Wix के साथ शुरुआत करनाWix के साथ अपनी वेबसाइट और बिज़नेस बनाएँअपनी वेबसाइट बनाने, टेम्पलेट कस्टमाइज़ करने, या अपनी ऑनलाइन प्रेज़ेंस बेहतर बनाने के लिए प्रोफ़ेशनल्स को हायर करने के लिए हमारे AIटूल्स देखे
वेबसाइट बनानापढ़ें कि Wix एडिटर का इस्तेमाल कैसे करें और अपनी साइट पर कंटेंट कैसे मैनेज करें। जानें कि अपने विज़िटर्स की प्राइवेसी कैसे सुरक्षित रखें और अपनी साइट को एक्सेसिबल कैसे बनाएं।
अकाउंट और बिलिंगअपनी अकाउंट सेटिंग्स देखें, अपने सब्सक्रिप्शन और प्लान मैनेज करें और अपने इनवॉइस समझें.
Wix मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करनाअपने बिज़नेस को चलते-फिरते अच्छे से चलाने के लिए हमारे मोबाइल ऐप्स का इस्तेमाल करें और अपनी साइट के मेंबर्स के टच में रहने के लिए एक खास ऐप सेट अप करें।
डोमेन कनेक्ट करनाअपनी साइट के लिए डोमेन खरीदने, कनेक्ट करने या ट्रांसफर करने का तरीका जानने के लिए हमारे स्टेप-बाय-स्टेप गाइड को फॉलो करें, और जानें कि अपनी साइट का डेटा कैसे सुरक्षित रखें।
अपना बिज़नेस मैनेज़ करनाअपने बिज़नेस और वेब प्रेजेंस को बढ़ाने के लिए टूल्स लें। अपनी खास ज़रूरतों के लिए सही टूल्स ढूंढें, ऑनलाइन पेमेंट सेट अप करें और अपनी साइट के एनालिटिक्स पर नज़र रखें।
अपनी साईट प्रमोट करना सर्च इंजन पर इसे प्रमोट करके, ईमेल भेजकर और पेड ऐड चलाकर अपनी साइट को ज़्यादा विज़िबल बनाना सीखें। प्रैक्टिकल टिप्स से अपनी ऑनलाइन प्रेजेंस को बेहतर बनाएं।
स्टूडियो, पार्टनर और एंटरप्राइअपने स्टूडियो या एंटरप्राइज़ अकाउंट का ज़्यादा से ज़्यादा फ़ायदा उठाएँ, एडवांस्ड फ़ीचर्स के साथ जो आपको ज़्यादा अच्छे से काम करने में मदद करेंगे.
और अधिक मदद की आवश्यकता है?साइट परफॉर्मेंस और टेक्निकल दिक्कतों के लिए सॉल्यूशन ढूंढें, उन दिक्कतों के बारे में जानें जिन्हें हम ठीक करने पर काम कर रहे हैं या मदद के लिए हमसे कॉन्टैक्ट करें।
placeholder-preview-image
Wix Learnहमारे कोर्सेज़ और ट्यूटोरियल के ज़रिए अपने स्किल्स का विकास करें।
Wix ब्लॉगवेब डिज़ाइन, मार्केटिंग आदि के लिए सुझाव पाएं।
SEO लर्निंग हबसर्च इंजन से ऑर्गेनिक साइट ट्रैफिक बढ़ाना सीखें।
वेबसाइट विकासहमारे फ़ुल-स्टैक प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग करके एक कस्टम साइट बनाएं।
placeholder-preview-image

अपने पेजों में SEO टाइटल टैग और मेटा डिस्क्रिप्शन जोड़ना

मेटा टैग टेक्स्ट के छोटे स्निपेट होते हैं, जो आपके पेज के कंटेंट के बारे में बताते हैं। मेटा टैग पेज पर दिखाई नहीं देते। ये पेज के कोड में होते हैं और सर्च इंजन को बताते हैं कि सर्च रिजल्ट में पेज को कैसे दिखाना है।
सर्च इंजन आम तौर पर सर्च रिजल्ट में आपके पेज के टाइटल टैग और मेटा डिस्क्रिप्शन का इस्तेमाल करते हैं। इन दोनों मेटा टैग को ऑप्टिमाइज करने से सर्च इंजन आपके पेजों की सबसे सटीक जानकारी दिखा सकते हैं।
ज़रूरी:
अगर सर्च इंजन को लगता है कि आपके पेज का कोई दूसरा कंटेंट सर्च क्वेरी से बेहतर मेल खाता है, तो वे कभी-कभी उसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

टाइटल टैग को समझना

आपके पेज का टाइटल टैग वह टाइटल है, जिसे सर्च इंजन आम तौर पर सर्च रिजल्ट में आपके पेज के लिए दिखाते हैं। उदाहरण के लिए, गूगल सर्च रिजल्ट में आपका टाइटल टैग आपके पेज के URL के नीचे दिखाई दे सकता है।
गूगल सर्च रिजल्ट में टाइटल टैग का उदाहरण
सर्च रिजल्ट में साफ़ टाइटल टैग होने से संभावित साइट विज़िटर यह तय कर सकते हैं कि उन्हें आपकी साइट पर जाना है या नहीं। आपके पेज का टाइटल टैग साफ़ और छोटा होना चाहिए और उसमें पेज के टार्गेट कीवर्ड पर फ़ोकस होना चाहिए। टाइटल टैग में अपने बिज़नेस या साइट का नाम शामिल करना भी अच्छा होता है।
असरदार टाइटल टैग लिखने के लिए यहां कुछ और टिप्स दिए गए हैं:
  • हर पेज के लिए एक यूनीक टाइटल टैग बनाएं। ऐसा करने से आपकी साइट के विज़िटर और सर्च इंजन आपकी साइट के अलग-अलग पेजों के बीच अंतर समझ सकते हैं।

  • अपने टाइटल टैग की लंबाई 60 कैरेक्टर से कम रखें। सर्च इंजन अक्सर इससे लंबे टाइटल टैग को छोटा कर देते हैं।

  • अपने टाइटल के अलग-अलग हिस्सों को अलग दिखाने के लिए पाइप सिंबल | का इस्तेमाल करें।

  • अगर आपका लोकल बिज़नेस है, तो हमारा सुझाया गया फ़ॉर्मैट इस्तेमाल करें: कीवर्ड | लोकेशन | ब्रैंड का नाम। लोकेशन शामिल करने से सर्च इंजन आपकी साइट को आपके इलाके में सर्च करने वाले लोगों को दिखा सकते हैं। इसका एक उदाहरण है: "नेचर फोटोग्राफी | सिएटल | डैनियल फॉरेस्ट"।

  • अगर आपका लोकल बिज़नेस नहीं है, तो यह फ़ॉर्मैट इस्तेमाल करें: कीवर्ड | ब्रैंड का नाम।
    इसका एक उदाहरण है: "नेचर फोटोग्राफी | डैनियल फॉरेस्ट"।

  • आप अपने पेज के टाइटल टैग में सिंबल और इमोजी भी जोड़ सकते हैं।

टाइटल टैग लिखने के बारे में और जानना चाहते हैं?
बेहतरीन टाइटल टैग लिखने के बारे में हमारा वीडियो Wix SEO Learning Hub में देखें।

मेटा डिस्क्रिप्शन को समझना

आपके पेज का मेटा डिस्क्रिप्शन वह डिस्क्रिप्शन है, जिसे सर्च इंजन आम तौर पर सर्च रिजल्ट में आपके पेज के लिए दिखाते हैं। उदाहरण के लिए, गूगल सर्च रिजल्ट में यह आपके पेज के टाइटल टैग के नीचे दिखाई देता है।
गूगल सर्च रिजल्ट में मेटा डिस्क्रिप्शन का उदाहरण
आपके पेज का मेटा डिस्क्रिप्शन संभावित साइट विज़िटर को पेज पर आने से पहले उसके कंटेंट का सारांश देता है। हर पेज के लिए एक यूनीक मेटा डिस्क्रिप्शन बनाएं। ऐसा करने से साइट विज़िटर यह तय कर सकते हैं कि आपके पेज पर वह जानकारी मौजूद है या नहीं, जिसे वे ढूंढ रहे हैं।
असरदार मेटा डिस्क्रिप्शन लिखने के लिए यहां कुछ और टिप्स दिए गए हैं:
  • अपना मेटा डिस्क्रिप्शन 50-160 कैरेक्टर के बीच रखें, ताकि वह सर्च रिजल्ट्स में सही तरीके से दिखाई दे। उदाहरण के लिए, Google आम तौर पर मेटा डिस्क्रिप्शन को लगभग 160 कैरेक्टर पर ट्रिम कर देता है।

  • मेटा डिस्क्रिप्शन में अपने टारगेट कीवर्ड्स का इस्तेमाल करें। उदाहरण के लिए, नेचर फोटोग्राफी बिजनेस के लिए मेटा डिस्क्रिप्शन ऐसा हो सकता है: “सिएटल के पहाड़ी नजारों और सर्दियों के वन्यजीवों की Daniel Forest द्वारा ली गई शानदार तस्वीरें देखें”।

  • अपने डिस्क्रिप्शन में कॉल टू एक्शन जोड़ें। उदाहरण के लिए, “अपने आसपास की खूबसूरत दुनिया की तस्वीरें लेने का तरीका जानें”।

  • आप अपने पेज के मेटा डिस्क्रिप्शन में सिंबल और इमोजी भी जोड़ सकते हैं।

  • आपके पेज की समरी बनाते समय एआई बॉट्स सटीक मेटा डिस्क्रिप्शन पर निर्भर करते हैं, इसलिए उसमें बहुत सारे कीवर्ड भरने के बजाय अपने पेज के बारे में साफ तौर पर बताएं।

मेटा डिस्क्रिप्शन लिखने के बारे में और जानना चाहते हैं?
बेहतरीन मेटा डिस्क्रिप्शन लिखने के बारे में हमारा आर्टिकल Wix SEO लर्निंग हब में देखें।

अपने पेजों में टाइटल टैग और मेटा डिस्क्रिप्शन जोड़ना

आप अपनी साइट के SEO पैनल में किसी पेज पर टाइटल टैग और मेटा डिस्क्रिप्शन जोड़ सकते हैं । 

टाइटल टैग और मेटा डिस्क्रिप्शन जोड़ने के लिए:

  1. अपने एडिटर पर जाएं।
  2. एडिटर की बाईं ओर पेजेस और मेन्यू पर क्लिक करें।
  3. संबंधित पेज के आगे मौजूद मोर एक्शंस आइकन पर क्लिक करें।
  4. SEO बेसिक्स पर क्लिक करें।
  5. टाइटल टैग (टाइटल इन सर्च रिजल्ट्स) के नीचे अपना टाइटल टैग डालें।
  6. मेटा डिस्क्रिप्शन (डिस्क्रिप्शन इन सर्च रिजल्ट्स) के नीचे अपना मेटा डिस्क्रिप्शन डालें।
  7. एडिटर में ऊपर दाईं ओर पब्लिश पर क्लिक करें।
SEO बेसिक्स टैब का स्क्रीनशॉट, जिसमें टाइटल टैग और मेटा डिस्क्रिप्शन टेक्स्ट फील्ड्स को हाइलाइट किया गया है।
ज़रूरी:
अगली बार आपकी साइट को क्रॉल करने पर सर्च इंजन आपके पेज का टाइटल टैग और मेटा डिस्क्रिप्शन अपडेट कर देंगे। इस प्रोसेस को तेज करने की कोशिश करने के लिए, आप अपने पेज का URL सर्च इंजन को सबमिट कर सकते हैं।

FAQs

अपने पेजों पर SEO टाइटल टैग और मेटा डिस्क्रिप्शन जोड़ने के बारे में अधिक जानकारी के लिए, नीचे दिए गए किसी सवाल पर क्लिक करें।