करें।
अपना कैटलॉग कनेक्ट करने के लिए:
- नए टैब में, अपनी साइट के डैशबोर्ड में मार्केटिंग इंटीग्रेशंस पर जाएं।
- फेसबुक कैटलॉग के नीचे कनेक्ट करें पर क्लिक करें।
- गेट डेटा फीड पर क्लिक करें।

- हियर इज़ योर फेसबुक कैटलॉग फीड पॉप-अप में URL कॉपी करने के लिए, कॉपी पर क्लिक करें।
- बंद करें पर क्लिक करें।
- मेटा कॉमर्स मैनेजर पर वापस जाएं और एंटर URL के नीचे URL पेस्ट करें।
- आगे जाएं पर क्लिक करें।
- डेटा फीड कितनी बार अपडेट हो, इसके लिए शेड्यूल सेट करें।
- आगे जाएं पर क्लिक करें।
- अपने डेटा सोर्स के लिए एक नाम जोड़ें और डिफ़ॉल्ट करेंसी चुनें।
- अपलोड करें पर क्लिक करें।
स्टेप 4 | मेटा में अपना चेकआउट URL जोड़ें
आखिरी स्टेप में, अपने मेटा कॉमर्स मैनेजर में चेकआउट URL जोड़ें।
अपना चेकआउट URL जोड़ने के लिए:
- अपनी साइट के डैशबोर्ड में मार्केटिंग इंटीग्रेशंस पर वापस जाएं और गेट चेकआउट URL पर क्लिक करें।

- चेकआउट URL कॉपी करने के लिए, कॉपी पर क्लिक करें।
- बंद करें पर क्लिक करें।
- मेटा कॉमर्स मैनेजर पर वापस जाएं।
- अपनी फेसबुक शॉप में चेकआउट URL जोड़ें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
अपने फेसबुक कैटलॉग के बारे में और जानने के लिए किसी सवाल पर क्लिक करें।
फेसबुक कैटलॉग क्या है?
मैं अपने Facebook Ads को कैसे ऑप्टिमाइज कर सकता हूं और उनसे काम का डाटा कैसे कलेक्ट कर सकता हूं?
क्या फेसबुक कैटलॉग फीड की मदद से डिजिटल प्रोडक्ट को मेरी फेसबुक शॉप में जोड़ा जा सकता है?